हेयर कलरिंग सिर्फ बालों को रंगने के लिए ही नहीं बल्कि ड्रेस के अनुरूप मैचिंग हेयर कलर कर फैशनेबल दिखने के लिए भी प्रयोग में आता है. जिसके कारण रूप में भी अच्छा खासा बदलाव आ जाता है.
क्या आप जानती हैं कि फैशन के अनुसार कलरिंग अपनाना उतना आसान भी नहीं, जितना आप समझती है . हर प्रोडक्ट के अच्छे और बुरे प्रभाव होते हैं.एक गलत इस्तेमाल और कई नुकसान .इसलिए हेयर कलर यूज़ करने से पहले पूरी सही जानकारी का होना भी बहुत जरूरी है.
आजकल मिक्स एंड मैच का फैशन है. कपड़ो और बालों की मैचिंग का फंडा जबरदस्त है इन दिनों.
ब्यूटी एक्सपर्ट का कहना है कि हेयर कलर का यूज़ ओवरऑल पर्सनैलिटी को ध्यान में रख कर करें. जो कलर पसंद आए बस उसी को अपनाना है ऐसा ना करें यह कैसे संभव है कि हर रंग ,हर किसी पर अच्छा लगे?
यदि आपकी आंखों का रंग काला, भूरा, नीला या ग्रे है और आपका कांंलेक््शन गेहुआं या सांवला तो आप को ब्लू ब्लैक, कॉफी ब्राउन, मीडियम एस ब्राउन, मीडियम गोल्डन ब्राउन या साफ्ट एंड पिपर जैसे कलर का प्रयोग , आपके बालों को ही नहीं आपको भी ग्लैमरस लुक देगा.
यदि आपकी आंखों का रंग हरा, काला या कंचे जैसा है और त्वचा का रंग गोरा है तब आपको डीप ब्राउन विद गोल्ड और रेड, स्ट्राबेरी ब्लांडी, ग्रे विद येलो कास्ट, नैचुरल गोल्डन ब्लांडी जैसे रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए.
याद रहे फैशन और व्यक्तित्व दोनों में तालमेल बहुत जरूरी है .
हेयर कलर के प्रकार-
कम समय टिकने वाला टैम्परेरी हेयर कलर
एक से दो बार बाल धुलने में बालों से रंग साफ हो जाता है.इसी कारण, किसी खास अवसर पर जब कुछ समय के लिए ही कलर करना हो तब इस हेयर कलर काााा प्रयोग होता है.
3 से 5 सप्ताह वाला सेमी परमानेंट कलर
इस थेरेपी में मॉलिक्यूल्स का इस्तेमाल किया जाता है. कलर करने के बाद कुछ ही मिनटों में धो लिये जाते हैं सेमी परमानेंट हेयर कलर है.
यह बालों में गहराई से नहीं पहुंच पाता है, इसलिए इसका असर बालों में छः सप्ताह तक ही रहता है, फिर अपने स्वाभाविक रंग में आ जाते है.
लॉन्ग लास्टिंग परमानेंट हेयर कलर
लंबे समय तक के लिए बालों में कलर टिकाए रहने के लिए इसका प्रयोग होता है.
ये अमोनिया और पैराऑक्साइड फ्री होते हैं. यह परमानेंट हेयर कलर की सबसे सही पहचान होती है. आजकल फैशन ट्रेंड में डीप कॉफी ब्राउन, मीडियम एश ब्राउन, रेड वॉयलेट, डिशवाटर ब्लांडी, कूल एश, ब्लू ब्लैक, सोफ्ट एंड पिपर, वाइन, बरगेंडी, प्लैटिनम हेयर कलर ज्यादा चल रहे है.
ये भी पढ़ें –
कैसे बनाएं घर पर हेयर प्रोडक्ट
अगर चाहिए स्वस्थ बाल तो अपनाएं ये 4 टिप्स
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।
