vastu Shastra

Vastu Tips For Home: वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ ऐसे पेड़ होते हैं जिन पर लगने वाले फूल हमारे लिए बहुत ही शुभ माने गए हैं। पेड़, पौधे और फूल ना केवल घर की शोभा को बढ़ाते हैं बल्कि वातावरण को भी शुद्ध रखते हैं। फूलों से निकलने वाली सुगंधित खुशबू से पूरा वातावरण खुशनुमा हो जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसे फूल हैं जिनको घर में लगाने से घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। फूल घर की साज-सज्जा तो बढ़ाते ही है, साथ ही भगवान की पूजा अर्चना में भी फूल बहुत उपयोगी होते हैं। आज हम जानेंगे पंडित इंद्रमणि घनस्याल से ऐसे फूलों के बारे में जिन्हें वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में लगाना बेहद ही शुभ माना जाता है।

गुलाब का फूल

vastu Shastra

गुलाब के फूल को प्रेम का प्रतीक माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में गुलाब का लगाने से घर के सदस्यों में प्रेम बना रहता है तथा इससे नकारात्मक ऊर्जा का भी नाश होता है। इसलिए आपको सुख और समृद्धि के लिए अपने घर में गुलाब का पौधा जरूर लगाना चाहिए ताकि उस पर खिलने वाले गुलाब के फूलों की तरह आपका जीवन भी महक उठे।

गुड़हल के फूल

vastu Shastra

गुड़हल के फूल दिखने में बहुत ही सुंदर होते हैं। गुड़हल के लाल फूल मां लक्ष्मी को बहुत ही प्रिय है। वास्तु शास्त्र में गुड़हल के फूल को बहुत ही शुभ माना जाता है। आपको अपने घर में गुड़हल का पौधा जरूर लगाना चाहिए।गुड़हल के पौधे पर लगने वाले फूल पूजा पाठ में इस्तेमाल किए जाते हैं। साथ ही गुड़हल के फूल नकारात्मक ऊर्जा का नाश करके सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देते हैं।

चंपा के फूल

vastu Shastra

वास्तु शास्त्र में चंपा के फूल को बहुत शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र की दृष्टि से चंपा का पौधा घर में खुशहाली और सुख समृद्धि लाता है। इस पौधे को हमेशा घर के उत्तर पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए। चंपा के फूलों से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। तथा चंपा के फूल पूजा पाठ में भी काम में लिए जाते हैं।

कमल के फूल

vastu Shastra

कमल का फूल देखने में बहुत ही खूबसूरत होता है। मां लक्ष्मी को भी कमल का फूल बेहद पसंद है। पौराणिक शास्त्रों में मान्यता है कि निसंतान दंपत्ति यदि प्रतिदिन दो कमल के फूल लेकर भगवान श्री कृष्ण के चरणों में अर्पित करें तो उन्हें जल्दी ही संतान का सुख प्राप्त होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार जिस घर में कमल का फूल होता है उस घर में मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। महालक्ष्मी सिद्धि प्राप्त करने के लिए यज्ञ में कमल के फूलों का प्रयोग जरूर करना चाहिए। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार कमल के फूल को घर में लगाने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती हैं।

गेंदे के फूल

vastu Shastra

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको अपने घर में गेंदे के फूल जरूर लगाने चाहिए।गेंदे के पीले फूल घर में सुख समृद्धि और शांति लाते हैं। साथ ही गेंदे के पीले फूल सौभाग्य का प्रतीक माने जाते हैं। गेंदे के फूल को हमेशा घर की उत्तर पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

यह भी पढ़ें: घी के ये उपाय दूर करेंगे जीवन के सभी कष्ट, घर में बनी रहेगी सुख-शांति, जानें कैसे?: Ghee Vastu

Leave a comment