अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर महिलाओं के योगदान को लेकर काफी बातें करती रहती है। इंटरव्यू हो या सोशल मीडिया सोनम कही भी महिलाओं के बारे में बोलने से नहीं कतराती। उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्मों में महिलाएं नाम का हैशटैग भी चलाया था, ताकि वह फिल्म इंडस्ट्री की महिलाओं के बारे में जागरूकता ला सकेंl

इंटरव्यू में किया जिक्र

सोनम कपूर ने एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में बॉलीवुड में महिलाओं की प्रस्तुतीकरण पर अपनी बात कही थी। अभिनेत्री ने इंटरव्यू में कहा था कि बॉलीवुड की फिल्मों में जिस प्रकार महिलाओं को दर्शाया जाता है उसे बदलने की आवश्यकता है फिर चाहे वह गाने हो या फिल्म की कहानी। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं को इसे लेकर एक स्टैंड लेने की आवश्यकता है, अन्यथा महिलाएं इसी प्रकार फिल्मों में दिखती रहेगी।

इंटरव्यू में सोनम कपूर ने कहा था कि फिल्मों में बड़े कलाकारों के साथ काम करना या सफलता पाने के लिए एक खास अलग अंदाज में दिखना, उन्हें इस प्रकार की चीजों से नहीं गुजरना पड़ा। साथ ही सोनम कपूर कहा कि, ‘हम अभी भी अपनी सामान्य चीजों के लिए संघर्ष कर रही हैं फिर वह कॉर्पोरेशन हो या मीडिया हो। सभी जगह ऐसा माना जाता है। महिलाओं को लेकर बहुत सी गलत धारणाएं बनी हुई है। जैसे कि अगर वह गर्भवती हैं तो आप काम नहीं करेगी, अगर वह मां है तो लंबे समय तक काम नहीं करेगी। लोग महिलाओं से कितने डरे हुए हैं।’

कई डेरिंग महिलाओं के निभाए है किरदार

सोनम कपूर कई फिल्मों में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने अपने किरदारों से सबका दिल जीता है। वहीं 2016 में आई फिल्म नीरजा से सोनम कपूर ने सबके दिलों पर छा गई थी। फिल्म नीरजा में सोनम ने बहादुर एयर होस्टेस नीरजा भनोट की शीर्षक भूमिका निभाई थी, जिन्होंने पैन एम फ्लाइट 73 पर तीन बच्चों को गोलियों से बचाते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया था। विमान को 5 सितंबर, 1986 को पाकिस्तान के कराची में एक स्टॉपओवर के दौरान आतंकवादियों द्वारा अपहरण कर लिया गया था। फिल्म नीरजा 19 फरवरी, 2016 को परदे पर रिलीज़ हुई थी और 2017 में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म हिंदी का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था।

सोनम कपूर ने पैड मैन में भी अहम भूमिका निभाई थी। 2018 में रिलीज हुई पैड मैन का निर्देशन और लेखन आर बाल्की ने किया था और इसमें सोनम कपूर ने प्रमुख महिला के रूप में काम किया था। पैडमैन फिल्म पद्म श्री अरुणाचलम मुरुगनांथम की वास्तविक जीवन की कहानी पर आधारित थी। वह वह आदमी है जिसने कम लागत पर सैनिटरी पैड बनाने वाली मशीन का आविष्कार किया था। अक्षय की मुख्य भूमिका है। फिल्म में आविष्कार को पूरा करने के लिए सोनम कपूर ने अहम भूमिका निभाई थी।

यह भी पढ़े। 
बॉलीवुड से जुड़े हमारे लेख आपको कैसे लगे? अगर आपको किसी सेलिब्रिटी के बारे में जानना हैं या हमारे कोई लेख आपको पसंद आया हो तो आप अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेेजें। आप फैशन संबंधी टिप्स व ट्रेंड्स भी हमें ई-मेल कर सकते हैं- editor@grehlakshmi.com