Sex Talk with Partner
Discuss 5 topics of sex with your partner

Sex Talk with Partner: कई बार कपल्स शर्म के कारण अपने पार्टनर से सेक्स के बारे में खुलकर बात नहीं करते हैं। उनका पार्टनर जैसा करते हैं वे उसी में खुश रहने की कोशिश करते हैं और अपनी इच्छाओं को दबा देते हैं। दरअसल उन्हें अपने पार्टनर से खुलकर बात करने में हिचक महसूस होती है। लेकिन अगर आप सेक्स लाइफ का भरपूर आनंद लेना चाहते हैं तो इन 5 टॉपिक्स पर अपने पार्टनर से खुलकर बात करें। अगर किसी चीज़ के कारण आप दोनों को एकदूसरे के करीब आने में परेशानी हो रही है तो उसे दूर करने की कोशिश करें।

Sex Talk with Partner
Find out about your partner’s comfort

हर किसी की सेक्स प्रेफरेंस अलग-अलग होती है, जरूरी नहीं है कि सबको एक ही पोजीशन पसंद हो और उसे उसी में कंफर्टेबल महसूस होता हो। यह आपकी जिम्मेदारी बनती है कि आप अपने पार्टनर के कंफर्ट के बारे में जानें और सेक्स के दौरान उसका ध्यान भी रखें ताकि उस दौरान आपके पार्टनर को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो।

safe sex
Talk about safe sex

शादी हो गई है लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि आप सेक्स के दौरान सुरक्षा का बिलकुल ध्यान ना रखें। जब तक आप दोनों बच्चे के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं हों, तब तक आपको सेफ सेक्स को प्राथमिकता देना बहुत जरूरी है। इसलिए आप अपने पार्टनर से इस बारे में खुलकर बात करें और इस चीज़ के लिए राजी करें।

Talk about dislikes
Talk about dislikes

अगर सेक्स के दौरान आपके पार्टनर को कोई चीज़ पसंद नहीं है और इस चीज़ को लेकर आप दोनों के बीच मनमुटाव हो चूका है तो आप उस बात को अनदेखा ना करें, बल्कि पार्टनर से बात करें। कपल को हेल्दी सेक्शुअल रिलेशनशिप शुरू करने से पहले यह अवश्य सुनिश्चित करना चाहिए कि उनका यह रिश्ता दोनों की सहमति से शुरू हो।

sexual health
Do not ignore sexual health

कपल्स को कभी भी सेक्शुअल हेल्थ को अनदेखा नहीं करना चाहिए। इस बारे में हर कपल को एकदूसरे से बिना किसी शर्म के खुलकर बात करनी चाहिए, क्योंकि इस मामले में की गई जरा सी लापरवाही भी आपको काफी भारी पड़ सकती है। खासतौर से इसकी वजह से महिलाओं को कई सारी बीमारियों का खतरा बना रहता है, जिसकी वजह से उन्हें काफी परेशानी होती है। इसलिए इस टॉपिक को इग्नोर करने की भूल हरगिज ना करें।

partner's preferences
Talk about your partner’s preferences

हर किसी की अपनी-अपनी पसंद होती है। इसलिए अपने पार्टनर के करीब जाने से पहले आप बातों के माध्यम से उनकी पसंद जानने की कोशिश करें ताकि सेक्स के दौरान आप अपने पार्टनर को खुश कर सकें। इसलिए जब आपके पार्टनर आपसे इस बारे में पूछें तो आप हिचक महसूस ना करें, बल्कि आपको जो भी पसंद है आप अपने पार्टनर से दिल खोल कर बताएं, क्योंकि वे इस बारे में बात आपको खुश रखने के लिए ही कर रहे हैं।

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...