Priyanka Chopra and Nick Jonas are currently enjoying their summer vacation in Miami. The couple has been on holiday for the past few days and has been sharing beautiful glimpses of their trip on social media.
Priyanka Chopra and Nick Jonas are currently enjoying their summer vacation in Miami. The couple has been on holiday for the past few days and has been sharing beautiful glimpses of their trip on social media.

Summary: निक ने बीच पर प्रियंका संग किया रोमांस, गोद में उठाकर किया फिल्मी स्टाइल में लिप लॉक

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस इन दिनों मियामी में छुट्टियां मना रहे हैं। दोनों लगातार सोशल मीडिया पर वेकेशन की खूबसूरत झलकियां शेयर कर रहे हैं। अब निक जोनस ने एक नया वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह प्रियंका संग बीच पर रोमांटिक पल बिताते दिख रहे हैं।

Priyanka Chopra and Nick Jonas: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि हॉलीवुड में भी एक मशहूर जोड़ी हैं। दोनों की प्रोफेशनल जिंदगी चाहे जितनी भी व्यस्त क्यों न हो, लेकिन वे हमेशा एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका निकाल ही लेते हैं। हाल ही में निक जोनस ने एक वीडियो के जरिए ये दिखाया कि जब प्रियंका उनके पास नहीं होतीं, तो उन्हें कैसा महसूस होता है। तो चलिए जानते हैं क्या था इस वीडियो में खास।

इन दिनों प्रियंका और निक मियामी में अपनी गर्मियों की छुट्टियां मना रहे हैं। दोनों पिछले कुछ दिनों से हॉलीडे पर हैं और लगातार वहां की खूबसूरत झलकियां अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। अब अमेरिकी सिंगर और एक्टर निक जोनस ने एक नया वीडियो साझा किया है, जिसमें वे अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा जोनस के साथ बीच पर रोमांटिक पल बिताते हुए नजर आ रहे हैं।

वीडियो में निक अपने फॉलोअर्स से कहते हैं कि जब प्रियंका उनके आसपास नहीं होतीं, तो वे उदास और बोर हो जाते हैं। लेकिन जैसे ही प्रियंका उनके पास आती हैं, वे खुशी और जोश से भर जाते हैं। इस वीडियो में दोनों एक-दूसरे को लिप किस करते हुए भी नजर आते हैं, जो उनकी गहरी मोहब्बत को दर्शाता है।

बीच पर प्रियंका चोपड़ा ने ब्लैक हॉल्टर नेक बिकिनी पहन कर अपने हॉट लुक से सबका ध्यान खींचा, वहीं निक भी ब्लैक आउटफिट में अपनी पत्नी के साथ ट्विनिंग करते नजर आए। निक ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, “मैं हार नहीं सकता।” यह कैप्शन उनकी फीलिंग्स को साफ एक्सप्रेस करता है कि जब प्रियंका उनके साथ होती हैं, तब वे खुद को सबसे मजबूत और खुशहाल महसूस करते हैं। इस वीडियो पर लोगों की तरफ से खूब प्यार मिल रहा है। प्रियंका की ‘बर्फी’ फिल्म की को-एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज़ ने भी इस पर कमेंट करते हुए लिखा, “बहुत खूबसूरत।

निक और प्रियंका की लव स्टोरी हमेशा चर्चा में रहती है। दोनों ने 1 दिसंबर 2018 को शादी की थी। इनकी शादी भारत में बहुत ही धूमधाम से हुई थी, जिसमें हिंदू और क्रिश्चियन दोनों रीति-रिवाजों को अपनाया गया था। सिर्फ शादी ही नहीं, साल 2022 में जनवरी में दोनों ने सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का स्वागत किया। निक और प्रियंका अब न सिर्फ एक रोमांटिक कपल हैं, बल्कि जिम्मेदार माता-पिता भी हैं।

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों डायरेक्टर एस.एस. राजामौली के साथ अपनी अगली फिल्म SSMB 29 की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह फिल्म एक जंगल एडवेंचर पर बेस्ड है, जिसकी कहानी मशहूर लेखक विजयेंद्र प्रसाद ने लिखी है। इस फिल्म में प्रियंका के साथ सुपरस्टार महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की थीम हॉलीवुड की मशहूर ‘इंडियाना जोन्स’ सीरीज से इंस्पायर्ड है और इसमें भरपूर एक्शन, रोमांच और रहस्य देखने को मिलेगा।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...