benefits of sweet potato

Benefits Of Sweet Potato: हेल्दी रहने के लिए जरूरी है कि मौसम को ध्यान में रखते हुए चीजों का सेवन करें। जैसे यदि आप शकरकंद की बात करें। तो शकरकंद जिसे स्वीट पोटैटो भी कहा जाता है। ये सेहत की दृष्टि से काफी फायदेमंद है। इसमें पोषक तत्वों की भरमार होती है साथ ही ये ऊर्जा का एक अच्छा स्रोत है। सर्दियों में जब गर्मी की जरूरत होती है तो ये शरीर को अंदर से गर्म रखता है।  शकरकंद विटामिन से भरपूर होता है। इसमें आयरन,कॉपर,मैग्नीशियम विटामिन होते है। जो आपको अंदरूनी और बाहरी तरीके से स्वस्थ रखते है। यदि ब्यूटी की बात की जाए तो ये त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद है।

benefits of sweet potato

1)हड्डियों और दांतों के लिए

हमारे शरीर में जरूरी तत्वों के लिए जरूरत होता है कि हम अपने खान पान पर ध्यान दें। इसके लिए हमें शकरकंद का भी सेवन करना चाहिए ये हड्डियों और दांतों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। हड्डियों और दांतों को मजबूत रखने के लिए विटामिन डी आवश्यकता होती है तो शकरकंद में ये मौजूद होता है।  

2)आयरन की कमी को पूरा करता है

यदि आपको आयरन की कमी है तो आप शकरकंद का सेवन करें। क्योंकि शकरकंद में आयरन की भरपूर की मात्रा होती है। जो ब्लड सेल्स का निर्माण करता है जिससे आपके अंदर आयरन की कमी पूरी होती है। साथ ही ये आपको एनर्जी और शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

3)आंखों के लिए फायदेमंद

आंखों की रोशनी को बढ़ाना है तो आप शकरकंद खाएं। शकरकंद आंखों की रोशनी को बढ़ाता है। साथ ही आंखों की रोशनी बनी रहे और आंखे स्वस्थ रहे। तो इसके लिए शकरकंद खाएं।

4)पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है

शकरकंद खाने से आपका पाचन तंत्र मजबूत होता है। आज हर दूसरे व्यक्ति में कब्ज की समस्या रहती है ज्यादातर लोग कहते दिखते है उन्हे कब्ज हो रहती है तो इसके लिए वे शकरकंद का सेवन करें। शकरकंद में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। जो कब्ज से राहत दिलाता है।  

5)फेफड़ों के लिए

आपको शायद ये जानकर हैरानी होगी कि शकरकंद फेफड़ो के लिए काफी फायदेमंद है। फेफड़ों का सही तरह से सुचारू रूप से चलने के साथ सांस की किसी भी बिमारी को दूर करने के लिए शकरकंद का सेवन लाभप्रद है। तो जरूरी है आपका शकरकंद का सेवन करें और अपने फेफड़ो का मजबूत बनाएं।

6)दिल की बीमारियों में लाभदायक

यदि आप शकरकंद का सेवन रोज करते हैं। तो आप दिल की बीमारियों से बचे रहते है। इसमें पाए जाने वाले तत्व आपको दिल की किसी भी तरह की बीमारियों से दूर रखते है। साथ ही जिन्हे दिल की बीमारी है वे भी रोज इसका सेवन करें लाभ जरूर मिलेगा।

7)रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए

शकरकंद खाने से आपके शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। जिससे आप जल्दी जल्दी बिमार नहीं पड़ते है। यदि आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता तंदुरुस्त नहीं होगी तो आपको किसी भी तरह का वायरस जल्दी बिमार कर देगा। तो इसके लिए जरूरी है कि आप रोज शकरकंद को अपने खाने में शामिल करें।

8)त्वचा के लिए शकरकंद

बीमारियों से दूर रखने के साथ  शकरकंद त्वचा के लिए काफी फायदेमंद है। शकरकंद में जेंथोफाइल्स नामक तत्व पाया जाता है। जो त्वचा को सूरज से होने वाली रोशनी से बचाता है। साथ ही शकरकंद में विटामिन सी भी पाया जाता है। जिससे आपके चेहरे पर झुर्रिया नहीं पड़ती है और आपकी त्वचा जवां नजर आती है।

9)बालों के लिए

त्वचा के साथ  शकरकंद बालों के लिए बेहद फायदेमंद है। इससे बालों की समस्याओं से निजात मिलता है। क्योंकि इसमें बालों को स्वस्थ रखने के लिए अधिकतर सारे तत्व पाए जाते है। जिससे बाल टूटते कम है बल्कि उनकी अच्छी ग्रोथ होने लगती है।

10)शुगर के लेवल को स्तर रखता है

शकरकंद खून में बढ़े हुए ग्लूकोज के स्तर को कम करता है। साथ ही इसमें फ्लेवोनोइड नामक तत्व पाया जाता है जो खून हमे बढ़े हुए ग्लूकोज के लेवल स्तर रखता है। जिससे शुगर होने का कम खतरा रहता है। इसलिए शकरकंद का सेवन करें और सेहत बनाएं रखें।