न उम्र की सीमा हो..ना जन्म का हो बंधन..जब प्यार करे कोई तो देखें केवल मन..सच में किसी ने एक दम सही ही कहा है कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती, ये तो दो दिलों का मामला होता है और जब ये दिल एक- दूसरे के लिये धड़कनें लगते हैं, तो बस फिर एक होने के लिये बेचैन हो उठते हैं। बॉलीवुड में ऐसे बहुत से सेलेब्स हैं जिन्होंने अपनी उम्र की परवाह करे बगैर शादी करने का फैसला किया। जी हां, ये ऐसे  सेलेब्स हैं जिन्होंने प्यार में उम्र का बंधन नहीं देखा और शादी के बंधन में बंध गये। आइये जानते हैं कुछ ऐसे ही सेलेब्स के बारे में-

1-दिलीप कुमार और सायरा बानो

जब भी सेलेब्स में उन सेलेब्स की बात होगी, जिन्होंने अपनी उम्र देख कर नहीं बल्कि प्यार में पड़कर शादी करने का फैसला किया तो बॉलीवुड सेलेब्स में सबसे पहला नाम दिलीप कुमार जी का आयेगा। एक समय में दिलीप मोस्ट एलिजिबल बैचलर हुआ करते थे। उन्होंने 44 साल की उम्र में अपनी उम्र से 22 साल की छोटी लड़की के साथ शादी करने का फैसला लिया था। ये लड़की और कोई नहीं बल्कि हिंदी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री सायरा बानो थी। जब लाखों दिलों पर राज करने वाली सायरा बानो ने 22 साल बड़े दिलीप कुमार को अपना जीवन साथी चुना, तब खुद सायरा 22 साल की थी। इन दोनों की शादी काफी चर्चा में रही थी। दोनों का प्यार आज भी कायम है।  

2- राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया

भले ही अपने जमाने के सबसे लोकप्रिय एक्टर रहे राजेश खन्ना आज हमारे बीच ना हो लेकिन इनकी लव स्टोरी भी कुछ कम नहीं थी। राजेश खन्ना ने शादी करने का फैसला उस वक्त लिया, जब वह अपने करियर के उस पड़ाव पर थे जहां लड़कियां उनकी हर एक अदा पर फिदा थी।  राजेश खन्ना ने मार्च 1973 में अपने से 15 साल छोटी डिंपल कपाड़िया से शादी कर सबको चैंका दिया था। डिंपल शादी के वक्त महज 16 साल की थीं। उनकी पहली बॉबी फिल्म शादी के 6 महीने बाद रिलीज हुई थी।  

3-संजय दत्त और मान्यता

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त हमेशा ही अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ज्यादा चर्चा में रहे हैं। 49 साल के संजय दत्त ने 2008 में अपनी गर्लफ्रेंड मान्यता से शादी की। ये संजय दत्त की तीसरी शादी थी लेकिन मान्यता की पहली। वैसे तो दोनों की उम्र में भी करीब 19 साल का अंतर है लेकिन आज भी इनके बीच का प्यार यूं ही बरकरार है।

4-मिलिंद सोमन और अंकिता कंवर

बतौर मॉडल और एक्टर के रूप में जाने जाने वाले मिलिंद सोमन आज अपने करियर की वजह से कम बल्कि अपनी शादी की वजह से ज्यादा फेमस है। मिलिंद ने अपने से 25 साल की छोटी अंकिता कंवर से शादी की है। 52 वर्षीय मिलिंद और उनकी 27 वर्षीय गर्लफ्रेंड अंकिता कंवर लंबे समय से रिलेशनशिप में थे, 2018 में इन्होंने आखिरकार अपने प्यार पर शादी की मुहर लगा दी। हालांकि अपनी उम्र से बेहद ही छोटी लड़की से शादी करने पर,इनकी शादी सेरेमनी की तस्वीरें काफी वायरल हुई। इन दोनों की कैमिस्ट्री वाकई लाजवाब है।

5- सुहासिनी मुले और अतुल गुर्टू

बॉलीवुड और टेलीवीज़न का जाना पहचाना चेहरा सुहासिनी मुले को अपना सच्चा प्यार 60 की उम्र में मिला। सुहासिनी ने 2011 में भौतिक शास्त्री अतुल गुर्टू से शादी कर ली। दिलचस्प बात ये है कि इन दोनों की लव स्टोरी सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के जरिये शुरु हुई थी। 60 साल की उम्र में शादी करने वाली सुहासिनी अपने जीवन साथी के साथ खुशहाली भरा जीवन बिता रही है।

ये भी पढ़ें- 

ये 10 टिप्स जो पति को आपका दीवाना बना देंगे

लाइफ में रोमांस बढ़ाने के 10 टिप्स 

डेटिंग एप्स के सहारे सेक्स व रोमांस ढूंढती हैं महिलाएं लेकिन…..

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।