जल्दी नहीं उठ पाते हैं, तो ये तरीके अपनाकर देखें
सुबह जल्दी उठना कई बीमारियों से बचाव का एक प्राकृतिक तरीका भी है। मगर फायदे जानते हुए भी हम में से बहुत सारे लोग सुबह जल्दी नहीं उठ पाते।
Tips to Wake Up Easier : हम सभी जानते हैं कि सुबह जल्दी उठाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। इससे हम दिनभर चुस्त रहते हैं और स्ट्रेस और आलस महसूस नहीं होता है। दरअसल, सुबह जल्दी उठना कई बीमारियों से बचाव का एक प्राकृतिक तरीका भी है। मगर फायदे जानते हुए भी हम में से बहुत सारे लोग सुबह जल्दी नहीं उठ पाते। अगर आपके लिए भी सुबह जल्दी उठाना किसी चुनौती से कम नहीं है, तो चलिए हम आपको बताते हैं सुबह जल्दी उठने के कुछ आसान ट्रिक्स जिन्हें फॉलो कर आप बहुत आसानी से सुबह जल्दी उठने लगेंगे।
सोने से पहले चाय, कॉफी नहीं लें

हममें से अधिकांश लोगों को बार-बार चाय और कॉफी पीने की आदत रहती है। कई लोग रात के खाने के बाद भी चाय या कॉफी पीना पसंद करते हैं। लेकिन, ऐसा करना बिलकुल ठीक नहीं है। अगर आप रात में अच्छी नींद लेना चाहते हैं और सुबह जल्दी उठना चाहते हैं तो रात में चाय या कॉफी पीने की आदत से तत्काल छोड़ दें। इससे आपको नींद आने में आसानी होगी और सुबह जल्दी नींद भी खुल सकेगी
Also read : महिलाओं की फर्टिलिटी में सुधार करेंगे ये पोषक तत्व, आहार में शामिल करें ये चीजें: Female Fertility Nutrients
लाइट डिनर

याद रखें रात का खाना हमेशा बिलकुल हल्का लें। कोशिश करें खिचड़ी, थुली, सलाद, सूप और इसी तरह का हल्का भोजन लेना शुरू करें। इससे पेट हल्का रहता है जिससे सुबह उठने में परेशानी नहीं होती है। इसके अलावा खाना पचाने में भी आसानी होती है। रात में हैवी और प्रोटीन डाइट लेने से भी नींद देर से आती है।
जल्दी सोने की आदत डालें

अगर जल्दी उठाना चाहते हैं तो रात को जल्दी सोने की आदत डालें। इससे आपको हर सुबह जल्दी उठने में मदद मिल सकती है। इसलिए लोगों को रात में कम से कम 8 से 9 घंटे के बीच सोने का लक्ष्य रखना चाहिए। यदि आप इससे कम सो रहे हैं तो आपको नींद आ सकती है। एक बार जल्दी सोकर रात में नींद पूरी हो गई तो फिर आपको नींद नहीं आएगी और आप दिन भर एनरजाइस्ज्ड और प्रोडक्टिव महसूस करेंगे।
सोने के पहले फ़ोन, लैपटॉप या टीवी से दूरी

सोने जाने से कम से कम 30 मिनट पहले स्मार्टफोन और लैपटॉप से खुद को अलग कर लें। यह रात की बेहतर नींद के लिए जरूरी है। रिसर्च में सामने आया है कि स्क्रीन से निकलने वाली नीली रोशनी आपके शरीर के प्राकृतिक मेलाटोनिन के स्तर को बदल सकती है, जिससे सोना मुश्किल हो जाता है। यदि आप रात को सोने से पहले फोन देखते हैं, तो आप खुद को सुबह उठकर थका हुआ महसूस करेंगे।
रूटीन बनाएं
सुबह जल्दी उठना चाहते हैं तो आप रात को सोने का और सुबह उठने का समय तय कर लीजिये। थोड़े दिन जल्दी और देर हो सकती है लेकिन फिर धीरे धीरे आपकी बॉडी क्लॉक सेट हो जायेगी और फिर आप उसी समय सोयेंगे और उस समय ही उठेंगे।
तो, आप भी जल्दी उठाना चाहते हैं तो बस ये तरीके अपनाकर देखिये।
