इस समर अपनी स्किन केयर रूटीन में शामिल करें इन 6 ऑयल्स को: Summer Skin Care
Summer Skin Care Credit: canva

Summer Skin Care: आमतौर पर लोग स्किन पर ऑइल का इस्तेमाल अच्छा नहीं मानते हैं. ऐसा माना जाता है कि इनका इस्तेमाल करने से स्किन की समस्याएं बढ़ सकती हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि कुछ खास ऑइल स्किन को मॉइस्चराइजर से भी बेहतर नरिश करते हैं. यह ऑइल स्किन को हील और रिपेयर करने में मददगार होते हैं.

यही नहीं, इनसे स्किन बैलेंस्ड और हाइड्रेट रहती है. लेकिन, याद रखें कि स्किन पर कोई भी प्रोडक्ट इस्तेमाल करना स्किन टाइप कर निर्भर करता है. कुछ खास तेलों का इस्तेमाल करने से स्किन को फायदा होता है. इस समर अपनी स्किन केयर रूटीन में शामिल आप भी इन ऑइल्स को शामिल कर सकते हैं.

Summer Skin Care:गर्मियों में स्किन केयर रूटीन में इन ऑइल्स को करें शामिल

समर आपकी त्वचा को ड्राई कर सकती है. दिन में एक या दो बार चेहरे पर ऑइल्स लगाने से फायदा होता है. लेकिन, ध्यान रखें कि ऑइल के साथ ही SPF युक्त सनस्क्रीन को अपनी स्किन केयर रूटीन में अवश्य शामिल करें. इन गर्मियों में आप इन ऑइल्स का इस्तेमाल कर सकते हैं:

कोकोनट ऑइल

Summer Skin Care
Summer Skin Care-coconut oil Credit: istock

कोकोनट ऑइल स्किन में आसानी से एब्जॉर्ब हो जाता है और इसके कई हेल्थ बेनेफिट्स भी होते हैं. इस तेल में विटामिन इ और के (K) के साथ ही एंटी-फंगल और एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज भी होती हैं. ऐसे में इसका इस्तेमाल करना फायदेमंद है.

बादाम का तेल

Summer Skin Care Tips
Summer Skin Care-Almond Oil

इस तेल को कच्चे बादाम से बनाया जाता है. बादाम में विटामिन इ, जिंक, प्रोटीन आदि होते हैं. इस तेल का टेक्सचर लाइट होता है. ऐसे में गर्मियों में इस तेल का इस्तेमाल करना बेहद फायदेमंद माना गया है.

जोजोबा ऑइल-

Jojoba Oil
Jojoba Oil for Skin

जोजोबा ऑइल को इसके सीड्स से निकाला जाता है और मेडीसनली इसका इस्तेमाल किया जाता है. इस ऑइल में एंटी-इंफ्लेमेटरी और घावों को हील करने वाले इफेक्ट्स होते हैं. इससे स्किन को बहुत अधिक बेनेफिट्स मिलते हैं. 

शिया बटर- 

Shea Butter
Shea Butter for Skin

इस तेल को अफ्रीकन शिया ट्री के नट्स से प्राप्त किया जाता है. गर्मियों में अपनी स्किन केयर रूटीन में आप इसे भी शामिल कर सकते हैं. शिया बटर को ऑलिव ऑइल या कोकोनट ऑइल के साथ कम्बाइन कर के एक स्मूथ टेक्सचर प्राप्त किया जा सकता है.

रोजहिप सीड ऑइल

Seed Oil
Rosehip Seed Oil

रोजहिप सीड ऑइल को वाइल्ड रोज बुशेस से एक्सट्रेक्ट किया जाता है. स्किन केयर प्रोडक्ट्स में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है. इन ऑइल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और फैटी एसिड्स से स्किन डैमेज और सूजन आदि से बचाव होता है.

यह भी देखे-डेटिंग लाइफ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहें ये बॉलीवुड स्टार कपल, देखिए लिस्ट: New Bollywood Couple 2023

ऑर्गन ऑइल

Organ Oil
Organ Oil for Skin

ऑर्गन ऑइल में नेचुरल विटामिन इ होता है, जिसे स्किन के लिए बहुत फायदेमंद माना गया है. यह तेल भी स्किन में जल्दी एब्जॉर्ब हो जाता है. गर्मियों में इस तेल का इस्तेमाल करना आपकी स्किन के लिए अच्छा हो सकता है. यह ऑइली और एक्ने-प्रोन स्किन आदि के लिए भी परफेक्ट है.

मेरा नाम मोनिका अग्रवाल है। मैं कंप्यूटर विषय से स्नातक हूं।अपने जीवन के अनुभवों को कलमबद्ध करने का जुनून सा है जो मेरे हौंसलों को उड़ान देता है।मैंने कुछ वर्ष पूर्व टी वी और मैग्जीन के लिए कुछ विज्ञापनों में काम किया है । मेरा एक...