Trendy Dating Apps 2025: डिजीटल वर्ल्ड ने रिश्तों व प्यार को डेटिंग ऐप्स और सोशल मीडिया में समेट दिया है। दोस्त बनाना हो या फिर गर्लफ्रेंड की तलाश करनी हो इन डेटिंग ऐप्स की मदद से आप अपनी पसंद और आवश्यकतानुसार लोगों का चुनाव कर सकते हैं। डेटिंग ऐप्स की वजह से प्यार करने के अंदाज में ही नहीं बल्कि लव लैंग्वेज में भी बदलाव आया है। 2024 में डेटिंग की दुनिया में कई नए ऐप्स और टर्म्स शामिल हुए हैं जो ट्रेंड बन गए हैं। ये ऐप्स नए जमाने के रिलेशनशिप को बयां करते हैं। 2024 में कौन सी डेटिंग ऐप्स का बोलबाला रहा और 2025 में इसमें क्या बदलाव आने वाला है चलिए जानते हैं इसके बारे में।
Also read: Rebound Relationship Tips: रिबाउंड रिलेशनशिप में हैं तो आ सकती है ये 5 परेशानी
2024 के फेमस डेडिंग ऐप्स

बम्बल: बम्बल एक ऐसा डेटिंग प्लेटफॉर्म है जहां महिलाओं और पुरुषों को अपनी पसंद का जीवनसाथी आसानी से मिल सकता है। ये एक मात्र प्लेटफॉर्म है जहां महिलाओं को पहल करने का मौका दिया जाता है। इसमें यूजर को वीडियो डेटिंग ऑप्शन और एआई सिक्योरिटी टूल्स की सुविधा मिल जाती है।
फ्रिंज: साल की शुरूआत में फ्रिंज नामक डेटिंग ऐप शुरू किया गया था। स्पीड डेटिंग और वीडियो चैटिंग के जरिए लोगों को एक-दूसरे के करीब आने का मौका मिलता है। इस ऐप ने अपने खास फीचर्स की वजह से युवाओं का ध्यान आकर्षित किया और आने वाले साल में ये युवाओं के लिए कई नए फीचर्स लेकर आने वाला है।
हिंज: हिंज पुराना डेटिंग ऐप है लेकिन अपनी नई टैग लाइन ‘डिजाइंड टू-बी डिलीटिड’ की वजह से ये युवाओं में काफी लोकप्रिय हो रहा है। हिंज ने सीरियस रिलेशनशिप की चाह रखने वालों को उम्मीद की किरण दिखाई है। वीडियो प्रोम्प्ट्स और वॉइस नोट्स इसके खास फीचर्स में से एक हैं।
टिंडर: ऑनलाइन डेटिंग की दुनिया में सबसे पसंदीदा और बड़ा डेटिंग ऐप है टिंडर। इस ऐप से न जाने कितने कपल की जिंदगी संवारी है। टिंडर ने ट्रेंड और जरूरत के अनुसार कई बदलाव किए हैं जो आज युवाओं की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गए है। नए साल में टिंडर कई बदलावों के साथ युवाओं को रिझाएगा।
2025 में होगा इन डेटिंग ट्रेंड्स का बोलबाला

40 हजार से ज्यादा जेन जेड और मिलेनियल यूजर्स के पूर्वानुमान की मदद से 2025 की डेटिंग को सरल बनाया गया है। इन डेटिंग ट्रेंड्स को फॉलो करके यूजर्स को काफी मदद मिल जाएगी।
फ्यूचर प्रूफिंग: फ्यूचर प्रूफिंग एक ऐसा ट्रेंड बनकर सामने आ रहा है जिसके चलते पार्टनर्स अपनी स्टेबिलिटी को प्राथमिकता दे रहे हैं। खासकर महिलाएं ऐसा रिलेशनशिप चाहती हैं जो लंबे समय तक उनका साथ निभाएं। एक सर्वे में पाया गया है कि 95 प्रतिशत डेटिंग ऐप यूजर्स अपने भविष्य की अनिश्चितताओं को डेटिंग निर्णयों में शामिल कर रहे हैं।
Also Read: रिश्ते को दें प्यार का तड़का, इन सिंपल स्टेप्स से बनाएं हॉलिडे सीजन को यादगार: Relationship Tips
माइक्रो-मैंस: 2025 में माइक्रो-मैंस ट्रेंड युवाओं को आकर्षित कर सकता है। माइक्रो-मैंस में छोटे-छोटे सिंबल्स, मीन्स और इनसाइड जोक्स को शेयर कर युवा एक-दूसरे के साथ कनेक्ट करेंगे। युवाओं का मानना है कि रिश्ते को लंबे समय तक बरकरार रखने में छोटे-छोटे एक्शन अधिक कारगर सिद्ध हो सकते हैं।
थ्रोनिंग: थ्रोनिंग का अर्थ है किसी ऐसे व्यक्ति से डेटिंग करना जो आपकी प्रतिष्ठा को बढ़ाता है। 2025 में युवा ऐसे जीवनसाथी की तलाश करेंगे जो उनके स्टेट्स को बढ़ा सके। साथ ही सोशल मीडिया पर अपने साथ को फ्लॉन्ट कर सके।
