world laughter day
world laughter day

World Laughter Day: भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोगों ने तो मानो जैसे हंसना ही छोड़ दिया है। कभी काम की टेंशन तो कभी घर खर्चे की। हर किसी को बस टेंशन ही है। बचपन के वो खेल खिलौने , हंसी ठहाके तो अब शायद कभी कभी ही होते हैं। लेकिन जब कभी हम आज भी बचपन की सुनहरी यादों में झांक कर देखते हैं तो हमारे मुख पर एक हसीन मुस्कान आ जाती है। आपके चेहरे की अनमोल मुस्कान के लिए ही वर्ल्ड लाफ्टर डे की ख़ास पेशकस हम लेकर आए हैं।

बीते दो-तीन साल में हम सभी ने विश्व स्तर पर एक महामारी का दौर देखा है। जिसने न जानें कितने लोगों की ज़िंदगी की खुशियों को छीन लिया है और उनके अपनों को छीन कर उनके चेहरे की मुस्कान का नामोनिशान मिटा दिया है।कोरोना संक्रमण के इस वक्त में सबसे ज्यादा जरूरत है हंसने और मुस्कुराने की है जिससे कि हमारे अंदर पॉजिटिविटी आने के साथ हमारी इम्युनिटी भी बढ़ सके। आपको बता दूं मई महीने के पहले रविवार को ये दिन मनाया जाता है। विश्व हास्य दिवस यानी वर्ल्ड लाफ्टर डे आखिर कब से और कैसे मनाना शुरू हुआ ये जानने के लिए गृहलक्ष्मी का यह आर्टिकल पूरा पढ़ें।

आपको जानकर हैरानी होगी कि विश्व हास्य दिवस का शुभारंभ वर्ष 1998 में भारत के मुंबई शहर में किया गया। इस दिवस को अमल में लाने का श्रेय हास्य योग आंदोलन के संस्थापक डॉ. मदन कटारिया को जाता है। उन्होंने ही 11 जनवरी 1998 को मुंबई में पहली बार विश्व हास्य दिवस को मनाया था। बढ़ते तनाव और लोगों की चिंताओं को देखते हुए इसे मनाना प्रारंभ हुआ। इसे मनाने का एकमात्र यही उद्देश्य था समाज के बढ़ते तनाव को कम कर उन्हें सुखी जीवन जीने की सीख देना। तब से हर वर्ष मई महीने के पहले रविवार को हास्य दिवस मनाया जाता है। इस बार यह हास्य दिवस 1 मई को मनाया जाएगा।

कई बार आप लोगों के मुंह से सुनते होंगे की वो डिप्रेशन में चले गए थे या खुद को बड़ा अकेला महसूस करने लगे थे फिर उन्होंने जैसे-जैसे कॉमेडी फिल्म या शो देखना शुरु किया तो उनकी हालत में काफ़ी सुधार देखा जाने लगा। यह बात बिल्कुल सच है की हंसने से आपका स्वास्थ अच्छा रहता है। हसने से तन-मन में उत्साह का संचार होता है और दिल से हंसना तो किसी दवा से कम नहीं। यह एक उत्तम टॉनिक का काम करती है। इसलिए आज जगह-जगह पर हास्य क्लब , और स्टैंडअप कॉमेडी शो बनाए जा रहे हैं, ताकि भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव से मुक्ति मिले। लोग हंसते और मुस्कुराते रहे और अपने जीवन की परेशानियों को भूलकर आगे बढ़ते रहे। आज हम आपको हसीं के अनगिनत फ़ायदे बताएंगे।

world laughter day
Laughter not only makes your face beautiful but it also reduces muscle strain

1.आपको तो याद भी नहीं होगा की आखिरी बार आप खुल कर कब हसे थे। क्या आप जानते हैं कि बातचीत करते समय हम जितनी ऑक्सीजन लेते हैं उससे छः गुना अधिक ऑक्सीजन हंसते समय लेते हैं। आपके खुल कर हंसने से शरीर को अच्छी मात्रा में ऑक्सीजन मिल जाती है। आपका हंसना आपको कई बीमारियों से बचाता है।

2.क्या आपको पता है मनोवैज्ञानिक भी तनाव से ग्रसित व्यक्तियों को हंसते रहने की सलाह देते हैं। मनोवैज्ञानिकों का कहना है कि जब आप मुस्कराते हैं तो आपका मस्तिष्क अपने आप सोचने लगता है कि आप खुश हैं- यही प्रक्रिया पूरे शरीर में प्रवाहित करता है और आप सुकून महसूस करने लगते हैं।

3. बेशक आपकी ज़िंदगी में कई तरह के तनाव दुख और परेशानियां हाेगीं लेकिन आप हंसने की कोशिश तो कर ही सकतें हैं। जब आप हंसना शुरू करते हैं तो शरीर में रक्त का संचार तीव्र होता है। तनाव में भी हंसने की क्षमता हो तो दुःख भी कुछ कम लगने लगता है।

4. इतना ही नहीं हंसने के लाभ और भी बहुत होते हैं जैसे- हंसते समय क्रोध नहीं आता। आपको तो पता ही होगा की क्रोध से आपके बनते काम भी बिगड़ जाते हैं।

5. आपकी मुस्कान से सामने वाले के चेहरे पर भी मुस्कान आ जाती है। इसीलिए हंसने से आत्मसंतोष के साथ सुखद अनुभूति भी होती है।

6. जब आप खुलकर हंसते हैं तो ख़ुद में तारोताजा भी महसूस करते हैं। शरीर में नई स्फूर्ति का संचार होता है।

7. अगर आप नहीं जानते हैं तो आपको बता दूं कि हंसने से मन में उत्साह का संचार होता है। इससे आप अपने जीवन में और भी अच्छा परफॉर्म कर सकते हैं।

8. हंसने से आपका स्वास्थ हमेशा चुस्त दुरुस्त रहता है। यकीन मानिए हंसने से ब्लड प्रेशर की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।

9. हसीं न केवल आपके चेहरे को ही खूबसूरत बनाती है बल्की ये मांसपेशियों में खिंचाव को भी कम करती है।

10. बचपन में आप कई बार चोट खाकर गिर गए होगे लेकिन खेलने की खुशी और हसीं ने आपको चोट का अहसास तक नहीं होने दिया होगा। सच में हंसी सारे दर्द को दूर करती है।

11. जब आप हंसते है तो आपका दिमाग भी हेल्थी हो जाता है। इससे शरीर के साथ-साथ दिमाग की भी एक्सरसाइज होती है।

हम आपसे इतना ही कहेंगे की ज़िंदगी परेशानियां तो आती जाती रहेगी लेकिन आपके चेहरे की मुस्कान नहीं जानी चाहिए। हंसना-हंसाना अपनी आदतों में शामिल कीजिए और फिर देखिए तनाव आपके पास भटक तक नहीं पाएगा, साथ ही आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। उम्मीद है आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा।

Leave a comment