Relationship Shopping
Relationship Shopping

Summary: हर रिश्ते में तलाश है नए की? हो सकता है आप रिलेशनशिप शॉपिंग कर रहे हों

अगर आप बार-बार नया और परफेक्ट पार्टनर ढूंढ़ते हैं या अपने रिश्ते में कमिटमेंट से बचते हैं, तो यह रिलेशनशिप शॉपिंग हो सकती है, जो रिश्तों में अस्थिरता और भावनात्मक चोट का कारण बनती है।

Relationship Shopping: ‘शॉपिंग’ करना तो हर किसी को अच्छा लगता है, चाहें वह शॉपिंग कपड़ों की हो या अपनी मनपसंद चीजों की। लेकिन क्या कभी आपने रिलेशनशिप शॉपिंग के बारे में सुना है? अब आप सोच रहे होंगे कि ‘रिलेशनशिप शॉपिंग’ आखिर ये क्या होता है? ‘रिलेशनशिप शॉपिंग’ का नाम सुनकर आपको ऐसा भी लग सकता है कि इसमें पार्टनर एकदूसरे के लिए किसी चीज की शॉपिंग करते हैं, लेकिन ऐसा बिलकुल भी नहीं है।

दरअसल आज के मॉर्डन डेटिंग के जमाने में रिलेशनशिप के लिए भी कई नए-नए नाम आ गए हैं, रिलेशनशिप शॉपिंग भी उन्हीं में से है। आइए जानते हैं कि आखिर ये रिलेशनशिप शॉपिंग क्या होता है और इसके संकेतों को कैसे पहचानें।

Relationship Shopping
What is relationship shopping?

डेटिंग की दुनिया में रिलेशनशिप शॉपिंग एक नया ट्रेंड है। इसमें व्यक्ति एक रिश्ते में रहने के बावजूद भी नए रिश्ते की तलाश में रहता है। जैसे ही उसे एक अच्छा पार्टनर मिलता है वह उससे जुड़ जाता है और पहले वाले को आसानी से छोड़ देता है। इसमें लोग अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए साथ नहीं रहते हैं, बल्कि अपने फायदे के लिए रहते हैं।

Attachment
Getting attracted to someone else immediately

अगर कोई रिलेशनशिप में होने के बाद भी दूसरे लोगों के प्रति बार-बार आकर्षित हो जाते हैं तो आप रिलेशनशिप शॉपिंग के शिकार हैं।

जब आपका पार्टनर रिलेशनशिप में आपको कमिटमेंट देने से डरता है, तो आप समझ जाए कि आपका पार्टनर रिलेशनशिप शॉपिंग की गिरफ्त है। वह आपके साथ रिश्ते में होते हुए भी अपने लिए कोई दूसरा विकल्प तलाश रहा है।

अक्सर हम में से अधिकांश लोग अपने पार्टनर को लेकर अवास्तविक उम्मीदें रखते हैं। ऐसे में उनके लिए ऐसे पार्टनर को ढूंढना मुश्किल हो जाता है, जो उनकी अपेक्षाओं को पूरा करता हो।

emotional attachment
Lack of emotional attachment

जो लोग रिलेशनशिप डेटिंग करते हैं वे अपने रिश्ते में खुलकर कभी बात नहीं करते  हैं और ना ही कभी दूसरों का दर्द समझते हैं। ये अपने रिश्ते में भावनात्मक जुड़ाव नहीं दिखाते हैं, जिसकी वजह से इनके रिश्ते कमजोर होते हैं।

victim of relationship shopping
How to know that you are also a victim of relationship shopping
  • अगर आप बार-बार एक परफेक्ट पार्टनर के बारे में सोचते रहते हैं, तो आप रिलेशनशिप शॉपिंग के शिकार हैं।
  • अगर आप एक रिलेशनशिप से निकल कर आसानी से दूसरे रिलेशनशिप में जुड़ जाते हैं तो आप रिलेशनशिप शॉपिंग की गिरफ्त में हैं।
  • अगर आप अपने मौजूदा पार्टनर को कमिटमेंट नहीं देते हैं और अपने मन में उससे दूर जाना चाहते हैं तो आप रिलेशनशिप शॉपिंग की चाह रखते हैं।
  • अगर आप अपने मौजूदा पार्टनर के होते हुए भी बहुत आसानी से दूसरों की तरफ आकर्षित हो जाते हैं।
Disadvantages of relationship shopping
Disadvantages of relationship shopping
  • रिलेशनशिप शॉपिंग की वजह से पार्टनर एकदूसरे के लिए वफादार नहीं रह पाते हैं।
  • रिलेशनशिप शॉपिंग के कारण एक अच्छे और वफादार पार्टनर को खो देते हैं।
  • जीवन में कभी सेटल्ड नहीं हो पाते हैं।
  • भावनात्मक रूप से पार्टनर को चोट पहुंचाते हैं।

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...