शादीशुदा लाइफ को बनाएं खुशनुमा इन टिप्स को अपना कर: Marriage Life Tips
Happy Marriage Life Tips

शादीशुदा लाइफ को बोरिंग नहीं रोमांटिक बनाएं

एडजस्टमेंट को रिस्पेक्ट से रिप्लेस कर दिया जाए तो कपल्स अपनी मैरिड लाइफ को पॉजिटिवली एन्जॉय कर सकते हैं। आप चाहे घर पर हो या कहीं बाहर, हमेशा एक दूसरे की इज्जत करें, एक दूसरे की बात की वैल्यू करें।

Marriage Life Tips: शादी एक बहुत ही प्यारा रिश्ता है। अगर इस रिश्ते को दिल से निभाएंगे तो पति-पत्नी हमेशा खुश रहेंगे, लेकिन हमेशा लाइफ खुशहाल हो ऐसा नहीं होता है | लेकिन अगर हम चाहते हैं तो इन टिप्स को अपना कर अपनी मैरिड लाइफ को और खुशनुमा बना सकते हैं।

Marriage Life Tips: साथ में समय बिताएं

Marriage Life Tips
Spend Quality Time

आज कल की भाग दौड़ वाली जिंदगी में हमारे पास समय की बहुत कमी हो गई है। जाहिर सी बात है कि ऐसे में पति-पत्नी के बीच में दूरियां बढ़ने लगती हैं, लेकिन ऐसा भी नहीं कि एक दूसरे के लिए जरा भी समय निकला पाना संभव न हो। पति-पत्नी दोनों को एक-दूसरे को समय देना चाहिए, ताकि दोनों अपने मन की बातें शेयर कर पाएं, जिस से उनके बीच में प्यार बढ़ेगा और आपसी समझ भी। आप डेट नाइट प्लान कर सकते हैं, लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं, मूवी नाइट भी एक अच्छा ऑप्शन है, रोमांटिक-सा कैंडल लाइट डिनर घर पर ही एन्जॉय कर सकते हैं। ये छोटी-छोटी चीजें आपके रिश्ते को मजबूत बनाने में हमेशा आपकी मदद करेंगी।

एक-दूसरे की इज्जत करें

Happy Marriage Life Tips
Respect Each Other

ऐसा जरूरी नहीं कि पति पत्नी दोनो का नेचर एक जैसा हो, साथ रहते हुए वो थोड़ा एडजस्ट करते हैं, पर अगर इस एडजस्टमेंट को रिस्पेक्ट से रिप्लेस कर दिया जाए तो कपल्स अपनी मैरिड लाइफ को पॉजिटिवली एन्जॉय कर सकते हैं। आप चाहे घर पर हो या कहीं बाहर, हमेशा एक दूसरे की इज्जत करें, एक दूसरे की बात की वैल्यू करें। इस से आपकी लाइफ में मिठास आ जाएगी।

एक दूसरे की बात सुने और समझें

Healthy Marriage Life Tips
Listen and Understand Each Other

कितनी ही बार ऐसा होता है कि हम अपनी बात तो कहते हैं और ये उम्मीद भी करते हैं कि हमारा पार्टनर हम सुनेगा भी और समझेगा भी। लेकिन हम ये नहीं सोचते की हमें भी उनकी बातें सुन कर उन्हें समझने की कोशिश करनी चाहिए। हमेशा अपनी बात आगे रखना ठीक नहीं है, ऐसा करने से रिश्ते खराब होने लगते हैं। एक दूसरे से नाराजगी बढ़ने लगती है।

 

बोरिंग लाइफ में लगायें रोमांस का तड़का

Marriage Life
Add romance to boring life

इंटिमेसी हमेशा से बहुत ही कंट्रोवर्शियल टॉपिक रहा है। बहुत से कपल इसे अवॉइड करते नजर आते हैं। पति पत्नी के बीच में सब कुछ साफ होता है तो ये भी जरूरी है कि वो इंटिमेसी की बात खुल कर करें, बात सेक्स की हो या रोमांस की खुल कर अपने मन की बात अपने पार्टनर को बताएं, शादीशुदा लाइफ में जरा सा रोमांस का तड़का आपको अपने पार्टनर के थोड़ा और करीब ले आयेगा।

शेयरिंग और केयरिंग का कॉन्सेप्ट अपनाएं

Healthy Marriage Life
Apply Sharing is Caring in Marriage Life

जाने-अनजाने ही हमारी सोसायटी ने कुछ तय नियम बना दिए हैं कि कुछ काम बस पत्नियां करेंगी और कुछ पति। पर अब वो पहले वाला जमाना नहीं रहा। हर कोई हर तरह का काम करना जानता है। इसलिए आजकल कपल्स को एक दूसरे का हर एक काम में हाथ बँटाना चाहिए। जैसे कि आजकल पति-पत्नी किचन का काम एक साथ करते दिखते हैं। ग्रॉसरी शॉपिंग बस पति ही नहीं अब पत्नी भी करने लगी हैं, घर में प्लंबर का काम हो या व्हाइट वॉश का अब हर कोई मिल बाँट कर जिम्मेदारियां संभालता नजर आता है। किसी काम का कोई सेट नियम नहीं है कि इसे कोई महिला नहीं कर सकती है या कोई पुरुष नहीं कर सकता है। शेयरिंग इज़ केयरिंग का कॉन्सेप्ट शादीशुदा लाइफ को बहुत ही आसान बनाता है। 

उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाली तरूणा ने 2020 में यूट्यूब चैनल के ज़रिए अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद इंडिया टीवी के लिए आर्टिकल्स लिखे और नीलेश मिश्रा की वेबसाइट पर कहानियाँ प्रकाशित हुईं। वर्तमान में देश की अग्रणी महिला पत्रिका...