नेशनल कपल डे पर पार्टनर को दें इन 5 तरीकों से सरप्राइज: National Couple Day Celebration Ideas
National Couple Day Celebration Ideas

नेशनल कपल डे पर अपने पार्टनर को दें ये 5 सरप्राइज

कपल्स के लिए अपने पार्टनर को खुश करने और अपनी प्यारी जोड़ी को सेलिब्रेट करने का एक और खास दिन है नेशनल कपल डे, जिसे हर कपल को साथ में जरूर सेलिब्रेट करना चाहिएI

National Couple Day Celebration Ideas: हर कपल वैलेंटाइन डे हो या फिर जन्मदिन व शादी की सालगिरह, अपने पार्टनर को खुश करने के लिए सरप्राइज प्लान करना पसंद करते हैं, ताकि उनके पार्टनर को खास होने का एहसास होI कपल्स के लिए अपने पार्टनर को खुश करने और अपनी प्यारी जोड़ी को सेलिब्रेट करने का एक और खास दिन है नेशनल कपल डे, जिसे हर कपल को साथ में जरूर सेलिब्रेट करना चाहिए, ताकि उनके बीच का प्यार कभी कम ना होI

आपको बता दें कि हर साल 18 अगस्त को नेशनल कपल डे सेलिब्रेट किया जाता हैI इस बार आप भी अपने पार्टनर के साथ कपल डे सेलिब्रेट करिए और उन्हें खुश करिएI अगर आपको समझ नहीं आ रहा है कि आप नेशनल कपल डे पर अपने पार्टनर के लिए क्या करें, तो आप इन 5 तरीकों की मदद लेकर अपने पार्टनर को सरप्राइज दे सकते हैंI

Also read:पार्टी में देना चाहते हैं कपल गोल, तो अपनाएं ये 5 तरीके

National Couple Day Celebration Ideas
Take your partner on a surprise trip

नेशनल कपल डे सेलिब्रेट करने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप अपने पार्टनर को सरप्राइज ट्रिप पर घुमाने के लिए लेकर जाएँI आप एक-दो दिन के लिए अपने आस-पास के अच्छे स्थान पर घूमने के लिए जाएँI अगर आपको छुट्टी लेने में दिक्कत आ रही है तो आप इस दिन अपने शहर में भी किसी खास स्थान पर घूमने के लिए जा सकते हैं और पूरा दिन अपने पार्टनर के साथ एन्जॉय करते हुए बिता सकते हैंI

sweet compliments
Give sweet compliments to your partner
spa day
Plan a couple spa day

आप नेशनल कपल डे को खास बनाने और पार्टनर को सरप्राइज देने के लिए कपल स्‍पा डे भी प्‍लान कर सकते हैंI यह प्लान आप दोनों के लिए वाकई रिलैक्‍स भरा होगा, जहाँ आप दोनों स्पा का आनंद ले पाएंगे और एकदूसरे के साथ समय भी बिता पाएंगेI साथ ही कपल स्पा पैकेज बुक करने पर आपको डिस्काउंट भी मिलेगा, जिससे आप स्पा का मजा लेते हुए पैसे भी बचा पाएंगेI

social media
Post photos on social media

आज हर कपल चाहता है कि लोग सोशल मीडिया पर उनकी जोड़ी की तरफ करें और उनकी फोटो को लाइक करें, तो बस और क्या नेशनल कपल डे पर अपने पार्टनर के साथ अपनी प्यारी सी फोटो अपलोड करके पार्टनर के लिए एक प्यारा सा मैसेज लिखेंI आपका ये क्रिएटिव अंदाज़ पार्टनर को पसंद आएगा ही, साथ ही लोग भी आपकी जोड़ी की खूब तारीफ करेंगेI

meal
special meal for your partner

नेशनल कपल डे पर आप अपने पार्टनर को खुश करने के लिए उनका पसंदीदा खाना खुद से बनाएं और उन्हें अपने हाथों से खिलाएंI यकीन मानिए आपका ये सिंपल अंदाज़ आपके पार्टनर को बहुत पसंद आएगा और वे इस दिन को हमेशा याद भी रखेंगेI

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...