Vitamin D Drinks: शरीर की कार्यप्रणाली को सुचारू रूप से चलाने के लिए कई तरह के आवश्यक पोषक तत्वों की जरूरत होती है। इन्हीं में से एक है विटामिन डी। विटामिन डी शरीर में कैल्शियम के अब्जॉर्बशन को बेहतर बनाता है। जिससे आपकी हड्डियां मजबूत होती है। चूंकि विटामिन डी आपके शरीर द्वारा खुद नहीं बन पाता है, इसलिए आपको विटामिन डी रिच फूड को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। वैसे तो विटामिन डी का मुख्य स्त्रोत सूरज की किरणें मानी जाती हैं, लेकिन इसके अलावा आप कुछ फूड आइटम्स के जरिए भी विटामिन डी की कमी को पूरा सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही ड्रिंक्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अपनी डाइट में शामिल करके आप विटामिन डी के लेवल को बढ़ा सकते हैं-
Vitamin D Drinks: पीएं फोर्टिफाइड मिल्क
आज के समय में मार्केट में पैकेट के रूप में अलग से फोर्टिफाइड मिल्क मिलता है और इसे विटामिन डी के सबसे अच्छे स्रोतों में से एक माना जाता है। आपको शायद पता ना हो, लेकिन सिर्फ एक कप फोर्टिफाइड दूध आपके दैनिक अनुशंसित विटामिन डी का लगभग एक तिहाई तक प्रदान कर सकता है।
फोर्टिफाइड प्लांट-बेस्ड मिल्क

ऐसे कई लोग होते हैं, जो लैक्टोज इनटॉलरेंट हैं और इसलिए वे फोर्टिफाइड मिल्क का भी सेवन नहीं कर सकते हैं। ऐसे में आप फोर्टिफाइड प्लांट-बेस्ड मिल्क का सेवन कर सकते हैं। यह ऐसा दूध होता है, जो सोया या बादाम आदि से तैयार किया जाता है। इसलिए, अगर आप वीगन डाइट पर हैं तो ऐस में फोर्टिफाइड प्लांट-बेस्ड मिल्क का सेवन करना अच्छा विचार है। इसे भी विटामिन डी का अच्छा सोर्स माना जा सकता है। हालांकि, जब आप प्लांट-बेस्ड मिल्क लें तो यह अवश्य सुनिश्चित करें कि वह विटामिन डी से फोर्टिफाइड हो और उसका स्तर सही हो।
हर्बल टी

हर्बल टी को हेल्थ के लिए काफी अच्छा माना जाता है। कुछ खास तरह की हर्बल टी जैसे कैमोमाइल टी आदि भी विटामिन डी का एक अच्छा स्रोत प्रदान कर सकती है। कैमोमाइल टी को इसके सूदिंग गुणों के लिए जाना जाता है। अधिकतर लोग रात को सोने से पहले कैमोमाइल टी का सेवन करते हैं, जिससे उन्हें अच्छी नींद मिल सके। हालांकि, जब आप इस हर्बल टी का सेवन करते हैं तो इससे आपको विटामिन डी भी मिलता है।
पीएं मशरूम टी

अगर आप वेजिटेरियन हैं तो यकीनन मशरूम आपकी डाइट में विटामिन डी का एक अच्छा स्त्रोत साबित हो सकता है। मशरूम को कई तरह से डाइट में शामिल किया जा सकता है। आप ना केवल मशरूम की सब्जी बनाकर उसका सेवन कर सकते हैं, बल्कि इसकी चाय भी बनाई जा सकती है। मशरूम टी बनाने के लिए आप कटे हुए मशरूम को लगभग 20 मिनट तक पानी में उबालें और फिर उसकी चाय तैयार करें। आप इसके टेस्ट को एन्हॉन्स करने के लिए इसमें अदरक या शहद आदि को भी मिक्स कर सकते हैं।
