सावन में बिना लहसुन-प्याज के बनाएं अचारी आलू: Achari Aloo Recipe
Achari Aloo Recipe

सावन में बिना लहसुन- प्याज के बनाएं अचारी आलू: Achari Aloo Recipe

सावन के महीने में कुछ चटपटा खाने की मन कर रहा है, तो आप अचारी आलू जरूर बनाएं।

Achari Aloo Recipe: सावन का महीना चल रहा है। ऐसे में कई लोग प्याज- लहसुन खाने से परहेज करते है। अब ऐसे में लोगों को खाने में स्वाद नही आता है। सारा खाना ऐसा लगता है, फिका ही है। लेकिन क्या आपको पता बिना प्याज– लहसुन के भी आप चटपटा खाना बना सकते है। जी, हां ऐसी काफी सारी चीजें है, जिसे आप बिना प्याज- लहसुन के बिना बनाकर इस महीने में खा सकते है। इस महीने में हल्की- हल्की बारिश में पूड़ी और आलू की सब्जी खाना भला किस को पसंद नही होता है। लेकिन कई लोग सब्जी में प्याज और लहसुन डालते है। इस वजह से बना नही पाते है। लेकिन आज हम आपकी इसी परेशानी का हल लेकर आए है। आज हम आपको बिना प्याज- लहसुन के अचारी आलू बनाने के बारे में बताने वाले है, तो देर किस बात चलिए जानते है रेसिपी बनाने के बारे में।

Also read: वीकेंड पर स्नैक्स में कुछ अलग ट्राई करना चाहते है, तो बनाएं स्टफ्ड राइस रोल्स

Achari Aloo Recipe
Achari Aloo Recipe Ingredients

सामग्री

  • 8- 10 उबले आलू
  • 5 पीसे हुए टमाटर की प्यूरी
  • 3 टुकड़ी अचार
  • आधा चम्मच मेथी दाना
  • आधा चम्मच अजवाइन
  • आधा चम्मच जीरा
  • 6- 7 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
  • 1 चम्मच हल्दी पाउडर
  • 2 चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • चुटकीभर हींग
  • 1 चम्मच अदरक का पेस्ट
  • नमक स्वादानुसार
  • आधा चम्मच कसूरी मेथी
  • 2 चम्मच घी

बनाने का तरीका

  • अचारी आलू बनाने के लिए सबसे पहले प्रेशर कुकर में आलू डालकर उबाल लें।
  • अब 5 टमाटर को धो लें। फिर मिक्सर में टमाटर डालकर प्यूरी तैयार कर लें।
  • इसके बाद गैस पर एक कढ़ाई गर्म कर लें। फिर इसमें घी डाल दें।
  • घी जब गर्म हो जाएं, तो इसमें हींग, मेथी दाना, जीरा डालकर चटकने दें।
  • इसके बाद इसमें बारीक कटी हुई हरी मिर्च डालकर भून लें।कुछ देर के बाद इसमें अदरक पेस्ट डालकर भून लें।
  • अब इसमें टमाटर का तैयार किया हुआ पेस्ट डाल दें। फिर इसमें नमक, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालकर मसालों को अच्छे से भून लें।मसालें जब अच्छे से भून जाएं, तो इसमें उबले हुए आलू को काटकर डाल दें।
  • अब ग्रेवी को चटपटा बनाने के लिए इसमें अचार का मसाला और 2- 3 बिना गुटली वाले अचार को डालकर मिला लें। इसके बाद इसमें 2 कपा पानी डाल दें और ढककर ग्रेवी को पका लें।
  • 15 मिनट के बाद गैस को बंद कर दें। तैयार है चटपटे अचारी आलू।
  • गरमागरम अचारी आलू को बारीक कटी हुई धनिया पत्ती से गार्निंश करें। अचारी आलू को गरमागरम पूड़ी के साथ सर्व करें।