दोस्ती में जलन की भावना को ऐसे करें दूर
हम आपको कुछ तरीके बता रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने दोस्ती के रिश्ते में से जलन की भावना दूर कर सकती हैंI
Friendship Advice: दोस्ती का रिश्ता सबसे खास होता हैI हम अपने दोस्तों के साथ सबसे ज्यादा खुश और सुकून महसूस करते हैंI लेकिन कभी-कभी कुछ छोटी-छोटी बातों को लेकर अनजाने में ही हमें दोस्ती के रिश्ते में जलन महसूस होने लगती हैI यह जलन की भावना कब और कौन सी बात को लेकर शुरू हो जाती है, इस बात का पता लगाना बहुत मुश्किल होता हैI अगर इस जलन की भावना को समय रहते दूर ना किया जाए तो दोस्त दुश्मन बन जाते हैंI इस लेख में हम आपको कुछ तरीके बता रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने दोस्ती के रिश्ते में से जलन की भावना दूर कर सकती हैंI
Also read : दफ्तर में दोस्ती निभाने का सही तरीका क्या है, यहां जानें: Workplace Friendship
बात करने की कोशिश करें

आपस में बात करके हर समस्या का हल निकाला जा सकता हैI अगर आपके मन में अपने दोस्त को लेकर किसी भी तरह की कोई जलन की भावना आती है तो आप तुरंत ही अपने दोस्त से बात करने की कोशिश करें और इस जलन की भावना को बिलकुल भी बढ़ने ना देंI ये बिलकुल भी ना सोचें कि अगर आप अपने दोस्त से इस तरह की बातों पर चर्चा करेंगी तो वो आपके बारे में क्या सोचेंगी, बल्कि ऐसा करने से आप दोनों की दोस्ती और भी ज्यादा मजबूत होगी और रिश्ते में विश्वास बढ़ेगाI
अच्छी बातों को याद करें

जब आपके मन में अपने दोस्त के लिए जलन की भावना आए तो सबसे पहले उन बातों को याद करें जो आपके दोस्त ने आपके लिए किया हैI दोस्त कैसे हमेशा आपकी मदद के लिए तैयार रहती है, किस तरह से आपका साथ निभाती है ताकि आपको आपके दोस्त की अहमियत समझ आए और आप इस तरह परेशानी से खुद को बाहर निकाल पाएंI
जजमेंटल ना बनें

जब आपके मन में दोस्त के लिए जलन की भावना आने लगे, तो कभी भी उस भावना के आधार पर दोस्त को जज ना करेंI कई बार हम सब ऐसी गलती करते हैं कि किसी के बारे में अगर किसी वजह से कोई जलन की भावना आती है तो हम खुद को सही समझते हुए उस बात को ही सच मानने लगते हैंI पर ऐसा जरूरी नहीं है कि आप जैसा सोचती हैं वह सही होI
खुद से दूरी ना बनाएं

कभी भी आप खुद से उस दोस्त से दूर होने की कोशिश ना करेंI ऐसा भी हो सकता है कि ये सिर्फ आपके मन का वहम हो और अगर आप इसकी वजह से दोस्त से दूरी बनाती हैं तो खुद से एक अच्छा दोस्त खो देती हैंI
खुद के विचारों पर ध्यान दें
जब आपके मन में जलन की भावना आए तो सबसे पहले आप अपने मन में आने वाले इन विचारों पर ध्यान दें कि आखिर आपके मन में इस तरह के विचार क्यों आ रहे हैंI आप दोनों के बीच आखिर ऐसा क्या हुआ है कि आप ऐसा सोच रही हैं और जल्द से जल्द अपने मन से इस तरह के नकारात्मक विचारों को दूर करने की कोशिश करेंI
