Semi-Permanent Hair Color: उम्र, बीमारी और प्रदूषण के कारण बालों का सफेद होना सामान्य बात है। सफेद बालों को छुपाने के लिए लोग अक्सर हेयर डाई या कलर का चुनाव कर सकते हैं। लेकिन अगर आप अपने लुक को पूरी तरह से बदलने का मन बना रहे हैं तो हेयर कलर करवाना बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यदि आप हेयर कलर के चुनाव और उसकी ड्यूरेबिलिटी को लेकर कंफ्यूज्ड हैं, तो आप सेमी-परमानेंट हेयर कलर ट्राई कर सकते हैं। आजकल सेमी-परमानेंट हेयर कलर काफी ट्रेंड में है। सेमी-परमानेंट डाई बार-बार धोने से फीकी पड़ जाती है लेकिन फिर भी ये कलर कई हफ्तों तक आपके बालों को आकर्षक लुक दे सकता है। जो लोग पहली बार हेयर कलर करवाने का विचार कर रहे हैं उनके लिए ये एक सुरक्षित और मजेदार तरीका हो सकता है। सेमी-परमानेंट कलर को लगाना भी बेहद आसान होता है। तो चलिए जानते हैं सेमी-परमानेंट कलर लगाने के लाभ और ये कितने समय तक चलता है।
क्या है सेमी-परमानेंट हेयर कलर

सेमी-परमानेंट हेयर कलर उन लोगों के लिए बिल्कुल सही है जो अपने बालों के लिए शॉर्ट-टर्म बदलाव चाहते हैं। ये बालों के कोर्टेक्स में जाने के बजाय बालों की जड़ों को ढक देता है। ये अन्य हेयर ट्रीटमेंट की अपेक्षा कम हानिकारक होता है क्योंकि इसमें अमोनिया या हाइड्रोजन पेरोक्साइड नहीं होता है। ये लगभग 8 हेयर वॉश तक चलता है। साथ ही इसे सीधे बालों पर एप्लाई किया जा सकता है।
क्या सेमी-परमानेंट कलर बालों के लिए सुरक्षित है
सेमी-परमानेंट हेयर कलर परमानेंट हेयर केयर की तुलना में अधिक सुरक्षित और कम हानिकारक होता है। इसमें किसी प्रकार की ब्लीच या अमोनिया नहीं होता। इसका प्रयोग किसी भी हेयर ट्रीटमेंट के बाद भी किया जा सकता है।
सेमी-परमानेंट हेयर कलर कितने समय तक चलता है
सेमी-परमानेंट हेयर कलर लगभग 8 हेयर वॉश तक चलता है। इस हेयर कलर को दो हफ्तों तक इंजॉय किया जा सकता है। हेयर कलर की अवधि आपके बालों के छिद्र पर भी निर्भर करती है। आपके बालों की छिद्र जितने अधिक होंगे, कलर उतनी ही जल्दी फीका पड़ने लगेगा। इसके अलावा आपके द्वारा उपयोग किए जाने वाले हेयर प्रोडक्ट जैसे शैंपू और कंडीशनर सुरक्षित होने चाहिए ताकि कलर को जल्दी-जल्दी धोने से रोका जा सके।
यह भी पढ़ें | Weight Loss tips at home: वर्क फ्रॉम होम के दौरान करना है वेट लॉस तो अपनाएं यह टिप्स
कब और क्यों करें सेमी-परमानेंट हेयर कलर का चुनाव

– जब भी आप अपने लुक को बदलना चाहते हैं इसका चुनाव कर सकते हैं।
– परमानेंट हेयर डाई की बजाय अपने डीआईवाय हेयर कलरिंग स्किल को बढ़ाएं।
– अपने डल हेयर्स की चमक बढ़ाने के लिए सेमी-परमानेंट हेयर कलर का चुनाव कर सकते हैं।
– ये प्रोडक्ट अमोनिया फ्री होता है तो आप किसी भी उम्र में इसका उपयोग कर सकते हैं।
– फैशन के अनुसार हर महीने बालों का कलर और टेक्सचर बदल सकते हैं।
– कलर का उपयोग करने से पहले किसी हेयर एक्सपर्ट से अपने बालों के प्रकार और क्वालिटी के बारे में परामर्श कर लें।
– इसे आसानी से घर पर ही लगाया जा सकता है।
– स्टाइलिश लुक के लिए आप दो से अधिक कलर का चुनाव भी एक साथ कर सकते हैं।
– ये कलर अपने आप ही हट जाता है इसलिए आपको किसी तरह की ब्लीच की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
