Man in sunglasses and grey suit.
Honey singh

Summary: हनी सिंह का धमाकेदार कमबैक: 51 गानों वाला नया एल्बम ‘51 Glorious Days’

यो यो हनी सिंह 2025 में अपने नए एल्बम ‘51 Glorious Days’ के साथ वापसी कर रहे हैं, जिसमें वे एक ही दिन में 51 गाने रिलीज़ करेंगे—जो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड होगा। इससे पहले उनका एल्बम ‘Glory’ सफल रहा था।

Honey Singh New Album 2025: कभी पार्टी और शादियों की जान कहे जाने वाले हनी सिंह एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। एक दौर था जब उनका हर गाना ट्रेंड करता था और लोग बिना उनकी बीट्स के कोई भी सेलिब्रेशन अधूरा मानते थे। ‘अंग्रेजी बीट’, ‘ब्लू आइज़’, ‘लुंगी डांस’ जैसे गाने लोगों की ज़ुबान पर चढ़े रहते थे।

लेकिन फिर हनी सिंह ने हेल्थ इश्यूज के चलते म्यूज़िक से दूरी बना ली। इस बीच म्यूज़िक इंडस्ट्री में कई नए नामों ने अपनी जगह बना ली और हनी की जगह धीरे-धीरे फीकी पड़ने लगी।

Honey Singh New Album 2025-Man in green shirt and sunglasses.
yo yo honey singh

हनी सिंह ने अपने एल्बम ‘Glory’ से कमबैक किया, जिसे लोगों ने अच्छा रिस्पॉन्स दिया। इस एल्बम ने यह साबित किया कि हनी अब भी अपनी पुरानी वाइब को रिपीट में सक्षम हैं। लेकिन अब वह एक और बड़ा धमाका करने जा रहे हैं। उन्होंने अपने अगले म्यूजिक प्रोजेक्ट का ऐलान किया है, जिसका नाम होगा – ’51 Glorious Days’।

इस एल्बम की सबसे खास बात यह है कि इसमें कुल 51 गाने होंगे, और हनी सिंह इन सभी गानों को एक ही दिन में रिलीज करने वाले हैं। यह अपने आप में एक अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनने जा रहा है।

हनी सिंह ने 14 जुलाई की रात अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी के जरिए इस नए एल्बम की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, “मेरे अगले एल्बम का नाम ’51 ग्लोरियस डेज़’ है। इसमें 51 गाने होंगे। ये एक वर्ल्ड रिकॉर्ड होगा। एक एल्बम से 51 गाने एक ही दिन में रिलीज होंगे। जुड़े रहिए। हर हर महादेव। 51 का शगुन।”

हनी सिंह की इस घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिले। कुछ लोग पुराने दिनों को याद करते दिखे तो कुछ ने उनकी क्वालिटी पर सवाल खड़े किए। एक यूजर ने लिखा, “पुराने वाले हनी होते तो 51 क्या, 5100 गाने भी सुन लेते। लेकिन अब वैसी बात नहीं रही।”

वहीं एक अन्य ने कहा, “लगता है भाई ‘ब्लू आइज़’ जैसे आइकॉनिक गाने फिर से लाने की तैयारी कर रहे हैं।” लेकिन कुछ लोगों ने सलाह भी दी कि हनी को क्वांटिटी से ज्यादा क्वालिटी पर ध्यान देना चाहिए। सार्थक नाम के यूजर ने लिखा, “एक आर्टिस्ट के लिए जरूरी है कि वह हमेशा टॉप पर बना रहे, गानों की संख्या मायने नहीं रखती। क्वालिटी ही उसे लंबे समय तक बनाए रखती है।”

हनी सिंह इन दिनों अपने नए टैटूज़ की वजह से भी चर्चा में रहे हैं। उन्होंने अपने हाथों पर तीन नए टैटू बनवाए हैं।

पहला टैटू उन्होंने अपनी मां को समर्पित किया है।

दूसरे टैटू की जानकारी उन्होंने पब्लिक नहीं की।

तीसरा टैटू है म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान का सिग्नेचर, जिन्हें हनी अपना गुरु मानते हैं।

हनी सिंह का हाल ही में रिलीज़ हुआ गाना ‘लाल परी’ भी काफी चर्चा में रहा, जो फिल्म ‘हाउसफुल 5’ का हिस्सा है। यह गाना दर्शकों को उनका पुराना स्टाइल थोड़ा-बहुत याद दिलाने में कामयाब रहा।

मैं एक बहुमुखी मीडिया पेशेवर हूं, जिसे कंटेंट लेखन में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। मेरा लक्ष्य ऐसी सामग्री पर ध्यान केंद्रित करना है जो सूचित, शिक्षित और प्रेरित करती है। चाहे लेख, ब्लॉग या मल्टीमीडिया सामग्री बनाना हो, मेरा लक्ष्य...