प्रभास का नाम आज दुनियाभर में महशूर है

प्रभास की फिल्म आदिपुरुष 16 जून को रिलीज़ होने वाली है।

प्रभास (Prabhas) एक लोकप्रिय तेलुगु फिल्म अभिनेता हैं। प्रभास ने एसएस राजामौली साल २०१५ में फिल्म बाहुबली: द बिगिनिंग (Baahubali: The Beginning) में टाइटल रोल निभाया था, जो अब तक की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म है। बाद में उन्होंने इसके सीक्वल साल २०१७ में बाहुबली 2: द कन्क्लूज़न (Baahubali 2: The Conclusion) में अपनी भूमिका दोहराई, जो केवल दस दिनों में सभी भाषाओं में ₹1,000 करोड़ से अधिक की कमाई करने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई और दूसरी सबसे बड़ी फिल्म है। फिलहाल वे अपनी आगामी फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) की रिलीज़ का इंतज़ार कर रहे हैं। फिल्म १६ जून को रिलीज़ होने वाली है।

प्रभास फिल्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता स्वर्गीय यू. सूर्यनारायण राजू तेलुगु फिल्म उद्योग में एक प्रसिद्ध फिल्म निर्माता थे और उनकी मां शिवा कुमारी है।

PRABHAS BIOGRAPHY

जन्मउप्पलपति वेंकट सूर्यनारायण प्रभास राजू
2३ अक्टूबर 1979 (आयु 43)
मद्रास, तमिलनाडु, भारत
आवासहैदराबाद, तेलंगाना, भारत
राष्ट्रीयताभारतीय
व्यवसायअभिनेता
कार्यकाल२००२ वर्त्तमान
ऊंचाई6 फीट, १ इंच
माता-पितायू. सूर्यनारायण राजू (पिता)
शिवा कुमारी (माता)
संबंधीतेलुगू अभिनेता कृष्णम राजू (चाचा)
FacebookActorPrabhas
Instagram@actorprabhas
Twitter@PrabhasRaju
Prabhas Bio

प्रभास पोस्ट


प्रभास जीवनी

साउथ में यंग रेबेल स्टार के नाम से पहचाने जाने वाले प्रभास ने कभी सोचा नहीं था कि वे फिल्मों में आएंगे। उनके चाचा उप्पलापति कृष्णन राजू तेलुगू फिल्म के मशहूर एक्टर थे और उन्होंने ही प्रभास को इस फिल्मी दुनिया में आने के लिए प्रोत्साहित किया। साल 2002 में तेलुगू फिल्म ईश्वर से करियर की शुरुआत की। वर्षम, छत्रपती, डार्लिंग, मिर्टी, मिस्टर परफेक्ट, बिल्ला, एक निरंजन, रेबेल जैसी फिल्मों ने उन्हें स्टार बना दिया। बाहुबली: द बिगनिंग और बाहुबली 2: कन्क्यूलज़न से वे दुनियाभर में छा गए।

प्रभास पहले ऐसे साउथ इंडियन एक्टर हैं जिनका स्‍टैच्‍यू मैडम तुसाद में बनाया गया है।

Prabhas Before and After

प्रभास फ़िल्म्स

सालशीर्षकभूमिकाअन्य विवरण
2002ईश्वरईश्वर 
2003राघवेंद्रराघवेंद्र 
2004वर्शमवेंकट
 अडावी रामुडुरामुडु 
2005चक्रमचक्रम
 छत्रपतिशिवा/ छत्रपति 
2006पोरनमीशिवा केशवा 
2007योगीईश्वर प्रसाद / योगी 
 मुन्नामुन्ना उर्फ महेश 
2008बुज्जीगाडुबुज्जी / लिंगा राजू 
2009बिल्लाबिल्ला 
 एक निरंजनछोटू
2010डार्लिंगप्रभास ‘प्रभा’ 
2011मि. परफेत्टविक्रम ‘विक्की’ 
2012रेबेलऋषि 
 धेनिकैना रेडीप्रभास के रूप में हीकैमियो
2013मिर्चीजय 
2014एक्शन जैक्शनप्रभास के रूप में हीकैमियो
2015बाहुबली: द बिगनिंगमहेंद्र बाहुबली / अमरेंद्र बाहुबली 
2017बाहुबली 2: द कन्क्लुज़न  
2019साहोसिद्धांत नंदन साहो
2022राधे श्यामविक्रमादित्य 
2023आदिपुरुषरामपोस्ट प्रोडक्शन
Prabhas Movies

प्रभास तस्वीरें


FAQ | प्रभास

प्रभास का पूरा नाम क्या है?

प्रभाल का पूरा नाम उप्पलापति वेंकट सूर्यनारायण प्रभास राजू है।

प्रभास की हेल्थ प्रॉब्लम क्या थी?

साल 2022 में चर्चा थी कि यूरोप में प्रभास के घुटने की बड़ी सर्जरी हुई है।

प्रभास की उम्र कितनी है?

प्रभास का जन्म २३ अक्टूबर, १९७९ को हुआ था। वे ४३ वर्ष के हैं।

प्रभास की शादी किससे हुई है?

प्रभास की शादी नहीं हुई है। उनका नाम उनकी को-स्टार अनुष्का शेट्टी से जुड़ा था।


प्रभास कहां रहते हैं?

प्रभास हैदराबाद के जुबली हिल्सी में ८४ एकड़ में फैले बंगले में रहते हैं।

सोनल शर्मा एक अनुभवी कंटेंट राइटर और पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया, प्रिंट और पीआर में 20 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने दैनिक भास्कर, पत्रिका, नईदुनिया-जागरण, टाइम्स ऑफ इंडिया और द हितवाद जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया...