Overview:
यह रिपोर्ट केमिस्ट4यू की तरफ से आई है। जिन्होंने सेक्स हेल्थ से जुड़ी समस्याओं पर 2000 से ज्यादा पुरुषों का सर्वे किया। इस सर्वे में साफ दिखा कि ये समस्या अब सीक्रेट स्ट्रगल नहीं रही। बल्कि एक तरह की खामोश महामारी बनती जा रही है।
Sexual Anxiety Treatment: एक समय था जब इरेक्टाइल डिसफंक्शन यानी नपुंसकता को बुजुर्गों की समस्या माना जाता था। लेकिन हाल ही में आई एक रिपोर्ट का दावा है कि अब 25 से 34 साल के पुरुषों को भी इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या होने लगी है। चिंता की बात ये है कि इस उम्र के तीन में से दो पुरुषों को इरेक्शन पाने या उसे बनाए रखने में दिक्कत हो रही है। चौंकाने वाली बात ये है कि 18 से 24 साल के आधे से ज्यादा युवा भी इस दिक्कत को झेल रहे हैं। ऐसे में साफ है कि यह एक बड़ी समस्या है।
हजारों पुरुषों पर किया अध्ययन

यह रिपोर्ट केमिस्ट4यू की तरफ से आई है। जिन्होंने सेक्स हेल्थ से जुड़ी समस्याओं पर 2000 से ज्यादा पुरुषों का सर्वे किया। इस सर्वे में साफ दिखा कि ये समस्या अब सीक्रेट स्ट्रगल नहीं रही। बल्कि एक तरह की खामोश महामारी बनती जा रही है।
इसलिए दिनों दिन बढ़ रही परेशानी
इस अध्ययन में विशेषज्ञों ने यह भी बताया कि पुरुषों में इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या आखिर किस कारण से बढ़ रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि इसके पीछे कई कारण हैं। जिसमें मुख्य है स्ट्रेस और टेंशन। वहीं एक्सरसाइज की कमी, शराब का ज्यादा सेवन करने से यह ट्रिगर हो रही है। दिल की सेहत से जुड़ी समस्याएं भी इसका कारण हो सकती हैं।
पोर्नोग्राफी भी है एक बड़ा कारण
अध्ययन में सामने आया कि बहुत ज्यादा पोर्न देखने से दिमाग की नेचुरल उत्तेजना पर असर पड़ता है। इसका नतीजा ये होता है कि असल जिंदगी में सेक्स के दौरान उत्तेजना कम हो जाती है और पुरुष खुद को फेल महसूस करने लगते हैं। एक्सपर्ट कहते हैं कि कई बार सेक्स के दौरान ठीक से परफॉर्म नहीं करने के कारण पुरुषों को मानसिक तनाव होने लगता है। जिसका सीधा असर उनकी मानसिक सेहत पर पड़ता है।
इसलिए महसूस होती है शर्मिंदगी
जब उम्मीद के मुताबिक परफॉर्मेंस न हो तो पुरुषों में शर्मिंदगी, अफसोस और गिल्ट की भावना आ जाती है। ऐसे में ‘शानदार’ का एहसास पीछे छूट जाता है और ‘सॉरी’ वाली फीलिंग हावी हो जाती है।
कैसे पाएं इस समस्या का हल
ज्यादातर पुरुष इस बारे में बात करने से कतराते हैं। लेकिन सच ये है कि इरेक्टाइल डिसफंक्शन का इलाज संभव है। आप डॉक्टर की सलाह पर दवाएं ले सकते हैं। इसी के साथ एक हेल्दी लाइफस्टाइल को अपनाएं, इससे काफी मदद मिलेगी। अपनी फिजिकल फिटनेस पर ध्यान दें, शराब का सेवन कम करें और हेल्दी डाइट फॉलो करें। नपुंसकता सिर्फ शारीरिक नहीं, एक मेंटल हेल्थ इश्यू भी हो सकता है। इसलिए योग और मेडिटेशन से अपनी मानसिक सेहत को ठीक करने की कोशिश करें। सबसे जरूरी है कि अपने पार्टनर से इस बारे में खुलकर बात करें।
भारतीय पुरुषों की एक बड़ी समस्या
इरेक्टाइल डिसफंक्शन भारतीय पुरुषों की एक आम समस्या है। कई अध्ययन बताते हैं कि भारत में 18.5% से 31.7% पुरुष इस समस्या से जूझ रहे हैं। इनमें से करीब 25% पुरुष 30 से कम उम्र के होते हैं। वहीं ब्रिटेन के 57% पुरुषों ने माना कि उन्हें इरेक्शन में परेशानी होती है।
