couple hate
Body count is dangerous in relationship

Summary:बॉडी काउंट से पैदा होती है तुलना और हीनभावना

जब पार्टनर अपना बॉडी काउंट बताता है तो दूसरा पार्टनर खुद को कमतर समझने लगता है, जिससे रिश्ते में तनाव बढ़ता है।

Body Count Effects on Relationship: आजकल रिलेशनशिप और डेटिंग में एक नया शब्द सुनने को मिल रहा है, जो है बॉडी काउंट। यंग कपल्स बिना किसी डर व हिचक के एकदूसरे से बॉडी काउंट पूछते व बताते हैं। दरअसल वे ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि उनकी बॉडी काउंट जितनी ज्यादा होगी, वे लोगों के बीच उतने ही ज्यादा कूल बनेंगे। लेकिन वे इससे होने वाले नुकसान से अनजान हैं, इसलिए उन्हें यह सब करने में मजा आ रहा है, लेकिन किसी भी मजबूत रिश्ते के लिए यह खतरनाक होता है।

Body Count Effects on Relationship-couple distance
What is body count?

“बॉडी काउंट” का अर्थ होता है किसी व्यक्ति के साथ अब तक बनाए गए सेक्सुअल पार्टनर्स की संख्या, यानी आपने कितनी बार और कितने लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाए हैं। पहले यह शब्द सेना और अपराध रिपोर्ट में दुश्मनों व पीड़ित लोगों की गिनती के लिए इस्तेमाल होता था, लेकिन आज सोशल मीडिया और डेटिंग कल्चर ने इस शब्द को एक नए अर्थ में पॉपुलर बना दिया है।

बॉडी काउंट कैसे है रिश्ते में खतरनाक

couple fighting
Comparative behaviour occurs in a relationship

जब किसी रिश्ते में पार्टनर अपना बॉडी काउंट बताता है, तो सामने वाले पार्टनर को ऐसा लगने लगता है कि अगर उसने अपने बारे में सच बता दिया तो उसका पार्टनर कहीं उसे ओल्ड फैशन वाला सोच के छोड़ के ना चला जाए। इस वजह से वह खुद को हीनभावना से देखने लगता है और पार्टनर के सामने खुद को दबा हुआ महसूस करता है।

हर किसी का पिछ्ला रिलेशनशिप व अनुभव अलग-अलग होता है। ऐसे में अगर कोई उनसे बॉडी काउंट के बारे में पूछता है तो उनकी पुरानी यादें, पुराने पार्टनर व ब्रेकअप की यादें सामने आ जाती हैं, जो उनके लिए दर्दनाक होती हैं।

couple not talking
Distrust arises in the relationship

बॉडी काउंट बता कर यंग कपल भले ही खुद को कूल दिखाने की कोशिश करते हैं, लेकिन ऐसा करके वे खुद से अपने रिश्ते को कमजोर बनाने का काम करते हैं, क्योंकि इसकी वजह से रिश्ते में अविश्वास पैदा होता है और पार्टनर के मन में यह बात कहीं न कहीं बैठ जाती है कि उनका पार्टनर एक वफादार इन्सान नहीं है, वह कभी भी उन्हें छोड़ के जा सकता है।

couple talking
Why is it wrong to ask about body count?

प्यार व विश्वास ही एक मजबूत रिश्ते की नींव होती है। ऐसे में अगर आपको पता चलता है कि आपका पार्टनर आपसे पहले भी किसी के साथ शारीरिक संबंध बना चूका है तो आप लाख कोशिशों के बाद भी अपने पार्टनर पर विश्वास नहीं कर पाते हैं। आपको हर वक्त यही डर लगा रहता है कि कहीं आपका पार्टनर आपको डबल चीट तो नहीं कर रहा है। इसी वजह से आप अपने रिश्ते को कभी मजबूत नहीं बना पाते हैं।

  • पार्टनर पर भरोसा करें और उनका सम्मान करना सीखें।
  • एक-दूसरे की पसंद-नापसंद को समझने पर ध्यान दें।
  • भविष्य के लिए योजनाएं बनाएं और इमोशनल कनेक्शन पर जोर दें।
  • एक-दूसरे की प्राइवेसी का सम्मान करें।

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...