बॉलीवुड की ये अभिनेत्रियां हैं मार्शल आर्ट्स में निपुण: Martial Arts Actress
Bollywood Martial Arts Actress

Martial Arts Actress: मार्शल आर्ट एक युद्ध सीखने की कला है और इस कला का उपयोग किसी और की या खुद की शारीरिक खतरे से रक्षा करने के लिए किया जाता है। मार्शल आर्ट को सीधे शब्दों में कहे तो यह आत्म रक्षा या सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग लेने की प्रसिद्ध कला में से एक हैं। मार्शल आर्ट्स कई तरह के होते हैं और इसे सीखने में कई साल या महीने भी लग जाते हैं। लेकिन अब सेल्फ डिफेंस के लिए मार्शल आर्ट्स का प्रचलन काफी ज्यादा हैं। मार्शल आर्ट्स की उत्पत्ति 15वीं शताब्दी के आसपास हुई थी। उस समय लोग इसे युद्ध कला के तौर पर ही जानते थे। हालांकि मार्शल आर्ट 6 प्रकार के होते हैं और इसके अंदर भी कई प्रकार होते है।

बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस हैं जो मार्शल आर्ट में माहिर हैं। आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट सभी को सीखना चाहिए यह एक बेहद ही रोचक और फिजिकल एक्टिविटी भी है। मार्शल आर्ट को सीखने के लिए कई वर्षों की मेहनत लगती हैं और कुछ महीने में भी इसे सीख सकते हैं। हम आपको बॉलीवुड की 5 ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं जो अक्षय कुमार, विघुत जामवाल, टाइगर श्रॉफ की तरह मार्शल आर्ट में माहिर है। इन एक्ट्रेस ने मार्शल आर्ट सीखकर इस बात की ओर इशारा किया है कि अब लड़कियां भी लड़कों से कम नहीं हैं। हालांकि फिल्मों में लड़कियों को सुंदर और शो पीस के लिए रखा जाता था लेकिन अब यह एक्ट्रेस अब शो पीस ही नहीं बल्कि एक्शन खिलाड़ी भी हैं। जितनी रील लाइफ में एक्शन करती है यह उतनी ही रियल लाइफ में भी मार्शल आर्ट में काफी मंझी हुई खिलाड़ी हैं।

Martial Arts Actress:श्रद्धा कपूर

Martial Arts Actress
Shraddha Kapoor

श्रद्धा कपूर की भी मार्शल आर्ट में काफी अच्छी पकड़ है। श्रद्धा कपूर ने कलारीपयट्टू सीखा है जो मार्शल आर्ट का एक रूप हैं। श्रद्धा कपूर कहती हैं कि ‘ इसे सीखना बिल्कुल भी आसान नहीं था। इसका प्रक्षिक्षण लंबा था और इसमें बॉक्सिंग, ब्लॉकिंग, किक्स की तकनीक सिखाई जाती हैं। इसमें शारीरिक व मानसिक दोनों रूप में मजबूत रहना पड़ता हैं।’

जैकलीन फर्नांडिस

जैकलीन फर्नांडिस सिर्फ अपने डांस मूव्स से ही घायल नहीं करती हैं। बल्कि जैकलीन फर्नांडिस ने भी मिक्स्ड मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग ली हैं। यह सेल्फ डिफेंस के लिए बेहद जरूरी मार्शल आर्ट हैं और इसमें कई तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है। इस मार्शल आर्ट में स्ट्राइकिंग के लिए क्लिचिंग, ग्रैप्लिग, रेसलिंग, सबमिशन जैसी कई तरह की तकनीक सीखने को मिलती हैं। जैकलीन फर्नांडिस ने साउथ इंडियन मार्शल आर्ट्स कलारीपयट्टू सीखा है।

दिशा पाटनी

दिशा पाटनी ने भी मार्शल आर्ट और किकबॉक्सिंग की ट्रेनिंग ली है। दिशा अपने सोशल मीडिया पर भी अपने मार्शल आर्ट्स के वीडियो शेयर करती हैं और बाकी लड़कियों के लिए वह इंस्पिरेशन भी है। दिशा पाटनी को शुरू से मार्शल आर्ट और जिम्नास्टिक का शौक था और आज दिशा पाटनी इसकी मास्टर बन चुकी हैं।

एमी जैक्सन

एमी जैक्सन ने भी मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग ली है। एमी जैक्सन भी आज मार्शल आर्ट में माहिर हैं और अच्छों अच्छों को मजा चखा देती हैं। एमी जैक्सन को कई बार मार्शल आर्ट करते हुए देखा गया है और यह हॉर्स राइडिंग में बहुत माहिर हैं।

ईशा कोप्पिकर

ईशा कोप्पिकर मार्शल आर्ट की सबसे मंझी हुई खिलाड़ी हैं। जी हां आपको बता दें कि ईशा कोप्पिकर ताइक्वांडो में ब्लैक-बेल्ट हैं। इतना ही सेल्फ डिफेंस के लिए फेमस कोरियाई मार्शल आर्ट हापिको भी सीखा है और आज ईशा कोप्पिकर कई लड़कियों के लिए एक मिसाल है व एक आइडल हैं।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...