महिलाओं की फर्टिलिटी में सुधार करेंगे ये पोषक तत्व, आहार में शामिल करें ये चीजें: Female Fertility Nutrients
Female Fertility Nutrients

महिलाओं की फर्टिलिटी में सुधार करेंगे ये पोषक तत्व, आहार में शामिल करें ये चीजें

Female Fertility Nutrients: आज की खराब जीवनशैली महिलाओं के प्रजनन पर भी असर डाल रही है। इसी के कारण महिलाओं को गर्भाधारण में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आज हम आपको कुछ ऐसे पोषक तत्व बताने जा रहे हैं, जो महिलाओं मेंं फर्टिलिटी को बेहतर बनाने में सहायता करेंगे।

Female Fertility Nutrients: हर औरत का सपना होता है कि उसे मातृ सुख मिले। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि चाहकर भी गर्भाधारण करने में समस्या आती है। इसका कारण हमारी खराब जीवन शैली भी है। दरअसल, आज के समय में प्रोसेस्ड फूड्स का चलन बहुत है। इसी के चलते महिलाएं जंक व प्रोसेस्ड फूड्स का बहुत सेवन करती है। इस प्रकार का खाना खाने से वजन बढ़ने लगता है। वहीं, फिजिकल एक्टिविटी नहीं करने से हार्मोनल संबंधी समस्या भी होने लगती है। इन कारणों के अलावा बढ़ता तनाव, अनियमित पीरियड्स, अल्‍कोहल में मौजूद टॉक्सिन और हाई या लो बीएमआई के कारण भी प्रजनन क्षमता प्रभावित होती है।

इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे पोषक तत्वों के बारे में बताएंगे जिन्हें खाने में शामिल करने के बाद आपकी प्रजनन क्षमता को मजबूत करने में सहायता कर सकते हैं। एक बात का ध्यान रहें, इन पोषक तत्वों के अलावा अपने तनाव पर नियंत्रण करने की कोशिश करें। साथ ही स्मोकिंग और एल्कोहोल से भी परहेज करें। शरीर को हाईड्रेड रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। अब जानते हैं उन पोषक तत्वों के बारे में, जिनसे आप प्रजनन क्षमता को विकसित कर सकती हैं।

इन पोषक तत्वों से बढ़ाएं फर्टिलिटी

ओमेगा-3 फैटी एसिड: हार्मोन बैलेंस करने में ओमेगा-3 फैटी एसिड बहुत आवश्यक पोषक तत्व है। अलसी के बीज, चिया के बीज, अखरोट और सोयाबीन खानी चाहिए। मांसाहारी है, तो फैटी फिश भी खा सकते हैं। इन सभी खाद्य पदार्थों से ओमेगा-3 फैटी एसिड पोषक तत्व मिलता है।

Female Fertility Nutrients
folate

फोलेट: स्वस्थ ओव्यूलेशन के लिए हरी पत्तेदार सब्जी जैसे पालक खाना चाहिए। चुकंदर, ब्रोकली और नट्स व बीज का सेवन भी करना चाहिए।

फाइबर: इसके लिए साबुत अनाज, फल, सब्जियां, मटर, नाशपाती, ब्राउन राइस, फूल व पत्तागोभी, केला, संतरा, अंजीर और सेब को आहार में शामिल करना चाहिए।

आयरन: पालक, चुकंदर, लौकी व कद्दू के बीज, आलू, बीन्स, दाल, किशमिश, शिमला मिर्च को अपने आहार में शामिल करने से आयरन की कमी पूरी होती है। चिकन, मीट व अंडा भी खा सकते हैं।

iron
Female Fertility Nutrients-iron

एंटीऑक्सीडेंट: प्रजनन क्षमता के विकास के लिए एंटीऑक्सीडेंट भी आवश्यक है। इसके लिए खाने में जामुन, खट्टे फल और नट्स को शामिल करें।

फाइबर: इस पोषक तत्व के लिए साबुत अनाज, फल और पत्तेदार सब्जियां को खाने में शामिल करें।

प्रोटीन: हार्मोन उत्पादन में सहायता के लिए पोल्ट्री, टोफू और बीन्स को नियमित रूप से अपने खाने में शामिल करें। 

protein
Female Fertility Nutrients-protein

विटामिन सी और ई: ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने के लिए फल, सब्जियों और नट्स का सेवन करें।

कैल्शियम: इस पोषक तत्व के लिए डेयरी प्रोडक्ट काफी बेहतर होते हैं। हरी पत्तेदार सब्जियों से भी कैल्शियम की कमी पूरी होती है।

जिंक: साबुत अनाज, नट्स और बीजों में जिंक पाया जाता है। साथ ही मशरूम, दही और अंडे में भी जिंक की मात्रा होती है। 

उपरोक्त पोषक तत्वों को आप आर्टिकल में बताएं खाद्य पदार्थों से आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। याद रहें कि इन खाद्य पदार्थों का सेवन आपको लगातार करना है, तभी इनका फायदा मिलेगा।