कई लोगों को नए नए दोस्त बनाना व उनसे बाते करना बहुत पसंद होता है। इसके लिए वह इंटरनेट का प्रयोग भी करते हैं। इंटरनेट पर ढेर सारी ऐसी सोशल मीडिया साइट्स हैं जिन पर अकाउंट बनाने से आप ऑनलाइन अपने नए दोस्त बना सकते हैं। पर क्या यह इतना आसान है? क्या इसमें कोई खतरा भी है? क्या आपको इंटरनेट पर दोस्ती करने से पहले सोचना चाहिए? आइए जानते हैं इंटरनेट पर दोस्त बनाने में किस प्रकार के रिस्क जुड़े हैं और आपको दोस्त बनाने से पहले किन किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए।
1. अकाउंट फेक हो सकता है : कुछ लोग अपने फेक अकाउंट बना लेते हैं। यदि हम उन्हें अपनी सारी जानकारी दे देंगे तो यह खतरनाक हो सकता है। इसलिए जिससे आप बात कर रहे हैं एक बार उस अकाउंट के बारे में जरूर जान लें कि वह असली है या नकली।
2. आप को गुमराह किया जा रहा हो : ऐसा सम्भव है कि लोग आपसे सारा सच उगलवा कर अपने बारे में झूठ बोल दें। वह अपनी उम्र, कमाई और अपने शरीर के बारे में गलत जानकारी दें।जिससे आप गुमराह भी हो सकते हैं। इसलिए इस बात का ध्यान अवश्य रखें।
3. आपकी जानकारी आपके ही खिलाफ : कई बार जब इस तरह के लोगों को वो नहीं मिल पाता जो वह चाहते हैं, तो वो आपके द्वारा दी गई जानकारी को आपके ही खिलाफ प्रयोग कर लेते हैं। जैसे यदि आपने अपने सीक्रेट्स अनजाने में शेयर किये हों। तो वह आपको ब्लेकमेल कर अपना उल्लू सीधा कर सकता है।
4. आत्मीयता का अभाव : यदि आप ऑनलाइन दोस्ती करते हैं तो हो सकता है दूसरा इंसान आपसे बहुत दूर रहता हो। इसमें आप दिल से करीब होने के बावजूद भी स्वयं को अकेला महसूस कर सकते हैं। ऑनलाइन की गई दोस्ती में आत्मीयता का अभाव होता है।
5. आपके दोस्त आपके दुश्मन : ऑनलाइन की गई दोस्ती में यदि आप किसी भी छोटी बात को लेकर अपने दोस्त से लड़ाई झगड़ा कर लेते हैं , तो उसे आपके दोस्त से आपका दुश्मन बनने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। वह एक मिनट में ही आपके प्राइवेट फोटोज को पब्लिक कर सकता है।
6. गलत अनुमान लगाना : घर पर बैठ कर चैटिंग करने से हमें किसी भी व्यक्ति के असली इरादों या वह इंसान असल में कैसा है, उसके बारे में पता नहीं चल सकता। हो सकता है हम गलत अनुमान लगा लें । हमारा गलत अनुमान हमें मुसीबत में डाल सकता है।
7. वह आपको दुख पहुंचा सकता है : लोगों के अंदर असली में इतनी हिम्मत नहीं होती है जितनी वो इंटरनेट पर दिखाते हैं। वह आपको इंटरनेट पर कुछ भी बुरा भला बोल सकते हैं लेकिन हकीकत में ऐसा नहीं कर सकते। क्योंकि इंटरनेट पर उन्हें आपका सामना नहीं करना होता है।
8. अपना शिकार ढूंढ़ना : ऑनलाइन लोग अपना शिकार ढूंढ़ते हैं। कुछ लोग धोखे से आपके पैसे लेकर आपके साथ स्कैम करते हैं तो कुछ आपको बुरा भला बोलते हैं। कुछ लोग लड़कियों के साथ सैक्चुअल रिलेशनशिप बनाने के उद्देश्य से भी उनको अपना शिकार बना लेते हैं। तो इस बात का ध्यान अवश्य रखें।
यह भी पढ़ें-
