ब्लेजर जैकेट भी उन्हीं आउटफीट में से एक है। जिन्हें अक्सर लोग प्रोफेशनल मीटिंग में पहनते हैं। लेकिन अब आप चाहे तो ब्लेजर जैकेट को अपने केजुअल लुक के लिए भी कैरी कर सकती है। ब्लेजर जैकेट को लेकर भी अब फैशन में कई बदलाव देखे जा चुके हैं।

अब महिलाएं इसे केवल ऑफिस के लिए बल्कि जींस, स्कर्ट या साड़ी पर भी स्टाइल कर सकती हैं। ब्लेजर एक मल्टीपर्पस वियर है, जिसे अलग-अलग तरीकों से स्टाइल करके ऑफिस से लेकर पार्टीज तक में पहन कर आप अपने आप को काफी स्टाइलिश लुक दे सकती है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ लुक्स के बारे में बता रहे हैं। जिन्हें आपकी पसंदीदा बाॅलीवुड दीवाज ने कैरी किया हुआ है। आप भी ब्लेजर के साथ इन लुक्स को कैरी कर खुद को ओरों से ज्यादा स्टाइलिश साबित कर सकती है।

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट को फाॅलो करने वाली कई लड़कियां उनके इस लुक को आसानी से कैरी कर सकती है। ब्लेजर जैकेट से आलिया ने खुद को इस तरह स्टाइल किया है कि हर कोई उनके इस लुक का मुरीद हो चुका है। इसमें आलिया ने पैंट को स्किप कर ब्लेजर को बतौर ड्रेस के रूप में पहना है। इस लुक को और भी ज्यादा स्टाइलिश बनाने के लिए आलिया ने इसके साथ लॉन्ग बूट्स को भी कैरी किया हुआ है। इस ड्रेस को आप चाहे तो पार्टी या आउटिंग के दौरान कैरी कर सकती है।

करिश्मा कपूर

फैशन दीवाज में शामिल करिशमा कपूर जो कि 90 के दशक से लेकर आज भी अपने दर्शकों के दिलों पर छाई हुई है। करिश्मा ने इस लुक में ब्लेजर को साड़ी के साथ कैरी किया हुआ है। यह लुक आपको काफी यूनिक और क्रिएटिव दिखाने में मददगार साबित हो सकता है। इस लुक में करिश्मा ने साड़ी के साथ ब्लेजर जैकेट को कैरी करते हुए इसे बेल्ट के साथ स्टाइल किया है। जिसके बाद यह लुक और भी ज्यादा स्टाइलिश लग रहा है।

अनन्या पांडे

युवा दिलों पर छाई हुई अनन्या पांडे जिन्होंने बाॅलीवुड में आते ही अपने दर्शकों को अपने स्टाइलिश लुक से अपना दिवाना बनाया हुआ है। अनन्या पांडे के इस लुक को देखने के बाद आप भी इसे एक बार जरुर ट्राइ करेंगे। अनन्या ने इस लुक में ब्लैक शॉर्ट ड्रेस के साथ मैटेलिक ब्लैक ब्लेजर जैकेट को कैरी किया हुआ है। इस लुक को और भी स्टाइलिश बनाने के लिए अनन्या ने डबल बकल लेदर बेल्ट भी कैरी किया हुआ है। इसके साथ ही अनन्या ने ग्लेडिएटर और लाइट मेकअप से अपने लुक को कंप्लीट किया है।

परिणिति चोपड़ा

परिणिति चोपड़ा बहन प्रियंका की तरह ही परिणिति भी फैशन में अपने कम्पटिटर को मात देने से नहीं चुकती है। ब्लेजर के साथ अपने लुक को ओर भी ज्यादा फैशनेबल बनाते हुए परिणिति का यह लुक आपको उनका दिवाना बना देगा। इस लुक में परिणिति ने व्हाइट टी विद जींस के साथ ब्राइट ब्लू जैकेट पहना है। इस पर परिणिति ने मैचिंग पम्पस फुटवियर को स्टाइल करते हुए अपने लुक को ओर भी ज्यादा स्टाइलिश बनाया है।

सोनम कपूर

फैशन दीवाज की बात चली है तो सोनम कपूर का नाम लिए बिना तो पूरी हो नहीं सकती। अपने ड्रेसेस को अलग अलग अंदाज में पहन कर कई लड़कियों को फैशन की ओर प्रेरित किया है। इस लुक में भी सोनम कपूर ने ब्लेजर के साथ अपने लुक को स्टाइलिश बनाया है। इसमें सोनम ने ब्लू प्रिंटेड नी-लेंथ के जम्प सूट के साथ फॉर्मल जैकेट पहना है। व्हाईट फॉर्मल जैकेट के साथ सोनम ने अपने लुक को ब्लैक वेस्ट बेल्ट के साथ कंप्लीट किया है।

यह भी पढ़े। 

आपको हमारे ब्यूटी टिप्स कैसे लगे? अपनी प्रतिक्रियाएं हमें जरूर भेजें। ब्यूटी-मेकअप से जुड़े टिप्स भी आप हमें ई-मेल कर सकते हैं- editor@grehlakshmi.com