Eyes

काजल लगाने से आंखें तो सुंदर दिखती हैं, लेकिन जाानिए क्या है नुकसान

जन्म के बाद अधिकतर लोग अपने शिशुओं को आंखों में काजल लगाते हैं। लेकिन मार्केट के काजल में कई तरह के केमिकल्स होते हैं, जिसकी वजह से उनकी आंखों में परेशानी हो सकती है। आइए जानते हैं शिशु को काजल लगाने के क्या नुकसान हो सकते हैं?

अधिकतर लोग शिशु के जन्म के बाद से ही उनकी आंखों में काजल लगाते हैं। ऐसी मान्यता है कि काजल लगाने से बच्चों की आंखें अच्छे से खुलती हैं, साथ ही उनकी आंखें बड़ी होती हैं। लेकिन पुराने समय में लगाया जाने वाला काजल अधिकतर लोग घरों में बनाते थे, लेकिन आधुनिक समय में जो काजल आप अपने बच्चों को लगा रहे हैं उससे बच्चों को फायदे के बजाय नुकसान पहुंच रहा है। जी हां, मार्केट में उपलब्ध अधिकतर काजल में लेड होने की संभावना होती है, जिससे आपके बच्चों की आंखों को नुकसान पहुंच सकता है।

यह काजल बच्चों की आंखों के लिए काफी घातक हो सकता है। इसकी वजह से आपके बच्चों की आंखें तक जा सकती हैं। आइए जानते हैं बच्चों को काजल लगाने के क्या हैं नुकसान?

आंखों में फैल सकता है इन्फेक्शन

बच्चों की आंखें बहुत ही अधिक कोमल होती हैं। ऐसे में उनकी आंखों के प्रति लापरवाही आपको भारी पड़ सकती हैं। अगर आप उनकी आंखों में काजल लगाते हैं, तो इससे उनकी आंखों में इन्फेक्शन का खतरा बढ़ सकता है। इसके अलावा कई बार उंगलियों से काजल लगाने पर आंखों में चोट भी लग सकता है। इसलिए उन्हें काजल लगाने से बचें।

आंखों में हो सकती है खुजली

कई बार अगर आप अपने बच्चों की आंखों में मार्केट का काजल लगाते हैं तो इससे आंखों में खुजली हो सकती है। दरअसल, मार्केट के काजल में लेड होता है। ऐसे में उनकी आंखों में खुजली की परेशानी हो सकती है।

आंखों की रोशनी पर असर

अगर आप बच्चों की आंखों में काजल लगाते हैं, तो मार्केट के काजल में लेड होने की वजह से उनकी आंखों की रोशनी प्रभावित हो सकती है। दरअसल, लेड की वजह से आंखों की कॉर्निया डैमेज हो सकती हैं। इसलिए कोशिश करें कि उनकी आंखों में काजल न लगाएं।

आंखों से पानी आना

मार्केट के काजल की वजह से बच्चों के आंखों से पानी भी आ सकती है। दरअसल, काजल में होने वाले केमिकल की वजह से उनकी आंखों से पानी आ सकता है। इससे आंखों में कई तरह के इन्फेक्शन फैलने का खतरा रहता है। इसलिए कोशिश करें कि बच्चों को मार्केट का काजल न लगाएं।

आंखों में दर्द

काजल में लेड होने की वजह से आंखों में एलर्जी की शिकायत हो सकती है, जिसकी वजह से उन्हें दर्द, सूजन और लालिमा की शिकायत हो सकती है। इसलिए कोशिश करें कि अपने बच्चों को मार्केट का काजल न लगाएं।

शिशुओं को आंखों में काजल लगाने से उनकी आंखें दिखने में अच्छी लगती है। लेकिन इससे आंखों में परेशानी होने का खतरा रहता है। इसलिए कोशिश करें कि मार्केट का काजल उनकी आंखों में न लगाएं। इससे उन्हें परेशानी हो सकती है।