bollywood couples
bollywood couples

Bollywood Couples: जब हम किसी से प्यार करते हैं तो सामने वाले व्यक्ति के पैसे, जाति या उम्र से कोई फर्क नहीं पड़ता है। बल्कि जरूरी होता है कि दोनों के आपस में विचार मिलें और वह अपनी फीलिंग्स साझा कर सकें। प्यार इंसान को कभी भी और किसी से भी हो सकता है। वैसे सिर्फ आम लोग ही नहीं, बल्कि कई ऐसे सेलेब्स कपल भी हैं, जिनकी उम्र में काफी अंतर हैं, लेकिन फिर भी वह एक-दूसरे से अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही सेलेब्स कपल के बारे में बता रहे हैं, जिनकी उम्र में एक बड़ा अंतर है, लेकिन फिर भी उनकी जोड़ी सबके लिए एक मिसाल है-

Bollywood Couples- सैफ अली खान और करीना कपूर खान

सैफ अली खान की पहली शादी अभिनेत्री अमृता सिंह से हुई थी। उनकी लव स्टोरी उस वक्त चर्चा का विषय बनी थी, क्योंकि अमृता सिंह सैफ अली खान से उम्र में 12 साल बड़ी थीं। हालांकि, साल 2004 में उनका रिश्ता खत्म हो गया। इसके बाद 2012 में, सैफ ने करीना से शादी की। सैफ और करीना कपूर की उम्र में भी काफी फासला है। करीना कपूर सैफ अली खान 11 साल छोटी हैं। हालांकि, यह जोड़ा आज भी अपनी मैरिड लाइफ को खुशी-खुशी एन्जॉय कर रहा है।

Bollywood Couples- मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर

अरबाज खान से तलाक के बाद इन दिनों मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। यह लव बर्ड्स अक्सर अपने प्यार को फ्लॉन्ट करने का कोई मौका नहीं छोड़ता है। हालांकि, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की उम्र में भी काफी अंतर है। जहां मलाइका अरोड़ा की उम्र 48 वर्ष है, वहीं अर्जुन कपूर 36 साल के हैं। लेकिन उम्र के इस फासले से उनके रिश्ते पर कोई फर्क नहीं पड़ता है। इस कपल की शादी की खबर का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Bollywood Couples- प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपने जीवनसाथी के रूप में एक विदेशी को चुना। वह निक जोनस के साथ एक दिसंबर 2018 को शादी के बंधन में बंधी। प्रियंका और निक की उम्र में दस वर्ष का अंतर है, जिसके कारण उनके रिश्ते को लेकर भी काफी कुछ कहा गया। लेकिन दोनों ने लोगों की परवाह किए बिना आगे बढ़ गए। आज दोनों एक अच्छी मैरिड लाइफ जी रहे हैं।

Bollywood Couples- शाहिद कपूर और मीरा राजपूत कपूर

बॉलीवुड के कबीर सिंह यानी शाहिद कपूर जब 34 साल के थे तब उन्होंने दिल्ली की रहने वाली 21 साल की मीरा से शादी की। इस तरह मीरा शाहिद से उम्र में बेहद छोटी हैं, लेकिन फिर भी यह जोड़ा एक गजब की बॉन्डिंग शेयर करता है। शाहिद और मीरा की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं।

Bollywood Couples- रणबीर कपूर आलिया भट्ट

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी को फैन्स काफी पसंद करते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि यह जोड़ा साल 2022 में शादी के बंधन में बंध सकता है। हालांकि, अभी तक रणबीर कपूर या आलिया में से किसी की तरफ से इसे लेकर कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है। बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के बीच लगभग 10 साल का अंतर है।

Bollywood Couples- मिलिंद सोमन और अंकिता कोंवर

जब सेलेब्स कपल के एज गैप की बात हो तो उसमें मिलिंद सोमन और अंकिता कोंवर का नाम जरूर लिया जाता है। इन दोनों की उम्र में 20 साल से भी अधिक उम्र का अंतर है। मिलिंद और अंकिता शुरू से ही एक-दूसरे के लिए अपने प्यार को बेहद दृढ़ता के साथ सबके सामने रखते हैं। बता दें कि जब मिलिंद सोमन ने अंकिता से शादी की थी, तब मिलिंद 52 साल के थे, जबकि अंकिता महज 26 साल की थी। यह जोड़ा अप्रैल 2018 में शादी के बंधन में बंधा था।

Bollywood Couples- धर्मेंद्र और हेमा मालिनी

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की लव स्टोरी की आज भी चर्चा होती है। धर्मेन्द्र को जब हेमा मालिनी से प्यार हुआ था, तब वह पहले से ही शादी-शुदा थे। लेकिन तब भी उन्होंने एक-दूसरे का हाथ थामा। बहुत कम लोग जानते हैं कि बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी धर्मेंद्र से 13 साल छोटी हैं। जब धर्मेन्द्र की पहली पत्नी ने उन्हें तलाक देने से इनकार कर दिया, तो दोनों ने अपना धर्म इस्लाम में बदल लिया और शादी कर ली। आज भी धर्मेन्द्र अपने दोनों परिवारों का बखूबी ख्याल रखते हैं।

Bollywood Couples- संजय दत्त और मान्यता दत्त

संजय दत्त और मान्यता दत्त की उम्र में लगभग 19 साल का अंतर है। संजय बॉलीवुड के ऐसे स्टार रहे हैं, जिन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ में कई तरह के उतार-चढ़ाव देखे हैं। मान्यता से शादी करने से पहले भी उन्होंने दो बार शादी की थी। लेकिन किसी ना किसी कारणवश वह सफल नहीं हो पाईं। मान्यता से शादी के बाद अब वह अपनी शादीशुदा जिन्दगी को एन्जॉय कर रहे हैं। मान्यता से उनके दो बच्चे भी हैं।

Bollywood Couples- दिलीप कुमार और सायरा बानो

बॉलीवुड के ट्रेजेडी किंग कहे जाने वाले दिलीप कुमार अब इस दुनिया में नहीं है। लेकिन उनकी जिन्दगी एक मिसाल रही है। दिलीप कुमार 45 साल की उम्र में खूबसूरत सायरा बानो के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। उस समय सायरा बानो की उम्र महज 22 वर्ष की थी। शुरूआत में, खुद दिलीप कुमार सायरा बानो से शादी करने को लेकर उलझन में थे, लेकिन बाद में उन्होंने एक होने का फैसला किया। दिलीप कुमार आखिरी दम तक सायरा बानो के साथ ही रहे।

Leave a comment