Brain Aneurysm Symptoms: आपको अक्सर अचानक तेज सिर दर्द होता होगा, लेकिन कई बार ये मामूली सा दिखने वाला दर्द बहुत ही खतरनाक भी हो सकता है। ब्रेन एन्यूरिज्म ऐसी ही एक समस्या है। इस समस्या को हिंदी में धमनी विस्फार या धमनीस्फीति भी कहा जाता है। इसका सीधा संबंध आपके ब्रेन से होता है। इसके बारे में बहुत कम लोग ही जागरूक हैं।
क्यों खतरनाक है ब्रेन एन्यूरिज्म
Call 911 immediately if someone you're with suddenly gets an extreme headache, loses consciousness, or has a seizure. https://t.co/6OpTtd1jf4 pic.twitter.com/8i8ATTWJZC
— WebMD (@WebMD) June 6, 2023
इस समस्या में ना केवल तेज सिर दर्द होता है, बल्कि कई बार इसकी वजह से धमनियों में सूजन हो जाती है और उसके फटने का भी डर रहता है। अगर धमनी फट जाए, तो ब्लड धमनी से बाहर निकलने लगता है।
ये एक बहुत ही खतरनाक कंडीशन है। ये आपको नर्व्स सिस्टम पर भी असर डालता है। इस बीमारी की सबसे खास बात ये हैं कि इसका पता ज्यादातर आखिरी स्टेज में आकर ही चलता है।
किसे होता है एन्यूरिज्म का खतरा
अब अगर आप ये सोच रहे हैं, कि इस बीमारी का खतरा किसे ज्यादा होता है, तो आपको बता दें कि 35 से 40 साल की उम्र में इसका खतरा सबसे ज्यादा होता है। इसके अलावा कोलेस्ट्रॉल वाले फूड्स का सेवन, जींस और धूम्रपान जैसी आदतों के चलते भी इसका रिस्क काफी बढ़ जाता है।
क्या हैं ब्रेन एन्यूरिज्म के लक्षण
- संतुलन की समस्या
- सिर दर्द
- चेहरे के एक तरफ सुन्नता या कमजोरी होना
- आंख के ऊपर और पीछे दर्द
- देखने में समस्या
- बात करने में परेशानी
- आंखों की पुतलियों का फैलना
- नोट-अगर आपको ये लक्षण दिखाई देते हैं, तो इसे नजरअंदाज ना करें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।