Overview: सेक्स के दौरान पार्टनर को होती है गुदगुदी, तो इन टिप्स से करें कंट्रोल
सेक्स के दौरान पार्टनर को गुदगुदी होना समस्या उत्पन्न कर सकती है। ऐसे में समस्या को बढ़ाने से बेहतर है कि इसे सही ढंग से मैनेज किया जाए।
Manage Tickling During Sex: सेक्सुअल इंटिमेसी का आनंद लेना हर कपल के लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन कभी-कभी छोटी-छोटी बातें इसे बाधित कर देती हैं। अगर आपका पार्टनर सेक्स के दौरान गुदगुदी महसूस करता है, तो यह एक सामान्य समस्या हो सकती है। लेकिन कई लोग हल्के स्पर्श से ही हंसने लगते हैं, जो इंटिमेट मोमेंट को मजाकिया बना देते हैं। हालांकि यह समस्या हानिरहित है लेकिन इससे कपल्स के बीच कड़वाहट और दूरियां आ सकती हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार इस समस्या को आसानी से संभाला जा सकता है। गुदगुदी का कारण अक्सर संवेदनशील तंत्रिका तंत्र, चिंता या अप्रत्याशित स्पर्श होता है। जो स्त्री और पुरुष किसी को भी प्रभाावित कर सकता है, लेकिन इसे मैनेज किया जा सकता है। चलिए जानते हैं कैसे।
स्पष्ट संवाद करें

अपने पार्टनर से खुलकर बात करें। पूछें कि किन जगहों पर गुदगुदी सबसे ज्यादा होती है – जैसे कमर, जांघें, पैर या पेट। यह बातचीत बिना दोषारोपण के होनी चाहिए। संवाद से पार्टनर को लगेगा कि आप उनकी भावनाओं का सम्मान करते हैं, जिससे उसका विश्वास बढ़ेगा। याद रखें, गुदगुदी कभी-कभी तनाव या पिछले अनुभवों से जुड़ी होती है। अगर यह गहरा मुद्दा लगे, तो सेक्स थेरेपिस्ट से सलाह लें।
स्पर्श की आदत डालें
गुदगुदी अप्रत्याशित यानी अनएक्सपेक्टेड स्पर्श से होती है, इसलिए धीरे-धीरे पार्टनर को आपके टच की आदत कराएं। रोजाना नॉन-सेक्सुअल समय में स्पर्श का अभ्यास करें। उदाहरण के लिए, सोफे पर बैठकर हाथ पकड़ें या कंधे पर हल्की मालिश दें। धीरे-धीरे अंतरंग हिस्सों पर ट्राई करें।
दबाव बढ़ाएं
हल्का, पंख जैसा स्पर्श गुदगुदी का मुख्य कारण होता है। इसलिए, मध्यम या मजबूत दबाव का उपयोग करें। मालिश की तरह गहरी मसलें दें, बजाय उंगलियों से हल्का सहलाने के। अगर ओरल सेक्स के दौरान समस्या हो, तो जीभ के बजाय होंठों से दबाव डालें या हाथों से कंट्रोल रखें। पार्टनर को आरामदायक पोजीशन चुनने दें। इससे तनाव कम होता है और गुदगुदी नियंत्रित रहती है।
पहले उत्तेजना बढ़ाएं

जब पार्टनर पूरी तरह उत्तेजित हो जाता है, तो गुदगुदी की संभावना कम हो जाती है। फोरप्ले को लंबा खींचें – किसिंग, नेकिंग या अन्य एरोजेनस जोन्स पर फोकस करें। वाइब्रेटर या ब्लाइंडफोल्ड का इस्तेमाल ट्राई करें, जो सेंसेशन को बदल देता है। अगर पार्टनर को चिंता हो रही हो, तो कंट्रोल देने से मदद मिलती है।
रिलैक्सेशन तकनीक अपनाएं
गहरी सांस लेने या माइंडफुलनेस का अभ्यास करें। सेक्स से पहले 5-10 मिनट मेडिटेशन करें। अगर पार्टनर तनावग्रस्त है, तो आइस क्यूब या वार्म ऑयल से सेंसरी प्ले करें, जो टच को नया बना देता है। सेक्स के दौरान पार्टनर को किसी प्रकार का दबाव न दें। इससे तनाव होगा और परफॉर्मेंस में असर पड़ेगा। चाहें तो इस दौरान कुछ मिनटों का ब्रेक लें और दोबारा कोशिश करें।
पोजीशन बदलें
अगर लेटे हुए गुदगुदी हो, तो खड़े होकर ट्राई करें। कभी-कभी बॉडी पोजिशन ही समस्या सुलझा देती है। धैर्य रखें और मजा लें। अगर पहली बार फेल हो जाए, तो हंसें और दोबारा ट्राई करें। गुदगुदी को सेक्स का हिस्सा बना लें – इसे प्लेफुल बनाएं। समय के साथ, नियमित अभ्यास से संवेदनशीलता कम हो जाती है। अगर समस्या बनी रहे, तो डॉक्टर से चेकअप करवाएं, क्योंकि हार्मोनल बदलाव भी इसका कारण हो सकते हैं।
