अनुपमा सीरियल की काव्या असल जिंदगी में कैसे निभाती हैं रिश्ते: Madalsa Lifestyle
Madalsa Sharma Lifestyle

Madalsa Lifestyle: सीरियल अनुपमा में काव्या का किरदार निभाने वाली मदालसा शर्मा चक्रवर्ती भले ही शो में बा के ताने सुना करती हैं। लेकिन रियल लाइफ में मदालसा अपने इनलॉस के साथ बेहद खास बांड शेयर करती हैं। कहां अनुपमा सीरियल में वनराज शाह की मां यानी कि घर की बा काव्या को मैदे की कटोरी कह कर ताने देती हो,असल जिंगदी में मदालसा अपने सास और ससुर की लाडली हैं। मदालसा शर्मा बॉलीवुड के डिस्को डांसर यानी की मिथुन चक्रवर्ती की बहू हैं। मदालसा की सास योगिता बाली भी अपने जमाने की उम्दा कलाकार रही हैं। महाक्षय मिथुन के बड़े बेटे हैं। मदालसा अपने फादर इन लॉ यानी कि मिथुन चक्रवर्ती से भी खास बॉन्डिंग रखती हैं। मिथुन भी मदालसा को बहुत ही प्यार करते हैं। मिथुन भी मदालसा को सपोर्ट और मोटिवेट करने अनुपमा के सेट पर गए थे।

Madalsa Lifestyle: मदालसा शर्मा अपने पति महाक्षय के साथ रखती है खास बॉन्ड

फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में जहां अक्सर रिश्ते बनते और बिगड़ते हैं, वहीं एक्ट्रेस मदालसा शर्मा अपने पति के साथ बेहद खास बांड शेयर करती है। मदालसा और महाक्षय की शादी 2018 में हुई थी।मदालसा ने महाक्षय का साथ उस वक्त दिया था जब वो रेप जैसे स्केंडल में फंसे हुए थे। शादी के वक्त ही उनपर उनकी महिला मित्र ने रेप का चार्ज लगाया था। मदालसा ने अपने प्यार का साथ दिया और ढेर सारी कॉन्ट्रोवर्सी होने के बावजूद उन्होंने महाक्षय के साथ शादी की। आज दोनों की शादी को काफी वक्त हो चुका है। मदालसा रील लाइफ में भले ही अपने वनराज से डांट और ताने सुना करती हैं, पर अपने रियल लाइफ में वो बेहद खुश है। सीरियल अनुपमा में भले ही काव्या यानी कि मदालसा की शादी में खटास दिखाई जाती हो,असल जिंदगी में और असल शादी में मलदासा अपने पति के साथ मिठास शेयर करती है। मदालसा अक्सर अपने सोशल मीडिया पर महाक्षय के साथ फन करते हुए वीडियो साझा करती हैं। महाक्षय अक्सर मदालसा के शूट और लोकेशन पर भी देखे जाते है। दोनों अक्सर वैकेशन पर भी मस्ती करते हैं। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि अपनी चार साल की शादी में मदालसा और महाक्षय बेहद खास बॉन्ड शेयर करते है।

कौन है मदालसा शर्मा?

मदालसा शर्मा इंडियन एक्ट्रेस शीला डेविड की बेटी हैं। शीला डेविड राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म अबोध,नदिया के पार,हम साथ साथ हैं जैसी फिल्मों में करैक्टर रोल निभा चुकी हैं। वहीं मदालसा तेलगु फिल्म के साथ साथ बॉलीवुड में भी कम कर चुकी हैं। राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म सम्राट एंड कंपनी के साथ इन्हें बॉलीवुड में रिलॉन्च किया गया था। इस फिल्म में मदालसा के साथ एक्टर राजीव खंडेलवाल थे। इस फिल्म में इनके कार्य की सराहना की गई।

मदालसा शर्मा ने अनुपमा के साथ टीवी इंडस्ट्री में डेब्यु किया था

मदालसा शर्मा ने 2020 में सीरियल अनुपमा के साथ टीवी जगत में अपना डेब्यू किया था। अनुपमा की सफलता ने मदालसा को भी एक नई पहचान दिलाई। शो की लीड रुपाली गांगुली ने अपनी पहचान बनाई तो काव्या के किरदार को निभा कर मदालसा ने भी खूब वाह वाही लूटी। इसके लिए मदालसा बेस्ट एक्ट्रेस सपोर्टिंग रोल के लिए नॉमिनेट भी हुई थी। 2021 में ये एक म्यूजिक वीडियो में भी नजर आईं। अनुपमा की बढ़ती लोकप्रियता और ऊंची टीरापी ने मदालसा को भी एक सफल अभिनेत्री के तौर पर स्थापित किया। सीरियल अनुपमा में नेगेटिव किरदार निभाने वाली मदालसा असल जिंदगी में बेहद चुलबुली लड़की हैं। जो शूटिंग टाइम से फ्री होने पर रील बना कर अपने एक्टिंग स्किल्स और और अपना फन साइड दिखाती रहती हैं।