Celebrity Looks 2023: कल देर शाम राधिका मर्चेन्ट और अनंत अंबानी की सगाई में सितारों का जमावड़ा नजर आया, जिसमें दीपिका पादुकोण से लेकर ऐश्वर्या राय, जान्हवी कपूर, सारा अली खान नजर आएं। इन सभी बॉलीवुड सेलेब्स ने बेहद खूबसूरत एथनिक ड्रेसेज पहनी थीं और सब एक से बढ़कर एक नजर आ रहे थे। आइए नजर डालते हैं बॉलीवुड सेलेब्स के लुक पर।
Celebrity Looks 2023: दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण ने इस मौके पर बेहद खूबसूरत रेड कलर की साड़ी पहनी थी, जो हाउस ऑफ तौरानी से थी। इसे टोरणी ऑफिशियल के इंस्टाग्राम पर सिंदूरी ताशी साड़ी कहकर लिखा गया है। यह साड़ी रेड और गोल्डन कलर की थी। इसके साथ दीपिका ने पर्ल और एमेरल्ड नेकलेस पहना था और साथ में मैचिंग ईयररिंग्स कैरी की थी। उन्होंने अपने बालों को बन में टाइ किया था। दीपिका बेहद गॉर्जियस दिख रही थीं।
ऐश्वर्या राय बच्चन
ऐश्वर्या राय बच्चन ने मनीष मल्होत्रा लेबल से गोल्ड और ग्रीन कलर को चुना था। उन्होंने डीप ग्रीन टोन का अनारकली पहना था, जिस पर स्पार्कलिंग गोल्ड हेवी रूप से एम्बेलिश्ड था। गोल्ड डेकोरेटिव बॉर्डर के साथ ग्रीन दुपट्टा उन्होंने अपने कंधे पर कैरी किया हुआ था। एक्सेसरीज के लिए ऐश ने गोल्ड क्लच चुना था, जिसे उन्होंने हाथ में पकड़ा हुआ था। गोल्डन कोल्हापुरी प्लेटफॉर्म उनके लुक को कम्प्लीट कर रहा था। ऐश्वर्या ने अपने सिग्नेचर स्टाइल में हेयर को स्टाइल किया था और उनके बाल मिडिल पार्टिंग के साथ खुले थे। ग्लॉसी रेड लिप के साथ वह बेहद खूबसूरत दिख रही थीं।
जान्हवी कपूर और खुशी कपूर
बहनें जान्हवी और खुशी कपूर बेहद गॉर्जियस दिख रही थीं। दोनों ने मनीष मल्होत्रा स्पार्कली लहंगा पहना था। जान्हवी ने जहां पेस्टल ग्रीन टोन्ड एम्बेलिश्ड लहंगा पहना था, जिस पर हेवी सिल्वर एम्ब्रॉइडरी थी। जान्हवी ने अपने लुक को स्टेटमेंट ईयररिंग्स, रिंग्स, वेवी हेयर और रोजी मेकअप के साथ कम्प्लीट किया था। खुशी कपूर ने ऑल व्हाइट लेस लहंगा चुना। मैचिंग चोकर सेट, ड्यूई मेकअप, स्लीक बन और स्टेटमेंट हैंडबैग के साथ खुशी कमाल दिख रही थीं।
कैटरीना कैफ
कैटरीना कैफ ने व्हाइट कलर की आउटफिट पहनी थी, जो रितिका मीरचंदानी लेबल की थी। यह एक एथनिक पलाजो पैंट सूट था, जिसके साथ स्लीवलेस क्रॉप टॉप की पेयरिंग थी। इसके साथ शीयर व्हाइट फ्लोर लेंथ केप कैटरीना को बेहद स्टनिंग लुक दे रहा था। एक्ट्रेस ने अपने इस लुक को कम्प्लीट करने के लिए व्हाइट ईयररिंग्स पहना था और वह बेहद प्यारी दिख रही थीं।
अनन्या पांडे
अनन्या पांडे ने भी व्हाइट कलर का लहंगा पहना था, जिसे रितिका मीरचंदानी ने डिजाइन किया था। यह एक ऑल व्हाइट लेस लहंगा था, जइसके साथ थ्री क्वार्टर ब्लाउज को अनन्या ने पहना था। प्लन्जिंग नेकलाइन और बैकलेस डिजाइन वाला यह ब्लाउज गॉर्जियस दिख रहा था। अनन्या के ब्रीजी दुपट्टा ने उनके लुक को इन्हैन्स किया और मांगटीका ने लुक को कम्प्लीट।
