Looks for Bridesmaids: इस शादी सीजन में अगर आप दुल्हन की सहेली या बहन हैं, तो जाहिर सी बात है कि आप अपने लिए स्पेशल ड्रेस ढूंढ रही होंगी। साथ ही उसे स्टाइल करने के तरीके के बारे में भी जानना चाह रही होंगी। हाल ही में अनन्या पांडे और कैटरीना कैफ को अपने सहेलियों की शादी में देखा गया। इसलिए हम आपके लिए बॉलीवुड एक्ट्रेसेज के 5 ब्राइड्समेड लुक्स लाए हैं।
कैटरीना कैफ
कैटरीना कैफ हाल ही में अपनी सहेली की शादी में शामिल हुई। इस खूबसूरत मौके के लिए कैटरीना कैफ ने पाउडर ब्लू कलर का लहंगा पहना था। इस पर फ्लोरल प्रिन्ट के साथ जरी वर्क भी था। कैटरीना ने इसके साथ कॉर्सेट लुक वाला ब्लाउज पहना था, जो फुल साइज़ में था। यह एक एलीवलेस ब्लाउज है। इसके साथ कैटरीना ने मैचिंग दुपट्टा कैरी किया था। खुले बाल कान में डैन्जलर्स और सटल मेकअप किए वह प्यारी दिख रही हैं।
अनन्या पांडे
अनन्या पांडे ने इस ब्लश पिंक कलर की मिरर वर्क साड़ी को ग्लैमरस अंदाज में कैरी किया। इसके साथ उन्होंने मिरर वर्क वाला ऑफ शोल्डर ब्लाउज पहना, जो कॉर्सेट लुक में था। यह गोल्डन कलर में होने के साथ ही डीप प्लंजिंग भी है। ब्लाउज में कोई स्लीव नहीं है लेकिन यह बांह पर लेस की तरह आया हुआ है, जिस पर मिरर लगे हुए हैं। अनन्या ने इसके साथ मैट गोल्डन एमेरल्ड चोकर और मैचिंग इयररिंग्स पहने हैं। बालों का मिडिल पार्टिंग करके पिंक गजरा लगाया है और माथे पर छोटी बिंदी सुंदर दिख रही है।
जान्हवी कपूर
यह मल्टी कलर लहंगा अनामिका खन्ना लेबल से है, जिसे देखकर सब हैरत में पड़ गए थे क्योंकि यह लहंगा उनके लुक को निखार रहा है। जान्हवी ने इसे खूबसूरत जरी वर्क वाले बेल्ट से स्टाइल किया है। इस पर खूबसूरत एम्ब्रॉएडरी और बीड वर्क है। इस लहंगे की खासियत स्कैलप बॉर्डर ब्लाउज है। इस लहंगे का दुपट्टा ब्लू कलर में है, इसलिए जान्हवी ने ब्लू के दो खूबसूरत शेड और बेज शेड का चोकर पहना है, जिसके साथ मैचिंग इयररिंग्स भी हैं। मल्टी कलर फ्लोरल बन के साथ बिंदी लगाए वह खूबसूरत नजर आ रही हैं।
कियारा आडवाणी
कियारा आडवाणी ने कुछ साल पहले अंबानी वेडिंग में इस खूबसूरत और हटके लहंगे को पहना था। यह पाउडर ब्लू कलर का लहंगा है, जिस पर थ्री डी वर्क है। लहंगा स्कर्ट सीक्विन और फ्लोरल वर्क के साथ सुंदर दिख रहा है। इसके साथ कियारा ने सिल्वर क्ले का ब्रालेट ब्लाउज पहना है, जो मेटैलिक लुक में है। वेस्ट बेल्ट के रूप में कियारा ने मेटैलिक सिल्वर क्लच का इस्तेमाल किया है। खुले बाल और सनग्लासेज के साथ कियारा का यह लुक प्यारा और स्टाइलिश है।
श्रद्धा कपूर
यदि आपको शादी में सिम्पल लुक चाहिए तो श्रद्धा कपूर का यह लुक आपके लिए है। इस फोटो में श्रद्धा ने रेड कलर का गाउन पहना है, जो एथनिक टच में है। इसका ऊपरी हिस्सा थ्री डी पैटर्न में है, जिसके नीचे टैसल्स लगे हैं। यह एक कोल्ड शोल्डर गाउन है, जिसके साथ श्रद्धा ने हेवी इयररिंग्स पहना है और रस्ट कलर की लिपस्टिक लगाई है। उन्होंने अपने बाल खुले रखे हैं।
