बच्चों को नाश्ते में खिलाए स्वाद से भरपूर बादाम की कुकीज़, जानिए रेसिपी: Almond Cookies Recipe
बच्चों से लेकर बड़ों तक को कुकीज खाना बेहद पसंद होता है। खास तौर पर शाम के नाश्ते के लिए ये बिल्कुल परफेक्ट स्नैक्स है।
Almond Cookies Recipe: बच्चों से लेकर बड़ों तक को कुकीज खाना बेहद पसंद होता है। खास तौर पर शाम के नाश्ते के लिए ये बिल्कुल परफेक्ट स्नैक्स है। आजकल बाजार में आपको कई तरह के कुकीज मिल जाएंगे, जो खाने में बेहद स्वादिष्ट होते हैं। लेकिन, आप चाहे तो अपने घर पर ही बादाम वाली कुकीज बना सकती है और इन्हें काफी लंबे समय तक स्टोर करके भी रख सकती हैं। आज हम आपकों पूरी रेसिपी बताने वाले है।
Also read : घर पर बिना ओवन के ऐसे बनाएं पिज़्ज़ा
बादाम कुकीज़ बनाने के लिए सामग्री

एक कप ताजा बटर
एक कप चीनी का पाउडर
दो कप दूध पाउडर
दो अंडा
नमक
दो कप मैदा
आधा कप बादाम का पाउडर
बादाम कुकीज़ बनाने की पूरी विधि

घर पर बादाम कुकीज़ बनाने के लिए सबसे पहले बादाम को मिक्सर में कद्दूकस करके रख लें। उसके बाद बटर को एक बाउल में निकाल लेंगे। अब एक बाउल में चम्मच की मदद से अच्छे से फेंट लें, जब तक बटर का क्रीमी टेक्सचर ना आ जाए इसे बीट करते हैं। जब फेंटा हुआ बटर थोड़ा सफेद लगने लगे तो इसमें 30 ग्राम चीनी का पाउडर, 40 ग्राम दूध पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर देंगे। अब एक अंडे को फोड़कर कटोरी में डालें। अब उसमें 2 चुटकी नमक डालकर फेंट लें। (ध्यान रखें कि सामग्रियों को मिलाते समय उनकी मात्रा बिल्कुल बराबर रहनी चाहिए, नहीं तो कुकीज का स्वाद बिगड़ सकता है।) फिर इस अंडे के बैटर को डालकर मिक्स कर देंगे। जब यह अच्छे से मिक्स हो जाए, तब मैदा और बादाम का पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर दें।
फिर, जब बैटर थोड़ा गाढ़ा हो जाए, तब इसमें बारीक पीसें हुए सारे बादाम डालकर फिर से मिक्स कर दें। अब थोड़े से बारीक कटे हुए बादाम को एक कटोरी में निकालकर रख लें। इसके बाद बैटर की गोल-गोल कुकीज बना ले और उसे बेकिंग ट्रे में रख दें। ध्यान रखें बेकिंग ट्रे में कुकीज रखने से पहले उसे आप घी से अच्छी तरह से ग्रीस कर चुकी हो, ताकि बैटर ट्रे में चिपके नहीं। अब इसमें सारी बादाम कुकीज रख दें।
इसके बाद ऊपर से निकाले हुए ग्रेटेड बादाम से गार्निश कर दें। फिर ओवन को 10 मिनट के लिए प्री हिट होने दें। फिर ओवन में 15 मिनट तक के लिए कुकीज को रख दें। तय समय सीमा के बाद एक बार आप अपनी कुकीज़ को ओवन में अच्छी तरह से चेक कर ले। (ध्यान रखें कि कुकीज़ ओवर बेक नहीं होना चाहिए, नहीं तो उसका स्वाद कड़वा हो सकता है। ) अगर वह बैक हो गया हो, तो ट्रे को बाहर निकाल लें और कुकीज़ को ठंडा होने के लिए एक बर्तन में रख दें। अब आपकी टेस्टी कुकीज़ तैयार हैं। ध्यान रखें कि आपको अगर कुकीज़ को लंबे समय तक स्टोर करके रखना है, तो उसे किसी एयर टाइट कंटेनर में बंद करके रखें।
