Weight Loss Tips

खाते-पीते भी आप वजन कम कर सकते हैं

वजन को कम करने के लिए भूखे रहने की जरूरत नहीं, बल्कि हर 2 से 3 घंटे में कुछ न कुछ खाने की जरूरत है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से-

Weight Loss Tips : अगर आपकी ये धारणा है कि आप भूखे रहकर वजन कम कर सकते हैं, तो आप गलत हैं। क्योंकि भूखे रहने से आपका मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है, जो वजन कम करने की जर्नी में बाधा उत्पन्न कर सकता है। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि आप हर दो घंटे पर कुछ न कुछ खाकर जरूर वजन को कम करन सकते हैं। जी हां, आपको थोड़ा आश्चर्य लगे लेकिन अगर आप सही डाइट का चुनाव करते हैं, तो हर दो घंटे पर खाकर भी वजन को घटाया जा सकता है। आइए जानते हैं कैसे?

सुबह की शुरुआत 1 गिलास गर्म पानी के साथ

अगर आप चाहते हैं कि आप खाते-पीते हुए वजन घटाएं, तो सबसे पहले दिन की शुरुआत गुनगुने पानी के साथ कर सकते हैं। गुनगुना पानी पीने से आपका मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जो आपके वजन को तेजी से घटाने में प्रभावी हो सकता है। आप चाहें तो इस पानी में नींबू का रस, शहद, एप्पल साइडर विनेगर जैसी चीजों को मिक्स कर सकते हैं। इससे अधिक लाभ होगा। अगर आप 6 से 7 बचे उठते हैं तो सबसे पहले इस पानी को पिएं। इसके बाद एक्सरसाइज और योग करने के बाद ब्रेकफास्ट लें।

इसके बाद ब्रेकफास्ट खाएं

ब्रेकफास्ट में आप प्रोटीन से भरपूर आहार को शामिल कर सकते हैं। इसके लिए आप उबले अंडे, केला और दही स्मूदी, पनीर पराठे, टोफू जैसी चीजों को अपने ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकते हैं। इस तरह के ब्रेकफास्ट से आपके मसल्स और हड्डियों का विकास बेहतर होता है। साथ ही आपका वजन भी कम हो सकता है। ध्यान रखें कि ब्रेकफास्ट आपको उठने के करीब 1 से 2 घंटे के अंदर लेना चाहिए। यह स्वस्थ शरीर के लिए जरूरी है।

मिड ब्रेकफास्ट में लें फ्रूट्स

अब आती है मिड ब्रेकफास्ट की तो आप इसमें फ्रूट्स या फिर छाछ, लस्सी जैसी चीजों को ले सकते हैं। मिड ब्रेकफास्ट आप ब्रेकफास्ट लेने के करीब 1 से 2 घंटे के आसपास कर सकते हैं। उदाहरण के लिए आप 9 बजे ब्रेकफास्ट खाते हैं, तो 10 से 11 बजे के आसपास मिड ब्रेकफास्ट ले सकते हैं।

दोपहर के लंच में खाएं हेल्दी फूड्स

दोपहर के लंच कोशिश करें कि आप इस दौरान अपने आहार में साबुत अनाज, सब्जियां, दालें इत्यादि को शामिल करें। खासतौर पर इस दौरान अधिक से अधिक सब्जियों को शामिल करें। साथ में 1 कटोरी भरकर सलाद खाएं। यह वेट लॉस करने में प्रभावी होती हैं। लंच आप 12 से 1 बजे के आसपास क लें।

इवनिंग ब्रेकफास्ट में खाएं ड्राईफ्रूट्स

इवनिंग स्नैक्स आप 3 से 4 बजे के आसपास कर सकते हैं। अगर आपको हल्की-फुल्की लगी है तो आप अपने आहार में ड्राईफ्रूट्स को शामिल करें। ड्राईफ्रूट्स में आप 5 से 6 बादाम, पिस्ता, काजू जैसी चीजों को ले सकते हैं। यह आपके शरीर को स्वस्थ रखने में प्रभावी हो सकता है। साथ ही 5 से 6 बजे के आसपास आप ग्रीन टी, ब्लैक कॉफी जैसी चीजों का सेवन कर सकते हैं।

डिनर में शामिल करें सूप और सलाद

एक्सपर्ट्स की मानें तो डिनर हमेशा हल्का रखना चाहिए। इसलिए आप रात में भूखे रहने के बजाय सूप और सलाद जैसी चीजों का सेवन करें। ध्यान रखें कि जिनर आपको 7 से 8 के आसपास कर लेना चाहिए। समय पर खाना खाने से आपका वजन काफी हद तक कंट्रोल रहता है। वहीं, बैड पर जाने से पहले और खाने के बीच का गैप 2 से 3 घंटे का होना चाहिए। ऐसे में अगर आप 10 बजे सोते हैं तो 8 बजे तक खाना जरूर खा लें।

सोने से पहले लें 1 गिलास गर्मागर्म दूध

सोने से पहले आप 1 गिलास गर्म दूध लें। इसमें आप हल्दी, दालचीनी पाउडर जैसी चीजों को मिक्स कर सकते हैं। यह आपके पाचन के लिए काफी अच्छा होता है। साथ ही इस मिल्क के सेवन से आपकी इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है।

वजन को तेजी से घटाने के लिए आप इन तरीकों को अपना सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि हर व्यक्ति का शरीर और स्वास्थ्य अलग-अलग होता है। ऐसे में सभी व्यक्ति पर इस तरह के डाइट प्लान असर करें यह जरूरी नहीं है। इसलिए अगर आप वजन कम करने का सोच रहे हैं, तो एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...