Overview: सुबह सही समय पर की गई मॉर्निंग वॉक शरीर और मन—दोनों के लिए वरदान साबित होती है
मॉर्निंग वॉक के लिए सबसे अच्छा समय सूर्योदय से पहले या सूरज निकलने के 30–60 मिनट के भीतर माना जाता है। इस समय हवा शुद्ध होती है और वातावरण में ऑक्सीजन की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे शरीर को भरपूर ऊर्जा मिलती है। रोजाना सुबह टहलने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है, वजन कंट्रोल में रहता है, दिल की सेहत सुधरती है और तनाव भी कम होता है।
Morning Mantra: स्वस्थ रहने के लिए हमेशा यह सलाह दी जाती है कि हमें शारीरिक रूप से एक्टिव रहना चाहिए। साथ ही, दिन में कम से कम 30 मिनट कोई न कोई फिजिकल एक्टिविटी जरूर करनी चाहिए। लेकिन सभी लोगों के लिए जिम जाकर एक्सरसाइज करना या योग का अभ्यास कर पाना मुमकिन नहीं हो पाता है। ऐसे में ज्यादातर लोग सुबह वॉक या जॉगिंग करना पसंद करते हैं। सुबह टहलना या तेज गति से चलना एक बेहतरीन एरोबिक व्यायाम है, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
सुबह के समय टहलने से शरीर दिनभर एनर्जेटिक बना रहता है और इससे कई बीमारियों को दूर किया जा सकता है। लेकिन अक्सर लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि मॉर्निंग वॉक का सही समय कौन सा है? सभी लोगों की मॉर्निंग अलग-अलग होती है कोई सुबह 5 बजे भी उठ जाता है तो वहीं, कोई सुबह के 9 बजे उठता है? ऐसे में यह पता करना बहुत जरूरी है कि मॉर्निंग वॉक का सही समय कौन सा है किस टाइम टहलने से शरीर को लाभ मिलते हैं। तो आइये जानते हैं मॉर्निंग वॉक का सही समय कौन सा है और क्या हैं इसके फायदे-
मॉर्निंग वॉक का सही टाइम कौन सा है

कुछ लोग सुबह के समय टहलते हैं, वहीं कुछ लोग शाम के समय टहलते हैं। रोजाना मात्र 30 मिनट टहलने से जीवनशैली में कई बदलाव आपको नजर आएंगे। अगर मॉर्निंग वॉक के सही समय की बात की जाए तो सुबह 7 बजे से लेकर 10 बजे तक का समय काफी अच्छा माना जाता है। यह समय ऐसा होता है जिसमें ना ज्यादा प्रदूषण मिलता है, ना ज्यादा ट्रैफिक होता है, और ना ही तेज धूप लगती है। इस समय मॉर्निंग वॉक करने से न सिर्फ वॉक के फायदे मिलते हैं बल्कि मीठी-मीठी धूप भी शरीर में पड़ती है जो कई फायदे देती है।
स्ट्रेस और डिप्रेशन को दूर करें
आजकल व्यस्त जिंदगी के चलते हर दूसरा व्यक्ति स्ट्रेस और डिप्रेशन से गुजर रहा है। ऐसी स्थिति में मॉर्निंग वॉक बहुत फायदेमंद होती है। मॉर्निंग वॉक पूरे शरीर में सकारात्मक ऊर्जा और ताजगी भर देती है। ऐसा करने से मन शांत रहता है। मॉर्निंग वॉक करने से हैप्पी हारमोंस जागते हैं। इससे मन में उदासी, क्रोध, निराशा जैसी भावनाएं खत्म हो जाती है।
हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद
हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए मॉर्निंग वॉक बहुत फायदेमंद होती है। सुबह के समय सैर करने से हृदय संबंधित कई समस्याएं दूर हो जाती है। इसलिए अक्सर हृदय की बीमारी से जूझ रहे मरीजों को कम से कम 20 से 30 मिनट मॉर्निंग वॉक करने की सलाह दी जाती है।
वजन घटाने में मददगार
मोटापा बढ़ने की समस्या में मॉर्निंग वॉक से ज्यादा अच्छी एक्सरसाइज कुछ नहीं हो सकती। अनहेल्दी खान-पान और गड़बड़ जीवनशैली के चलते आजकल हर कोई मोटापे से परेशान है। मॉर्निंग वॉक करने से शरीर का फैट कम होता है, शरीर का लचीलापन बढ़ता है और साथ ही साथ मांसपेशियां भी मजबूत रहती हैं।
1 दिन में कितनी वॉक करनी चाहिए
अध्ययनों से पता चला है कि 20 से 30 मिनट की वॉक करने से शरीर को कई फायदे होते हैं। प्रत्येक सप्ताह लगातार 5 दिन कम से कम 20 से 30 मिनट वॉक जरूर करें। सुबह की वॉक आपके दिन की शुरुआत और अंत दोनों को अच्छा बना देती है, तो रोजाना इतनी देर वॉक जरूर करें।
