रातभर सो कर भी सुबह महसूस होती है थकान तो यहां गलती कर रहे हैं आप, अपनाएं ये अच्छी आदतें: Morning Habits
Morning Habits Routine

Overview:

आज के समय में हर किसी को अपने फोन से बहुत ज्यादा प्यार है। ये प्यार इतना ज्यादा है कि सुबह उठते ही सभी सबसे पहले फोन देखते हैं। ऐसे में आप माइंडफुलनेस के साथ मॉर्निंग की शुरुआत करें।

Morning Habits: अक्सर लोगों की शिकायत होती है कि रातभर सोकर भी वे सुबह फ्रेश और एनर्जी महसूस नहीं करते हैं। या फिर कई बार ​बैड से उठने का मन ही नहीं करता। पांच मिनट-पांच मिनट करते हुए कई घंटों निकल जाते हैं। उठने के बाद भी काफी देर तक आलस ही आता रहता है। कुछ काम करने का मन नहीं करता। अगर आपके साथ भी अक्सर ऐसा ही होता है तो आप अपनी कुछ आदतें सुधार के जिंदगी में नई ऊर्जा भर सकते हैं। अच्छी आदतों को अपनाने से आप सुबह एनर्जी के साथ उठेंगे और दिनभर यही एनर्जी आपमें बनी रहेगी। क्या हैं ये आदतें, चलिए जानते हैं।  

Morning Habits-आप माइंडफुलनेस के साथ मॉर्निंग की शुरुआत करें।
Start your morning with mindfulness

आज के समय में हर किसी को अपने फोन से बहुत ज्यादा प्यार है। ये प्यार इतना ज्यादा है कि सुबह उठते ही सभी सबसे पहले फोन देखते हैं। ऐसे में आप माइंडफुलनेस के साथ मॉर्निंग की शुरुआत करें। सुबह उठने के बाद कम से कम आधे घंटे आप फोन को हाथ भी न लगाएं। न ही लैपटॉप चेक करें। ये आधा घंटा आप अपने साथ बिताएं। सुबह की ताजा हवा को महसूस करें, पक्षियों की चहचहाहट को सुनें, पेड़-पौधों के देखें। इस दौरान किसी से बात करने से भी बचें। बस अपनी एनर्जी को एकत्रित करने की कोशिश करें।

सुबह उठने के बाद आप चाय की जगह गुनगुने पानी से दिन की शुरुआत करें। सुबह के समय गुनगुना पानी पीने के कई फायदे हैं। इससे आपकी बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है, जिससे ब्रेन को भरपूर ऑक्सीजन और पोषक तत्व मिल पाते हैं। ऐसा करने से आपकी नींद आसानी से खुल जाएगी। साथ ही टेंशन और डिप्रेशन फील नहीं होगा। इससे नर्वस सिस्टम पर भी पॉजिटिव असर पड़ता है। साथ ही गुनगुने पानी से आपका मेटाबॉलिज्म सुधरता है, जिससे पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है।

दुनियाभर में हुए शोध बताते हैं कि मॉर्निंग वॉक फिजिकल ही नहीं मेंटल हेल्थ के लिए भी अच्छी रहती है।
Research conducted across the world shows that morning walk is not only good for physical health but also for mental health.

दुनियाभर में हुए शोध बताते हैं कि मॉर्निंग वॉक फिजिकल ही नहीं मेंटल हेल्थ के लिए भी अच्छी रहती है। जर्नल ऑफ एनवायरनमेंट साइकोलॉजी के अनुसार 20 मिनट मॉर्निंग वॉक करने से एनर्जी लेवल बढ़ता है। वहीं करीब 30 मिनट मॉर्निंग वॉक करने से आपकी मेंटल हेल्थ अच्छी होती है। मूड अच्छा रहता है, एंग्जायटी, स्ट्रेस, डिप्रेशन कम होता है। इतना ही नहीं इससे हार्ट डिजीज का खतरा 35 प्रतिशत तक कम होता है। दरअसल, सुबह की धूप से बॉडी की सर्कैडियन रिदम रेगुलेट होने में मदद मिलती है। इससे आपको नेचुरल तरीके से अंदर से एनर्जी मिलती है और आप अच्छा महसूस करते हैं।

दिनभर में आपको कितनी एनर्जी मिलेगी, यह काफी हद तक इस बात पर निर्भर करता है कि आप ब्रेकफास्ट कैसा करते हैं। आपका ब्रेक फास्ट पोषक तत्वों से भरपूर होना चाहिए। भीगे हुए बादाम, किशमिश, अखरोट, अंजीर  ब्रेकफास्ट में जरूर शामिल करने चाहिए। इसी के साथ फाइबर से भरपूर ओट्स, प्रोटीन रिच एग, मूंगदाल चीला, उपमा, डोसा, वेजिटेबल पोहा, वेजिटेबल दलिया, दूध दलिया आदि ब्रेकफास्ट के अच्छे विकल्प हैं। इनसे आपकी एनर्जी बूस्ट होगी। सुबह जागने के एक से डेढ़ घंटे के अंदर आपको ब्रेकफास्ट कर लेना चाहिए। इससे आपका मेटाबॉलिज्म बढ़ेगा, साथ ही ब्रेक पावर भी बढ़ेगी। 

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...