Happy Married Life Tips
Happy Married Life Tips

Happy Married Life Tips: ज्यादातर शादीशुदा जोड़े की शिकायत होती है कि अब हमारे बीच पहले जैसा प्यार नहीं है। हमारे आपसी संबंधों में प्यार की कमी आ गई ह। क्या आप भी ऐसे ही कपल्स की कैटेगरी में आते हैं? क्या आपको भी लगता है कि आपके रिश्ते में समय के साथ प्यार में कमी आ गई है? अगर हां तो परेशान ना हो, आप इस कमी को छोटे-छोटे कदम उठाकर दूर कर सकते हैं। आईए जानते हैं यह स्टेप्स क्या है;

रिलेशनशिप में पति-पत्नी को लगता है कि हम सब कुछ अपने पार्टनर्स के बारे में जानते हैं, अब हम आपस में क्या बात करें। रिलेशनशिप में पार्टनर्स के इस तरह के बर्ताव से आपसी बातचीत में कमी आ जाती है। किसी भी रिलेशनशिप में नएपन को बनाए रखने के लिए आपसी बातचीत का होना बहुत जरूरी है। आपसी बातचीत पार्टनर्स के बीच के मतभेद को दूर करने के लिए बहुत जरूरी कदम है। जब पार्टनर्स एक दूसरे से बात करने में अपना समय देते हैं तो न सिर्फ वह एक साथ समय बिताते हैं, बल्कि वह एक दूसरे की परेशानियों को सुनते हैं, समझते हैं तथा किसी भी परेशानी का साथ में मिलकर समाधान ढूंढते हैं।

आपसी बातचीत हैप्पी रिलेशनशिप बनाने की वह दवा है, जिसे हर रोज, हर उम्र में फॉलो करना चाहिए। आपके पार्टनर्स के साथ आपका संवाद बेहतर होने से आप अपने पार्टनर पर अधिक भरोसा और प्यार कर पाते हैं।

keep the romance alive
keep the romance alive

बढ़ती उम्र के कपल्स के साथ एक सबसे आम समस्या है, वह समाज के रूढ़िवादी सोच के साथ खुद को ढाल लेते हैं और अपने पार्टनर्स के साथ रोमांस करने या समय देने से बचते हैं। बढ़ती उम्र में आपके सबसे अच्छे साथ आपके पार्टनर्स ही होते हैं जो रिटायरमेंट के बाद भी आपको शारीरिक और मानसिक रूप से उतना ही लायक समझते हैं जितना कि युवावस्था में। आपके अकेलेपन को समझते हैं। ऐसे में आपको समाज के बारे में सोचने की बजाय अपने पार्टनर के बारे में सोचना चाहिए। आपको अपने साथी से प्रेम जताने के तरीकों को अपनाने में झिझकना नहीं चाहिए।
उम्र के हर पड़ाव पर अपने साथी से आप प्यार जताएं, क्योंकि प्यार की जरूरत हर उम्र में समान रूप से होती है।

बढ़ती उम्र के साथ बीमारियां भी अलग-अलग प्रकार से बढ़ती हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने साथी की बढ़ती उम्र की शारीरिक परेशानियां और बीमारियों को समझें और उनकी मदद करें। मदद के तौर पर आप एक दूसरे की हेल्दी रूटिंग का ख्याल रख सकते हैं। साथ में मॉर्निंग वॉक पर जा सकते हैं। एक दूसरे के बीपी और शुगर लेवल को समय-समय पर चेक कर सकते हैं तथा दवाइयों का ख्याल रख सकते हैं। अपने साथी का ख्याल रखना प्यार दिखाने का सबसे अच्छा तरीका है।

अगर काम के भागदौड़ में आप अपने किसी शौक को पूरा न कर पाए हो तो उस पर कम करें। उसमें अपने साथी को शामिल करें। अपने साथी के साथ मिलकर कुछ नया सीखें या सीखने की कोशिश करें। अगर आप और आपके साथी घूमने के शौकीन हैं तो नई-नई जगह को एक्सप्लोर करें, साथ में घूमने जाएं। इस तरह आप एक दूसरे के साथ समय बिता सकते हैं।

अपने साथी से प्यार दिखाने के लिए आप अपने इच्छा शक्ति को प्रेरित करते रहे। खुद से कहें, उम्र खुश रहने और प्यार करने में कभी बाधा नहीं है। यह एक पड़ाव है, जिसे साथ मिलकर पर करना है।

निशा निक ने एमए हिंदी किया है और वह हिंदी क्रिएटिव राइटिंग व कंटेंट राइटिंग में सक्रिय हैं। वह कहानियों, कविताओं और लेखों के माध्यम से विचारों और भावनाओं को अभिव्यक्त करती हैं। साथ ही,पेरेंटिंग, प्रेगनेंसी और महिलाओं से जुड़े मुद्दों...