पति ही क्‍यों पत्‍नी भी सीखें पार्टनर के गुस्‍से को हैंडल करना, अपनाएं ये टिप्‍स: Husband Anger Control
Handle Your Husband Anger

Husband Anger Control: रूठे हो क्‍यों, मान जाओ ना… रूठे पिया को मनाऊं कैसे… ये वह गाने हैं जिसमें एक पत्‍नी अपने पति के गुस्‍से को शांत करने और उसे मनाने की कोशिश कर रही है। माना जाता है कि गुस्‍सा पत्‍नी को अधिक आता है लेकिन जब एक पति को गुस्‍सा आता है तो उसे हैंडल करना बेहद मुश्किल हो जाता है। गुस्‍सा एक नेचुरल ह्यूमन इमोशंस है जो किसी को भी और कहीं भी आ सकता है। इसे व्‍यक्‍त करना गलत नहीं है। लेकिन कई बार गुस्‍सा रिश्‍तों में दरार डाल सकता है खासकर पति-पत्‍नी का नाजुक रिश्‍ता खराब हो सकता है। आपने कई बार सुना होगा या देखा होगा पति को अपनी गुस्‍सैल पत्‍नी को मनाते हुए लेकिन कई बार ये स्थिति विपरीत भी हो जाती है। पत्‍नी के गुस्‍सा होने पर पति को हैंडल करना आता है लेकिन क्‍या पत्‍नी अपने पति के गुस्‍से को हैंडल कर पाती है। तो चलिए जानते हैं पति के गुस्‍से को कैसे हैंडल किया जा सकता है।

गुस्‍से को करें शांत

Husband  Anger Control
calm anger

आपके पति या प्रेमी के गुस्‍से का कारण कोई मानसिक और शारीरिक परेशानी हो सकती है। इसलिए पति के गुस्‍सा होने पर आप गुस्‍से का कारण जानने का प्रयास करें न कि आप भी बराबर से गुस्‍सा करें। इससे उन्‍हें बेहतर महसूस होगा और उनका गुस्‍सा भी शांत हो सकता है।

शांत रहने की कोशिश करें

पार्टनर के नाराज होने पर आपको गुस्‍सा आना स्‍वाभाविक है। हालांकि, आपका गुस्‍सा होना बात को और अधिक बढ़ा सकता है। इस दौरान शांत और धैर्यवान बने रहने की कोशिश करें। जब आपको लगे कि आपका गुस्‍सा बढ़ रहा है, तो सांस ले और फिर सोच-समझकर जवाब दें।

यह भी देखे-रिसर्च का दावा सेल्फी लेने से खुशी बढ़ती नहीं घटती है, महिलाओं पर पड़ रहा है इसका उल्टा असर: Selfie Side Effects

भावनात्‍मक रूप से सुरक्षित महसूस कराएं

जब आपका पति गुस्‍से में हो तब आप उनसे सुखदायक बाते करें और उनकी आलोचना करने से बचें। साथ ही उनकी बात ध्‍यान से सुनें और उसे भावनात्‍मक रूप से सर्पोट करें। याद रखें कि पुरुषों को भावनात्‍मक सुरक्षा की उतनी ही जरूरत होती है, जितनी की महिलाओं को।

पहले से अंदाजा न लगाएं

करें पार्टनर के गुस्‍से को हैंडल
Don’t guess

कई बार पत्नियां पति के गुस्‍से का कारण न जानते हुए भी अंदाजा लगा लेती हैं और उनसे बहस करती हैं। अंदाजा लगाने से कई बार बात हाथ से निकल जाती है। इसलिए पहले पति के गुस्‍से का कारण पता लगाएं। कारण स्‍पष्‍ट करने के लिए प्रश्‍न अवश्‍य पूछें। साथ ही उनके व्‍यवहार और भावनाओं को ऑब्‍जर्व करें।

उन्‍हें ध्‍यान से सुनें

अक्‍सर पुरुष अपनी बात और भावनाओं को व्‍यक्‍त करने में संकोच करते हैं। इसलिए जब आप अपने पति से बात करें तो उनकी बातें ध्‍यान से सुनें और महसूस करें। पति की बातें एक्टिविली सुनने से उनमें सुरक्षा की भावना आएगी और वह हर बात आपसे शेयर कर पाएंगे।

क्रोध को पहचानें

आपके पति को जब गुस्‍सा आता है तो आपने नोटिस किया होगा कि उनके व्‍यवहार में जरूर बदलाव आता होगा। ऐसे में आपको उनके क्रोध को पहचानना होगा। क्रोध करने की प्रकृति से गुस्‍से के कारण को पहचाना जा सकता है। आप जितनी जल्‍दी क्रोध को पहचानेंगे, स्थिति को नियंत्रित करना उतना ही आसान होगा।