रामानंद सागर की पौत्री साक्षी चोपड़ा होंगी बिग बॉस 17 का हिस्सा?: Bigg Boss 17 Contestant
Bigg Boss 17 Contestant

Bigg Boss 17 Contestant: बिग बॉस सीजन 17 में कौन कंटेस्टेंट आने वाले हैं ये हर कोई जानना चाहता है। हर कोई अपनी पसंदीदा सेलिब्रिटी को शो में देखना चाहता है। शो में अलग अलग परिस्थिति में उनके पसंदीदा सेलिब्रिटी कैसे बर्ताव करते हैं ये हर फैन देखना चाहता है। बिग बॉस ओ टी टी को काफी दर्शकों ने पसंद किया है। इसकी लोकप्रियता के कारण ही ये शो सुर्खियों में बना रहता है। इसके फाइनल के बाद अब दर्शकों को बिग बॉस सीजन 17 का इंतज़ार है। बिग बॉस सीजन 16 को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अब दर्शक बिग बॉस 17 में आने वाले सेलिब्रिटीज के बारे में जानने के इच्छुक हैं।

मेकर्स ने क्या कहा

इस बार कई सेलिब्रिटीज के बिग बॉस सीजन 17 में होने की खबर आ रही है। इनमें से एक नाम हैं रामानंद सागर की नातिन साक्षी चोपड़ा का। जी हाँ साक्षी चोपड़ा को मेकर्स ने अप्रोच किया है। साक्षी चोपड़ा के बिग बॉस में आने के काफी कयास लगाए जा रहे हैं। इससे पहले भी बिग बॉस सीजन 14 में उनके आने की बातें कही गयी थीं। अब एक बार फिर से उनके बिग बॉस सीजन 17 में आने की बात कही जा रही है। हालाँकि अभी साक्षी और बिग बॉस के मेकर्स की तरफ से इस पर कुछ नहीं कहा गया है।

ये सेलिब्रिटीज हो सकते हैं बिग बॉस सीजन 17 का हिस्सा

साक्षी चोपड़ा के अलावा भी कई ऐसे नाम हैं जो बिग बॉस सीजन 17 के लिए सामने आ रहे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि ये सीजन कपल वर्सेस सिंगल होने जा रहा है। शो में सिंगल और कपल एक कांसेप्ट नया है, जिसमें कपल और सिंगल एक दूसरे के खिलाफ नज़र आएँगे। बताया जा रहा है कि पंड्या स्टोर फेम ऐलिस कौशिक और कँवर ढिल्लों को बिग बॉस सीजन 17 में देखा जाएगा। इनके शो में होने की ख़बरों पर मुहर लग गयी है।

सृष्टि मिश्रा, फीचर राइटर हैं , यूं तो लगभग हर विषय पर लिखती हैं लेकिन बॉलीवुड फीचर लेखन उनका प्रिय विषय है। सृष्टि का जन्म उनके ननिहाल फैज़ाबाद में हुआ, पढ़ाई लिखाई दिल्ली में हुई। हिंदी और बांग्ला कहानी और उपन्यास में ख़ास रुचि रखती...