इन 4 फिल्मों को रिजेक्ट कर चुकी हैं सोनम कपूर: Rejected Movies of Sonam
Rejected Movies of Sonam

Rejected Movies of Sonam: अनिल कपूर की लाडली सोनम कपूर को लोग बॉलीवुड में फैशनिस्ता के रूप में जानते हैं। हालांकि, सोनम कपूर का सिर्फ फैशन सेंस ही अच्छा नहीं है, बल्कि वह एक बेहतरीन अदाकारा भी है। सोनम कपूर ने फिल्म सांवरिया के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा था और इस फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में अलग-अलग रोल किए। यहां तक कि नीरजा के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी मिला। सोनम कपूर किसी भी फिल्म को साइन करने के लिए कई बातों पर ध्यान देती हैं। उन्हें कई फिल्मों के लिए ऑफर भी मिले, लेकिन उन्होंने कई रोल्स को रिजेक्ट कर दिया।

साल 2018 में सोनम ने बिजनेसमैन आनंद अहूजा से शादी की और अब वह मां बन चुकी हैं। पिछले कुछ समय से वह फिल्मों से ज्यादा अपनी फैमिली पर फोकस कर रही हैं। लेकिन शादी से पहले उन्हें रब से बना दी जोड़ी से लेकर बाहुबली तक जैसी ब्लॉक बस्टर फिल्मों के ऑफर मिले थे। जिसके लिए उन्होंने मना कर दिया था। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में बता रहे हैं-

Rejected Movies of Sonam: 1) रब ने बना दी जोड़ी

साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म रब ने बना दी जोड़ी को लोगों ने बेहद ही पसंद किया था। इस मूवी के जरिए अनुष्का शर्मा ने यंगस्टर्स के दिलों में अपनी जगह बना ली थी। लेकिन बहुत कम लोग इस बारे में जानते हैं कि अनुष्का शर्मा से पहले यह मूवी सोनम कपूर को ऑफर हुई थी। लेकिन उन्होंने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया था। उन्हें लगा था कि शायद शाहरूख के साथ उनकी जोड़ी को लोग पसंद नहीं करेंगे। ऐसे में उन्होंने इस मूवी के लिए मना कर दिया। हालांकि, बाद में सोनम ने सलमान खान के साथ काम किया।

2) रामलीला

साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म रामलीला में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की केमिस्ट्री को लोगों ने काफी पसंद किया था। यहां तक कि इन दोनों के बीच का रिश्ता भी इसी फिल्म से शुरू हुआ था। लेकिन वास्तव में मेकर्स पहले इस फिल्म में दीपिका की जगह सोनम कपूर को लेना चाहते थे। हालांकि, सोनम ने कुछ कारणों के चलते इस फिल्म के लिए ना कह दिया था।

3) बाहुबली

बाहुबली ने रिलीज होने के बाद कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे। यह एक ऐसी फिल्म है, जिसे दर्शक बार-बार देखना पसंद करते हैं। यहां तक कि प्रभास को लोग बाहुबली ही कहकर पुकारने लगे। इस फिल्म में अवंतिका का किरदार तमन्ना भाटिया ने निभाया था, जबकि फिल्म में अवंतिका के रोल के लिए पहली पसंद सोनम कपूर थीं। उन्हें यह रोल ऑफर भी हुआ था, लेकिन उन्होंने इसके लिए मना कर दिया। बाद में इस रोल को तमन्ना ने निभाया और इसका काफी फायदा उनके एक्टिंग करियर को भी मिला।

4) काइट्स

साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म काइट्स में ऋतिक रोशन मेन हीरो के रूप में नजर आए थे। हालांकि, यह फिल्म उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाई, लेकिन फिर भी दर्शकों ने इसे सराहा। इस फिल्म के लिए भी सोनम कपूर को अप्रोच किया गया था, जबकि उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया। 

मैं मिताली जैन, स्वतंत्र लेखिका हूं और मुझे 16 वर्षों से लेखन में सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया में 9 साल से अधिक का एक्सपीरियंस है। मैं हेल्थ,फिटनेस, ब्यूटी स्किन केयर, किचन, लाइफस्टाइल आदि विषयों पर लिखती हूं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित...