Rose Day Gifts Idea: जब अपने पार्टनर के प्रति प्यार जताने की बात हो तो वैलेंटाइन वीक से बेहतर शायद ही कोई समय हो। अमूमन हम वैलेंटाइन डे के हर दिन को खास बनाने का प्रयास करते हैं और प्यार भरे सप्ताह की शुरुआत होती है रोज डे के साथ। अमूमन रोज डे पर हम सभी अपने पार्टनर को गुलाब बतौर गिफ्ट देना पसंद करते हैं। लेकिन अगर आप इस दिन को और भी खास व यादगार बनाना चाहते हैं तो ऐसे में आप कुछ हैंडमेड आइटम्स बनाकर अपने पार्टनर को दें। इससे आप अपने गिफ्ट में एक पर्सनल टच एड कर सकते हैं।
हैंडमेड आइटम्स ना केवल उस पल को और भी यादगार बनाता है बल्कि यह बिना बोले आपके प्यार को पार्टनर के सामने दर्शाता है। हैंडमेड आइटम्स को बनाने में अमूमन अतिरिक्त समय लगता है, लेकिन जब आप उसे अपने पार्टनर को उपहार में देते हैं तो उनके हाव-भाव व खुशी बस देखने लायक होती है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही हैंडमेड गिफ्ट आइडियाज के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप रोज डे पर अपने पार्टनर को दे सकते हैं-
पर्सनलाइज्ड रोज कैंडल्स (Personalized Rose Scented Candle)
पार्टनर को तोहफे में कैंडल्स देना एक अच्छा आइडिया है। हालांकि, आप मार्केट से कैंडल्स लाने की जगह खुद घर पर ही गुलाब की खुशबू वाले कैंडल्स बनाएं। इसे बनाने के लिए आप एक क्यूट जार या ब्यूटीफुल गिलास लें। अब आप थोड़ा वैक्स पिघलएं और खुशबू के लिए रोज एसेंशियल ऑयल डालें। अब आप इसे जार में डालें और जार को रिबन या फिर बाहर की तरफ गुलाब की पंखुड़ियों से सजाएं। आप इसे अपने पार्टनर को दें और कैंडल लाइट डिनर के दौरान इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
प्रेस्ड रोज़ फ्रेम (Pressed Rose Frame)
रोज डे पर ताजा गुलाब के फूल तो हर व्यक्ति अपने पार्टनर को देता है, लेकिन अगर आप इस खास दिन को और भी ज्यादा यादगार बनाना चाहते हैं तो ऐसे में आप अपने पार्टनर को प्रेस्ड रोज फ्रेम गिफ्ट में दें। इसके लिए आप कुछ असली गुलाबों को प्रेस करें और उन्हें एक फोटो फ्रेम में अरेंज करें। आप चाहें तो इसके साथ एक लव नोट भी लिख सकते हैं। आप चाहें तो प्रेस्ड फूलों के साथ-साथ अपनी कुछ बेहद ही खूबसूरत पलों की तस्वीरों को भी उसमें शामिल कर सकते हैं।
रोज़ परफ्यूम (DIY Rose Perfume)
रोज़़ परफ्यूम यूं तो आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएगा, लेकिन अगर आप अपने पार्टनर को स्पेशल फील करवाना चाहते हैं तो ऐसे में खुद घर पर ही रोज़ परफ्यूम बनाकर उन्हें गिफ्ट कर सकते हैं। इसके लिए आपको गुलाब की पंखुड़ियों, रबिंग अल्कोहल व रोज एसेंशियल ऑयल की जरूरत होगी। परफ्यूम बनाने के लिए आप गुलाब की पंखुड़ियों को कुछ दिनों के लिए रबिंग अल्कोहल में भिगोएं। अब लिक्विड को छान लें और उसमें रोज एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदे डालें। इसे एक स्प्रे बोतल में डालें और अपने पार्टनर को दें।
