जानें रिलेशनशिप में शक की समस्या दूर करने के आसान तरीके: Relationship Distance
Relationship Distance

Relationship Distance: गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड या फिर पति-पत्नी के रिश्तों में शक की बीमारी बहुत ही खतरनाक होती है। शक के चलते कई रिश्ते खराब हो जाते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि रिश्तों में बातचीत की कमी होने लगती है। पार्टनर अपने दूसरे पार्टनर को इग्नोर करने लगता है, उस पर भरोसा नहीं करता है। दोनो एक दूसरे को समझाने की कोशिश ज्यादा करते हैं और खुद समझने की कोशिश कम करते हैं।
इन सभी बातों के चलते इन रिश्तों में शक की स्थिति होती है। तो आइए जानते है कि आप कैसे अपने रिश्ते से शक की समस्या को दूर कर सकते हैं। अगर आपके रिश्ते में भी शक ने ले ली है जगह, तो इन टिप्स को अपनाकर आप relationship में आई खटास को कम कर सकते हैं।

Also read: जब दोस्ती में महसूस हो जलन की भावना, इन तरीकों से करें दूर: Friendship Advice

मन की बात बताएं

रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए रिश्ते में प्यार होना बहुत जरूरी होता है। अगर आपके रिश्ते में प्यार की जगह शक ले रहा है, तो ये एक समस्या वाली बात है। ऐसे में अपने रिश्ते को टूटने से बचाएं और खुद को समझाएं कि अपने पार्टनर के लिए मन में शक होना, ये एक इनसिक्योरिटी है, जो आपके रिश्ते मे खतरा पैदा कर सकती है।

भरोसा दिलाएं

Relationship Distance
when you find mistakes

अपने रिश्ते को मजबूत रखने के लिए अपने पार्टनर को भरोसा दिलाएं कि आप उनके बहुत ख़ास दोस्त हैं और आप भी उनसे यही उम्मीद रखते हैं। उनके साथ कुछ वक्त बिताएं, उनकी खाना बनाने में मदद करे और उनको मूवी दिखाने ले जाएं। अपने पार्टनर को यह बताएं कि वो आपके लिए वे बहुत खास हैं।

रिश्ते में स्पेस दें

Relationship Space
give space in relationship

रिश्ता चाहे कोई भी हो और कैसा भी हो हर रिश्ते में व्यक्ति को अपने स्पेस की जरुरत होती है। उसे खुद के लिए भी टाइम चाहिए। इससे आपका पार्टनर पर्सनल ग्रोथ भी कर पाता है। अगर आपका पार्टनर आपको रोज टाइम नहीं दे पाता है, तो इसका मतलब ये बिलकुल नहीं है कि वो आपको धोखा दे रहा है। आप इस बात को खुद समझने की कोशिश करें और खुद को भी बिजी बनाएं।

मेरा नाम मोनिका अग्रवाल है। मैं कंप्यूटर विषय से स्नातक हूं।अपने जीवन के अनुभवों को कलमबद्ध करने का जुनून सा है जो मेरे हौंसलों को उड़ान देता है।मैंने कुछ वर्ष पूर्व टी वी और मैग्जीन के लिए कुछ विज्ञापनों में काम किया है । मेरा एक...

Leave a comment