sex after marriage

Sex After Marriage: किसी भी रिलेशन में दोनों पार्टनर का भावनात्मक और शारीरिक रूप से जुड़ना बेहद आवश्यक माना जाता है। हालांकि, आप किस स्तर पर पहले जुड़ते हैं, इसका गहरा असर उनके रिश्ते पर पड़ता है। कुछ लोग रिलेशन में आने के तुरंत बाद सेक्स करने और शारीरिक रूप से जुड़ने की कोशिश करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि ऐसा करना आपके रिश्ते को कमजोर बना सकता है। अधिकतर लोग इस ओर ध्यान नहीं देते हैं। हो सकता है कि आप भी अभी-अभी एक रिश्ते में जुड़ी हों। लेकिन आपको शारीरिक रूप से जुड़ने के लिए कम से कम शादी तक का इंतजार करना चाहिए। इससे आपको कई बेहतरीन लाभ मिल सकते हैं। जिसके बारे में आज हम आपको इस लेख में बता रहे हैं-

बेहतर रिलेशनशिप स्किल्स होते हैं डेवलप

good relationship

अगर आप सेक्स करने के लिए शादी तक का इंतजार करते हैं तो इससे उनके बीच बेहतर रिलेशनशिप स्किल्स डेवलप होते हैं। दरअसल, एक रिश्ते में सेक्स के अलावा भी बहुत कुछ है और जब आपका फोकस सिर्फ सेक्स नहीं होता है तो आप उन अन्य पहलुओं पर गौर करते हैं। ऐसा करने से कपल्स एक-दूसरे को अधिक बेहतर तरीके से समझ पाते हैं और भावनात्मक रूप से जुड़ते हैं। जिसके कारण उनके बीच बेहतर रिलेशनशिप स्किल्स डेवलप होते हैं। इतना ही नहीं, एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझने के बाद वे अपनी सेक्स लाइफ से भी अधिक खुश रहते हैं।

रिश्ते होते हैं स्टेबल

good relationship

जब आप अपने पार्टनर से सेक्स करने के लिए शादी तक का इंतजार करते हैं तो इससे उनके रिश्ते अधिक स्टेबल होते हैं। दरअसल, जो कपल अपने रिश्ते की शुरुआत में तुरंत सेक्स को प्राथमिकता देते हैं, उनके रिश्ते सही ढंग से विकसित नहीं हो पाते हैं। जिसके कारण उनके रिश्ते में स्टेबिलिटी इश्यू होता है। ऐसे में अक्सर कपल्स के बीच तनातनी का माहौल बना रहता है और कभी-कभी तो ऐसे रिश्ते जल्द ही टूट भी जाते हैं। वहीं, दूसरी ओर अगर आप सेक्स करने के लिए शादी तक का इंतजार करते हैं तो इससे आपके रिश्तों में स्टेबिलिटी आती है। 

विश्वास की डोर होती है मजबूत

good relationship

यह शादी के बाद सेक्स करने के सबसे बड़े फायदों में से एक है। जब आप शादी के बाद अपने पार्टनर के साथ सेक्स करते हैं तो इससे आप दोनों के बीच विश्वास मजबूत होता है। ऐसा देखा जाता है कि जो कपल्स शादी से पहले ही सेक्स करते हैं, उनके बीच विश्वास की डोर काफी कमजोर होती है। वे अक्सर अपने पार्टनर पर शक करते हैं और कभी-कभी तो वे एक-दूसरे के कैरेक्टर पर भी सवाल उठाते हैं। ऐसे में उनके रिश्ते में कड़वाहट घुल जाती है। यहां तक कि कई बार तो वे एक-दूसरे से जुदा भी हो जाते हैं।

सेक्स का बेहतर अनुभव

good relationship

जब कपल पहली बार सेक्स करते हैं तो ऐसे में उनके मन में बेहद घबराहट होती है। कुछ लोग इस कारण खुद को तनाव में महसूस करते हैं। लेकिन अगर आप सेक्स करने के लिए शादी तक का इंतजार करते हैं। तो ऐसे में आप दोनों एक-दूसरे को अधिक बेहतर तरीके से समझ चुके होते हैं। जिससे आप सेक्स का बेहतर अनुभव कर पाते हैं। जर्नल ऑफ फैमिली साइकोलॉजी में प्रकाशित एक अध्ययन में भी यह बात साबित हो चुकी है कि जो कपल्स सेक्स करने के लिए शादी तक इंतजार करते हैं, वे उन कपल्स की तुलना में सेक्स क्वालिटी से ज्यादा खुश होते हैं, जो शादी से पहले ही सेक्स करते हैं। ऐसे में आप कोशिश करें कि आप सेक्स करने के लिए शादी तक का इंतजार करें।

कई रिलेशनशिप प्रॉब्लम्स होती हैं दूर

good relationship

आपको शायद पता ना हो, लेकिन सेक्स के लिए इंतजार करने और शादी के बाद सेक्स करने से आपकी कई रिलेशनशिप प्रॉब्लम्स खुद ब खुद सॉल्व हो जाती हैं। मसलन, अगर आप शादी से पहले सेक्स करते हैं तो इससे लड़की के मन में हमेशा ही प्रेग्नेंट होने का डर बना रहता है। इतना ही नहीं, इसे रोकने के लिए उसे दवाइयां आदि का सहारा लेना पड़ता है। लेकिन कम उम्र में ये सभी सेहत के लिए अच्छी नहीं मानी जाती है। अगर गलती से लड़की प्रेग्नेंट हो जाती है तो इससे कई रिलेशनशिप प्रॉब्लम्स खड़ी हो जाती हैं। वहीं, अगर आप सेक्स करने के लिए शादी तक का इंतजार करते हैं तो इससे मन में इस तरह के डर नहीं रहते हैं। इतना ही नहीं, इससे रिलेशन में आने वाली ये सभी प्रॉब्लम्स खुद ब खुद दूर हो जाती हैं।

रिश्ते में नएपन का अहसास

good relationship

जब आप शादी के बाद सेक्स करते हैं तो इससे रिलेशन में एक नएपन का अहसास होता है। यह देखा जाता है कि जो कपल्स शादी से पहले ही सेक्स कर लेते हैं, उनके रिलेशन में कुछ भी नया नहीं रह जाता है। ऐसे में शादी करने के बाद भी उनके रिलेशन में ऐसा कुछ नहीं होता है, जो उनके लिए एक्साइटिंग हो या फिर उन्हें यह अहसास हो कि शादी के बाद वे अपने रिलेशन को नेक्स्ट लेवल पर ले जा रहे हैं। वहीं, अगर आप सेक्स करने के लिए शादी तक का इंतजार करते हैं, उनके मन में अपने विवाह को लेकर एक उत्साह बना रहता है। इतना ही नहीं, शादी के बाद कपल अपनी जिन्दगी में एक नया व अद्भुत अनुभव करते हैं, जो उनके रिश्ते में प्यार को और भी ज्यादा बढ़ाता है।

मैं मिताली जैन, स्वतंत्र लेखिका हूं और मुझे 16 वर्षों से लेखन में सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया में 9 साल से अधिक का एक्सपीरियंस है। मैं हेल्थ,फिटनेस, ब्यूटी स्किन केयर, किचन, लाइफस्टाइल आदि विषयों पर लिखती हूं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित...