इन तरीकों से सेलिब्रेट करें नेशनल शुगर कुकी डे
हर साल 9 जुलाई को नेशनल शुगर कुकी डे मनाया जाता हैI इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए लोग तरह-तरह के मीठे कुकीज बनाते हैं और अपनों के साथ खाने का आनंद लेते हैंI
National Sugar Cookie Day Celebration: मीठा खाने की क्रेविंग भला किसे नहीं होती है, खासकर खाने के बाद कुछ मीठा खाने के लिए मिल जाए तो दिन खास बन जाता हैI अगर आप भी मीठा खाने के शौकीन हैं तो 9 जुलाई का दिन आपके लिए भी खास हैI अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर 9 जुलाई को ऐसा क्या होता है, तो आपको बता दें कि हर हाल इस दिन नेशनल शुगर कुकी डे मनाया जाता हैI इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए लोग तरह-तरह के मीठे कुकीज बनाते हैं और अपनों के साथ खाने का आनंद लेते हैंI इस साल इस खास दिन को आप भी अपनों के साथ अलग-अलग तरीकों से सेलिब्रेट कर सकती हैं, आइए जानते हैं कैसेI
Also read: बच्चों को नाश्ते में खिलाए स्वाद से भरपूर बादाम की कुकीज़, जानिए रेसिपी: Almond Cookies Recipe
घर पर रखें कुकीज पार्टी

अब तक आपने अपने घर पर केवल होली और दिवाली पार्टी ही रखा होगा, लेकिन इस बार कुछ नया करिए और अपने घर पर रखिए कुकीज पार्टीI इस पार्टी में आप अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को बुलाएं, साथ ही उन्हें अपने बच्चों को साथ लाने के लिए जरूर कहें, क्योंकि इस पार्टी में बच्चे ही सबसे ज्यादा एन्जॉय करेंगेI अगर आपको कुकीज बनाना आता है तो आप खुद से पार्टी के लिए कुकीज बना सकती हैं और अगर आपको नहीं आता है तो बिलकुल भी टेंशन मत लीजिएI आजकल बाजार में कई अलग-अलग तरह की कुकीज मिलती हैं, आप बाजार से मंगवा सकती हैं और इस दिन को एन्जॉय कर सकती हैंI
कुकीज प्रतियोगिता का करें आयोजन

जी हाँ, नेशनल शुगर कुकी डे सेलिब्रेट करने का यह एक सबसे अच्छा तरीका हैI इसके लिए आप अपनी सहेलियों को पहले से इनवाइट करें और उन्हें इसके बारे में अच्छे से समझा दें ताकि वे समय रहते कुकीज बनाना सीख लेंI आप चाहें तो अपनी सोसाइटी में भी इसका आयोजन कर सकती हैं, जिसमें सोसाइटी की सभी महिलाएं शामिल हो सकती हैं और अपनी कुकीज बनाने की कला का प्रदर्शन कर सबका दिल जीत सकती हैंI
खुद से बनाएं परिवार के लिए कुकीज

आपने पहले कुकीज नहीं बनाया है तो कोई बात नहीं, इस खास दिन को सेलिब्रेट करने के लिए इस बार आप कुछ नया करें और खुद से अपने हाथों से अपने परिवार के लिए कुकीज बनाना सीखें और उन्हें प्यार से खिलाएंI ऐसा करके आप कुछ नया बनाना भी सीखेंगी और आपके बच्चे भी आपके हाथों से बने कुकीज खा कर खुश हो जाएंगेI
अपनों को गिफ्ट करें शुगर कुकीज बॉक्स

अपनों को उपहार देने से अच्छा भला और क्या हो सकता हैI इस नेशनल शुगर कुकी डे के अवसर पर आप अपने अपनों को शुगर कुकीज बॉक्स उपहार में दें और अपने रिश्ते में कुकीज की मिठास घोलेंI आजकल मार्केट में काफी अच्छे और टेस्टी कुकीज मिलते हैं, आप उन्हें खरीद कर लाएं और अपने हाथों से अच्छे से पैकिंग करके अपनों को गिफ्ट करेंI आपका यह प्यारा अंदाज़ अपनों को जरूर ही पसंद आएगा और सब आपकी क्रिएटिविटी की जरूर तारीफ करेंगेI
