Love Bomber
Credit: istock

गिफ्ट्स की जगह हमारी ज़िन्दगी में कुछ ख़ास होती है खासकर तब जब वो किसी बहुत ही स्पेशल इंसान ने हमे दिया हो। बर्थडे हो या एनिवर्सरी, या फिर कभी कभी यू ही पार्टनर को गिफ्ट देने से आपका रिलेशनशिप और भी गहरा होता है।

एक छोटा सा गिफ्ट भी हमारे चहरे पर मुस्कान ले आता है, और यदि वो सरप्राइसड गिफ्ट हो तो उसकी ख़ुशी ही अलग होती है| इसलिए वो महंगा हो या सस्ता ये मायने नहीं रखता बल्कि आपने वो तोहफा कितने प्यार से दिया है ये मायने रखता है। इसलिए हम आपके लिए लेकर आये है ऐसे बजट फ्रेंडली गिफ्ट आइडियाज जो आपके गिफ्ट को ख़ास बनाएंगे वो भी बजट में| तो आइये जानते है इन बजट फ्रेंडली गिफ्ट्स के बारे में-

घड़ी

घड़िया सालो से एक अच्छा तोहफा मानी जाती है। एक क्लासिक लुक की घड़ी आपके पार्टनर के लिए एक बेहतर गिफ्ट साबित हो सकती है। आप इसे ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन वेबसाइट पर जाकर आर्डर कर सकते है। आपके पार्टनर की चॉइस तो आपको पता ही होगी, बस उसे देखते हुए आप उनके लिए घड़ी ले सकते है। आजकल स्मार्ट वॉच भी बहुत डिमांड में है। आप स्मार्ट वॉच भी गिफ्ट कर सकते है।

कस्टमाइज़्ड ज्वेलरी

ज्वेलरी सबको पसंद है। आजकल कस्टमाइज़्ड ज्वेलरी भी चलन में है। ज्वेलरी पर अपने पार्टनर की फोटो या नाम भी आप छपवा सकते है। बॉयज के लिए आप रिंग, ब्रेसलेट, की-चेन, आदि ले सकती है। बॉयज को कस्टमाइज़्ड ब्रेसलेट भी ख़ास पसंद आते है। आपके पार्टनर के नाम का पेंडेंट भी एक बेहतर विकल्प हो सकता है। लड़कियों के लिए ब्रेसलेट, रिंग, इयररिंग्स, पायल, नेकलेस, आदि देकर आपने रिलेशनशिप को और भी ख़ास बना सकते है। आप आर्टिफिशल ज्वेलरी भी ले सकते है।

कपल पोर्ट्रेट

ये एक ऐसा तोहफा है जो यादगार बन जाता है। आप अपने पार्टर ने साथ किसी बहुत ही खूबसूरत फोटो का कपल पोट्रैट बनवा सकते है। ये आपके बजट में भी आएगा और आपके पार्टनर को स्पेशल भी फील कराएगा। साथ ही आप इस खूबसूरत तोहफे को अपने घर की दीवार पर लगाकर अपना घर भी सजा सकते है।

ड्रेस

चाहे लड़कियों के पास कितने भी कपड़े हो, फिर भी एक नयी ड्रेस उनके चेहरे पर चमक ला देती है। बजट को ध्यान में रखते हुए आप अपनी पार्टनर के लिए एक वेस्टर्न या इंडियन ड्रेस गिफ्ट कर सकते है। आप उनके फेवरेट कलर की ड्रेस भी ले सकते है। बॉयज़ के लिए भी आप शर्ट या एक कस्टमाइज़्ड टी-शर्ट ले सकती है। या एक कूल सी जैकेट भी ले सकती है।

फोटो कोलाज

आप और आपके पार्टनर के कुछ खूबसूरत मोमेंट, जो आपने कैमरे में कैद किये होंगे, उनका एक फोटो कोलाज बनाकर आप गिफ्ट कर सकते है। ये फोटो कोलाज आप अपने बजट के हिसाब से बनवा सकते है। ये आपके पार्टनर को बेहद पसंद आएगा। ये कोलाज आपके उन ख़ास पलो का गवाह बन जायेगा। और आपको हमेशा एक दूसरे के पास रहने का एहसास कराएगा|

Leave a comment