Monsoon Kitchen Hacks: किचन में अगर तरीके से काम ना किया जाए, तो हर चीज बहुत ही मुश्किल हो जाती है। मानसून के मौसम में किचन में कई तरह की दिक्कतें होने लगती हैं। इस मौसम में किचन में पड़ी, कई चीजें बहुत ही तेजी से खराब होने लगती हैं। मानसून के दौरान हवा में नमी ज्यादा होती है और इसकी वजह से चीजें सड़ने लगती हैं।
ऐसे में अनाज जैसे-चावल, दाल और आटे का खराब होने की संभावना ज्यादा होती है। वहीं कई चीजें सीलने लगती हैं और हर तरफ उनकी गंध घूमने लगती हैं। आपकी इस समस्या को दूर करने के लिए आज हम आपको ऐसे ही कुछ टिप्स के बारे में बताएंगे, जिनसे मानसून के मौसम में आपके किचन के कई काम आसान हो जाएंगे।
चावल और आटा नहीं होगा खराब

बरसात के इस मौसम में सबसे पहले आटा और चावल ही खराब होते हैं, जो हर भारतीय घर में मिलते हैं। अगर इनके कंटेनर की लीड थोड़ी सी भी खुली हो, तो आपको भारी नुकसान हो सकता है। पूरे महीने का राशन एक बार में खराब। नमी की वजह से इनमें छोटे-छोटे कीड़े लगने लगते हैं।
इन्हें बचाने के लिए आपको माचिस की 5-6 तीलियों को एक साथ रबर से बांधना है और फिर इसे आटे और चावल के कंटेनर में डालें। इससे कीड़े लगने का खतरा नहीं रहेगा। आटे को कीड़े से बचाने के लिए उसे धूप लगाएं। इसके अलावा आप उसमें 7-8 लौंग डाल सकते हैं। इससे भी कीड़े नहीं आएंगे।
चाकू में जंग ना लगने के हैक्स
बरसात के इस सीजन में नमी की वजह से चाकू पर जंग लग जाता है। जंग वाले चाकू के इस्तेमाल से सेहत को खतरा रहता है। ऐसे में आप प्याज के एक टुकड़े को चाकू पर 5 मिनट के लिए रगड़ें। इसके बाद इसे डिश सोप से धोकर धूप लगाएं। इससे चाकू की जंग खत्म हो जाएगी। वहीं लोहे की कड़ाही और अन्य बर्तनों को साफ करने के लिए तेल की ग्रीसिंग करें।
टमाटर को ऐसे करें स्टोर

अगर बारिश के मौसम में टमाटर तेजी से खराब हो जाते हैं, तो बाजार से इन्हें लाने के बाद पानी से धोएं। इसके बाद इसे पोंछकर साफ करें। इसकी डंठल को हटा दें। इसके बाद मोमबत्ती को जलाकर उसकी मोम को डंठल वाली जगह पर गिराएं। इससे आपके टमाटर 15 दिनों तक फ्रेश रहेंगे और सड़ेंगे भी नहीं।
किचन की बदबू दूर करने का हैक
मानसून के मौसम में किचन में अजीब सी गंध आने लगती हैं। साथ ही इस सीजन में सिंक से भी गंदी महक आने लगती हैं। ऐसे में इससे छुटकारा पाने के लिए आप एक अगरबत्ती में बेगॉन स्प्रे डालकर उसे जलाएं। इसे आप सिंक के पास ही रखें। इसके अलावा सिंक के पास नींबू को काटकर उसमें लौंग की कलियां फंसा कर रख दें। इससे महक और मक्खियां दोनों भाग जाएंगी।
यह भी देखें-ब्लाउज के ये फैंसी डिजाइंस हैं कमाल, आप भी जरूर करें ट्राई: Fancy Blouse Design
करी पत्ते स्टोर करने के हैक्स

इस मौसम में करी पत्ते भी बहुत जल्दी खराब होने लगते हैं। ऐसे में इनको स्टोर करने के लिए आप इसे धोकर पेपर टॉवल में डालकर सुखाएं। इसके बाद इसे ग्लास के कंटेनर में पैक करके फ्रिज में स्टोर करें।
