Impress in-laws after engagement

सगाई के बाद ससुराल वालों का दिल जीतने के 5 तरीके

पार्टनर को जानने-समझने के साथ-साथ आपको अपने ससुराल वालों का दिल जीतने की भी कोशिश करनी चाहिए, ताकि शादी से पहले ही आपको बेस्ट बहु का टैग मिल जाए।

Impress In-Laws after Engagement: सगाई से लेकर शादी के बीच का समय लड़का-लड़की के लिए तो खास होता ही है, लेकिन यह समय ससुराल वालों का दिल जीतने का भी मौका होता है। अपने पार्टनर को जानने-समझने के साथ-साथ आपको अपने ससुराल वालों का दिल जीतने की भी कोशिश करनी चाहिए, ताकि शादी से पहले ही आपको बेस्ट बहु का टैग मिल जाए और आप सभी चहेती बन जाएँ। आइए जानते हैं कि सगाई के बाद आप कैसे अपने ससुराल वालों को इम्प्रेस कर सकती हैं।

Impress In-Laws after Engagement
Do not be stingy in giving gifts

सगाई के बाद जब आप अपने ससुराल वालों से मिलें तो उन्हें गिफ्ट्स देने में बिलकुल कंजूसी ना दिखाएँ। ऐसा ना सोचें कि अभी तो आपकी सिर्फ सगाई हुई है तो अभी से सबके लिए गिफ्ट्स लेकर जाने की क्या ही जरूरत है, सगाई में तो सबको गिफ्ट्स दिए ही गए थे। बल्कि आप सबके लिए उनका पसंदीदा गिफ्ट्स लेकर मिलने जाएँ, ताकि उन्हें अपनी पसंद की चीजें देखकर खुशी और ऐसा लगे कि उनकी होने वाली बहु सबकी पसंद का कितना ध्यान रखती है।

सगाई के बाद अपने ससुराल वालों को इम्प्रेस करने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप छोटी-छोटी चीजों में उनकी पसंद का ध्यान रखना शुरू कर दें। अगर आप कुछ खरीदने भी जा रही हैं तो उनसे एक बार डिस्कस कर लें। ऐसा करने से उन्हें खुशी तो होती ही है, साथ ही आपको भी उनकी पसंद-ना-पसंद के बारे में पता चल जाता है, जिससे आपको शादी के बाद ससुराल में एडजस्ट करने में कोई परेशानी नहीं होती है।

Love the children
Love the children a lot

ससुराल में आपके परिवार में जितने भी बच्चे हैं आप उन्हें दिल खोलकर प्यार करें, उनके बातें करें और उनकी पसंद जानने की भी कोशिश करें। ऐसा करने से बच्चों के साथ आपकी दोस्ती भी हो जाएगी और आप उनकी फेवरेट भी बन जाएँगी। साथ ही ससुराल में जब भी आपकी बातें होंगी तो बच्चे आपके बारे में प्यारी-प्यारी बातें कहेंगे, जिसे सुनकर ससुराल वालों को भी अच्छा लगेगा कि आपने अभी से बच्चों का दिल जीत लिया है।

Laziness
Do not be lazy in calling

जब आपकी सगाई हो जाए तो आप खुद को भी अपने सुसराल का एक सदस्य मानने लगें। ऐसे में आप ससुराल वालों को फोन करने में आलस ना दिखाएँ और यह ना सोचें कि कल ही तो आपने फोन किया था। रोज-रोज फोन करने की क्या जरुरत है और रोज फोन पर क्या ही बात करेंगी, बल्कि अपनी हैबिट बनाएं और फोन करके ससुराल वालों का हाल-चाल पूछते रहें और पास होने का उन्हें एहसास भी दिलाते रहें।

 surprises
Give surprises on special occasions

सगाई के बाद यह आपकी जिम्मेदारी बनती है कि आप खास अवसरों पर ससुराल वालों को सरप्राइज देकर उन्हें खुश करें। ऐसा ना सोचें कि अभी से यह सब करने की क्या जरुरत है, जब शादी हो जाएगी तब आप यह सब करना शुरू करेंगी। यकीन मानिए आपके छोटे-छोटे सरप्राइज से आपके ससुराल वालों को बहुत खुशी होगी।

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...