Bad Romance- एक अच्छे और कामयाब रिश्ते में नजदीकियां और दूरियां दोनों ही मायने रखती हैं। लेकिन जब रिश्ते हम पर हावी होने लगते हैं तो इसमें रोमांस फंसा हुआ और बोझिल महसूस हो सकता है। प्यार का रिश्ता बनाना जितना आसान होता है, उससे निकलना उतना ही मुश्किल होता है। अगर आपके रिश्ते में सवाल-जवाब, गलतफहमियां और झगड़े घर कर गए हैं तो उससे बाहर निकलना ही बेहतर ऑप्शन हो सकता है। कई बार कपल्स रिश्ते को ठीक करने का प्रयास करते हैं लेकिन जब वे अपने आप को एक दलदल में फंसा हुआ या घुटन महसूस करने लगें तब ऐसे रिश्ते को खत्म करना ही दोनों के लिए फायदेमंद हो सकता है। बैड रोमांस से छुटकारा पाने में हम आपकी मदद कर सकते हैं।
बात करें

किसी भी रिश्ते को सुधारने और तोड़ने के लिए सही ढंग से अपने विचारों को रखना जरूरी है। इसके लिए महत्वपूर्ण है कि आप आपस में बात करें। बात करने से समस्याएं सामने आती हैं और उन्हें सुलझाना आसान हो जाता है। अपने जीवन में हर किसी ने बैड रोमांस का अनुभव लिया होगा लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि आप उस रिश्ते में न चाहते हुए भी फंसे रहें। अपने पार्टनर से बात करके अलग होने का निर्णय लें।
नंबर ब्लॉक करें
कई बार रिश्ते इतने टॉक्सिक लगने लगते हैं कि अपने पार्टनर से बात करना भी पसंद नहीं आता। वहीं कई बार ऐसी स्थिति भी बन जाती है कि आपकी तमाम कोशिशों के बाद भी आपका पार्टनर आपका कॉल रिसीव न करें। ऐसे में रिश्ते को खत्म करना ही बेहतर माना गया है। पार्टनर से दूरी बनाने के लिए जरूरी है कि सबसे पहले उसका नंबर ब्लॉक करें। आपके पास उसका नंबर नहीं होगा तो आप उसे बार-बार कॉल करने से बचेंगे साथ ही वह भी आपको डिस्टर्ब नहीं कर पाएगा।
बना लें दूरी

रिश्ते को तोड़ने या उससे ब्रेक लेने के लिए कुछ दिन के लिए कहीं दूर चले जाएं। भले ही दोस्त या परिवार के पास जाएं। दूर जाने से दोनों पार्टनर्स को सोचने का मौका मिलेगा। साथ ही पता चल जाएगा कि आप उसके बिना रह पाएंगे या नहीं। तनाव को कम करने के लिए आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान भी कर सकते हैं।
रोने से कम होगा दुख
किसी भी रिश्ते को तोड़ना आसान नहीं होता। कपल्स के बीच यदि लड़ाई होती है तो एक समय उनमें प्यार भी होता है। उन यादों को मिटाना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में जरूरी है कि आप स्वयं को समय दें और चिल्ला-चिल्लाकर रोएं। अपनी फेवरेट मूवी देंखें, पसंदीदा खाना खाएं और कुछ समय अकेले बिताएं।
यह भी देखे-आयुर्वेद से जानें मोटापा घटाने के आसान उपाय
एक लिस्ट बनाएं
बैड रोमांस में फंसने के बाद लोग अपने बारे में कम सोचने लगते हैं। खराब रिश्ते से बाहर आने के लिए एक लिस्ट तैयार करें, जिसमें उन सब कारणों के बारे में लिखें जिससे आप पता लगा सकें कि दोनों के बीच किस बात पर मनमुटाव अधिक होता है। इससे खराब रिश्ते से खुद को निकालना काफी आसान हो जाएगा।
