Best Food Regions: पंजाबी खाना चाहें वो छोला भटूरा, सरसों का साग और मक्के दी रोटी हो या तंदूरी मुर्ग़, देश के हर कोने में रहने वाले को खूब पसंद आता है। दरअसल, पंजाब की ख़ास पहचान ही यहाँ की ख़ान-पान संस्कृति है और अब इसी बात को पूरी दुनिया ने भी मान लिया है। […]
Tag: Punjabi food
लाजवाब पंजाबी थाली इन रेसिपीज़ के बिना है सूनी
पंजाबी खाना मतलब लाजवाब, स्पाईसी और ढेर सारा घी। जो खाने से मन तो संतुष्ट होता ही है। साथ ही सेहत भी दुरूस्त हो जाती है। हो भी क्यों न इसमें ढेर सारे मसाले का मिश्रण और लज्ज़त इतने प्यार से जो घुले है। अगर हम पंजाब का रूख करते हैं, तो रास्ते में ढ़ाबों की एक लंबी लकार नज़र आती है। जहां एक से एक ज़ायकेदार पकवान और रेसिपी आपको आसानी से मिल जाते हैं। चाहे शाकाहारी हो यां मासाहारी खाने का स्वाद एक दम ज़बरदस्त होता है। वैसे यहां खासतौर पर मिलने वाला शुद्ध वैजिटेरियन फूड लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। लोग इसे बेहद चाव से खाते हैं। मगर पंजाब की कुछ ऐसी रिवायती रेसिपीज है, जिनके बिना पंजाबी थाली अधूरी लगती है।
